Page Loader
दक्षिण कोरिया: महिला ने अपने 2 नवजात बच्चों की हत्या कर वर्षों तक फ्रीजर में रखा
दक्षिण कोरिया में महिला ने 2 नवजात बच्चों की हत्या कर फ्रीजर में रखा (तस्वीर: unsplash)

दक्षिण कोरिया: महिला ने अपने 2 नवजात बच्चों की हत्या कर वर्षों तक फ्रीजर में रखा

लेखन गजेंद्र
Jun 23, 2023
05:46 pm

क्या है खबर?

दक्षिण कोरिया के सुवोन शहर में रहने वाली एक महिला ने अपने 2 नवजात बच्चों की हत्या कर दी और उनको वर्षों तक फ्रीजर में छिपाकर रखा। महिला ने शिशुओं की हत्या करने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि वह अपनी आर्थिक समस्याओं के कारण ऐसा करने के लिए मजबूर थी। CNN के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि उन्होंने महिला को गिरफ्तार करने के लिए वारंट का अनुरोध किया है। जल्द ही उनको कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।

क्रूरता

पति को नहीं है हत्या की जानकारी

रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने 2018 और 2019 में अपने चौथे और पांचवें बच्चे को पैदा होने के कुछ दिन बाद ही गला घोंटकर मार दिया और फ्रीजर में छिपा दिया। उनके मौजूदा समय में 3 बच्चे हैं। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, महिला के पति ने पुलिस को बताया कि उन्हें कथित हत्याओं के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी ने उन्हें बताया था कि उसने दो गर्भपात कराए हैं।