LOADING...
फ्रांस: पुलिस और प्रदर्शनकारियों की झड़प के बीच आराम से सैंडविंच खाता रहा व्यक्ति, देखें वीडियो
फ्रांस में हिंसा के दौरान सैंडविच खाते शख्स का वीडियो वायरल (प्रतीकात्मक तस्वीर: unsplash)

फ्रांस: पुलिस और प्रदर्शनकारियों की झड़प के बीच आराम से सैंडविंच खाता रहा व्यक्ति, देखें वीडियो

लेखन गजेंद्र
Jun 30, 2023
04:46 pm

क्या है खबर?

फ्रांस में एक किशोर की हत्या के बाद शुरू हुई हिंसा तीसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें प्रदर्शनकारियों और पुलिस की झड़प के बीच एक व्यक्ति सैंडविच खाता दिख रहा है। पेरिस के उपनगर नानतेरे इलाके से आई वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति आराम से बैठकर सैंडविच खा रहा है, जबकि उसके पास आगजनी और पथराव हो रहा है।

हिंसा

हिंसा में 249 पुलिसकर्मी घायल, 667 प्रदर्शनकारी हिरासत में

हिंसा के दौरान प्रदर्शनकारियों की ओर से दुकानों और वाहनों में आग लगाई जा रही है और पुलिस पर पथराव किया जा रहा है। अब तक 249 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। पुलिस ने 667 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें अधिकतर की उम्र 14 से 18 साल के बीच है। बता दें कि नानतेरे में मंगलवार को ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिसकर्मी ने एक किशोर को गोली मार दी थी। इसके बाद फ्रांस में हिंसा भड़क उठी।

ट्विटर पोस्ट

हिंसा के बीच आराम से सैंडविंच खाता व्यक्ति

Advertisement