अमेरिका: तैरना नहीं आता था, लेकिन बच्चों को बचाने के लिए झील में कूदा व्यक्ति; मौत
क्या है खबर?
अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में झील में डूबते 2 बच्चों को बचाने के लिए एक व्यक्ति ने तैरना न आने के बावजूद पानी में छलांग लगा दी और उनको बचा लिया। हालांकि, बच्चों को बचाने में वह खुद डूब गए।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना 29 जून की बताई जा रही है, जब मार्विन एलेक्सन फर्नांडीज चिकास अपने 3 वर्षीय बेटे डायलन और कुछ अन्य दोस्तों के साथ नॉकामिक्सन झील पर समय बिता रहे थे।
यह झील नॉकैमिक्सन दक्षिणपूर्वी पेंसिल्वेनिया में है।
हादसा
10 गोताखोरों की मदद से ढूंढा गया शव
पेंसिल्वेनिया डिपार्टमेंट ऑफ कंजर्वेशन एंड नेचुरल रिसोर्सेज ने बताया कि मार्विन के शव को झील में ढूंढने के लिए 10 गोताखोरों को लगाया गया था। उनका शव बरामद कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि मार्विन अपने बच्चे के साथ झील पर मछली पकड़ रहे थे और बच्चों के डूबने पर वह तुरंत मौके पर पहुंचे। मार्विन घोड़े के अस्तबल में काम करते थे।
उनके शव को घर भेजने और परिवार की मदद के लिए लोगों ने पैसे जुटाए।