LOADING...
फ्रांस: किशोर की हत्या के विरोध में दूसरे दिन भी हिंसा जारी, आगजनी और पथराव
फ्रांस में किशोर की हत्या के बाद भड़की हिंसा (प्रतीकात्मक तस्वीर: pixabay)

फ्रांस: किशोर की हत्या के विरोध में दूसरे दिन भी हिंसा जारी, आगजनी और पथराव

लेखन गजेंद्र
Jun 29, 2023
11:21 am

क्या है खबर?

फ्रांस में पुलिसकर्मी के एक 17 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या करने के बाद भड़की हिंसा दूसरे दिन भी जारी रही। देश के कई हिस्सों से आगजनी और पथराव की खबरें आ रही हैं। कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया है और लोगों की भीड़ पुलिसकर्मियों को निशाना बना रही है। हमले में 24 पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है। पुलिस ने अब तक हिंसा करने वाले 31 लोगों को हिरासत में लिया है।

हिंसा

क्या है मामला?

फ्रांस की राजधानी पेरिस के उपनगर नानतेरे में मंगलवार को ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिसकर्मी ने एक किशोर को गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। किशोर को नजदीक से छाती पर गोली मारी गई थी। पहले पुलिस ने बताया था कि किशोर ने पुलिसकर्मी पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की थी, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद झूठ खुल गया, जिससे लोगों का गुस्सा भड़क उठा। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी इसे अस्वीकार्य और अक्षम्य बताया।

ट्विटर पोस्ट

फ्रांस के कई इलाकों में भड़की हिंसा

Advertisement