दुनिया की खबरें

हर ऐसी खबर, जो दुनिया में हलचल मचाती है।

02 May 2023

कनाडा

कनाडा पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम शामिल

कनाडा ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ पर 1.5 करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया है। हाल में कनाडा पुलिस ने देश के 25 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट जारी की है, जिसमें गोल्डी का नाम 15वें नबंर पर है।

02 May 2023

अमेरिका

अमेरिकी आयोग ने भारत में धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर एक बार फिर खड़े किए सवाल

अमेरिका के एक आयोग ने राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन से भारत में कथित तौर पर धार्मिक स्वतंत्रता के गंभीर उल्लंघन के लिए जिम्मेदार एजेंसियों और अधिकारियों की संपत्तियों को फ्रीज कर उन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

02 May 2023

यूक्रेन

यूक्रेन: रक्षा मंत्रालय ने हटाया हिंदू देवी काली पर विवादास्पद ट्वीट, खेद प्रकट किया

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने आलोचना के बाद हिंदू देवी काली पर विवादास्पद ट्वीट को हटा दिया है और हिंदू देवी को विकृत करने पर खेद प्रकट किया है।

01 May 2023

लंदन

ब्रिटेन: पूर्व मंत्री प्रीति पटेल को धमकी भरा पत्र भेजने पर 5 महीने की सजा

ब्रिटेन की मंत्री रहीं भारतीय मूल की प्रीति पटेल को धमकी भरा आपत्तिजनक पत्र भेजने पर 65 वर्षीय व्यक्ति को 5 महीने कैद की सजा सुनाई गई है।

01 May 2023

तुर्की

सीरिया में मारा गया IS का संदिग्ध प्रमुख अल कुरैशी, तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोआन का दावा

तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने दावा किया कि रविवार को तुर्की की खुफिया एजेंसी MIT ने एक अभियान में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) के संदिग्ध प्रमुख को मार गिराया।

कोरोना महामारी को लेकर जानकारी सार्वजनिक करने वाले शख्स को 3 साल बाद रिहा करेगा चीन

चीन 3 साल पहले कोरोना वायरस महामारी को लेकर जानकारी सार्वजनिक करने वाले एक शख्स को रिहा करने जा रहा है।

#NewsBytesExplainer: H5N1 वायरस से 5 करोड़ पक्षियों की मौत, जानें ये कितना खतरनाक

साल 2022 से अब तक दुनियाभर में फैले H5N1 वायरस की वजह से 5 करोड़ से भी ज्यादा पक्षियों की मौत हो गई है। वहीं, करीब 10 करोड़ पक्षी इससे संक्रमित हुए हैं।

30 Apr 2023

जापान

जापान सरकार का बड़ा फैसला, गर्भपात के लिए गोली के इस्तेमाल को मिली मंजूरी

जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने महिलाओं के हित में बड़ा फैसला लेते हुए गर्भपात के लिए गोली के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। ब्रिटिश फार्मास्यूटिकल कंपनी लाइनफार्मा इंटरनेशनल की गोली को मंत्रालय ने मंजूरी दी है।

28 Apr 2023

अमेरिका

अमेरिका: बिटकॉइन चुराकर डॉलर से भरे बाथटब में लेटा व्यक्ति, अब हुई सजा

अमेरिका में गैरी हार्मन (31) नाम के व्यक्ति की डॉलर से भरे बाथटब में बैठने की तस्वीर सामने आने के बाद हुई जांच में पता चला कि उसने सरकार की डिवाइस से 713 बिटकॉइन चुराए थे। इनकी कीमत अब करीब 165 करोड़ रुपये है।

28 Apr 2023

अमेरिका

अमेरिका: प्रशिक्षण के दौरान अलास्का में सेना के 2 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 3 पायलट की मौत

अमेरिका के अलास्का में प्रशिक्षण के दौरान सेना के 2 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में 3 पायलट की मौत हुई है।

27 Apr 2023

अमेरिका

#NewsByteExplainer: डी-डॉलरीकरण क्या है, जिससे वैश्विक व्यापार में अमेरिका के प्रभुत्व को चुनौती मिल रही है?

वैश्विक व्यापार में अमेरिकी डॉलर के दशकों पुराने प्रभुत्व को एक बड़ी चुनौती मिली है क्योंकि कई विकासशील देश डी-डॉलरीकरण की मांग कर रहे हैं।

27 Apr 2023

अमेरिका

अमेरिका: पेंसिल्वेनिया में दिवाली का राजकीय अवकाश घोषित, लोगों को मिलेगी छुट्टी

अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में भारत के प्रमुख हिंदू त्योहार दिवाली को राजकीय अवकाश घोषित किया गया है। अब लोग दिवाली पर छुट्टी का मजा ले सकेंगे।

सिंगापुर: एक किलोग्राम गांजे की तस्करी के लिए भारतीय मूल के व्यक्ति को दी गई फांसी

सिंगापुर में एक किलोग्राम गांजे की तस्करी के लिए भारतीय मूल के 46 वर्षीय तंगाराजू सुपैय्या को फांसी दे दी गई। उन्हें बुधवार को सिंगापुर की चांगी जेल में फांसी पर लटकाया गया।

26 Apr 2023

सूडान

सूडान में युद्धविराम फिर बेअसर, अब तक 500 भारतीयों को देश से बाहर निकाला गया

सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच युद्धविराम तीसरी बार बेअसर साबित हुआ।

25 Apr 2023

अमेरिका

जो बाइडन का ऐलान, 2024 का अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव भी लड़ेंगे

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को कहा कि वह 2024 में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में दोबारा अपनी दावेदारी पेश करेंगे।

25 Apr 2023

सूडान

सूडान से उसके नागरिकों को निकालने में मदद के लिए श्रीलंका ने भारत का आभार जताया

श्रीलंका ने सूडान में फंसे उसके नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए मदद की पेशकश के लिए भारत का आभार जताया।

24 Apr 2023

कनाडा

कनाडाई-पाकिस्तान स्तंभकार तारिक फतह का निधन, लंबे समय से कैंसर से थे पीड़ित

कनाडा में रहने वाले पाकिस्तानी मूल के स्तंभकार तारिक फतह का बीमारी के कारण सोमवार को 73 साल की उम्र में निधन हो गया।

ऑस्ट्रेलिया: विश्व सद्भावना सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा, पाकिस्तानी बोले- मोदी है तो मुमकिन है

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में आयोजित विश्व सद्भावना सम्मेलन में पाकिस्तानी समुदाय के सदस्यों ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। यहां आए सदस्यों ने कहा, "मोदी है तो मुमकिन है।"

24 Apr 2023

सूडान

सूडान में गृह युद्ध जारी; 400 से अधिक लोगों की मौत, मानवीय आपदा आने का खतरा

सूडान में सत्ता हासिल करने को लेकर सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच संघर्ष नौवें दिन भी जारी है।

23 Apr 2023

सूडान

सूडान संघर्ष: अमेरिका ने खाली किया दूतावास, भारत समेत अन्य देशों के नागरिक भी निकले

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने शनिवार देर रात बताया कि अमेरिकी सेना ने सूडान की राजधानी खार्तूम में स्थित अमेरिकी दूतावास के अधिकारियों और कर्मचारियों को बाहर निकालने का काम पूरा कर लिया है।

SCO बैठक के लिए भारत आएंगे चीनी रक्षा मंत्री, गलवान हिंसा के बाद पहला दौरा

चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफू अगले हफ्ते होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में हिस्सा लेने भारत आएंगे।

22 Apr 2023

अमेरिका

अमेरिका: गर्भपात की दवा 'मिफेप्रिस्टोन' पर नहीं लगेगा बैन, कोर्ट ने सुनाया फैसला

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के हक में फैसला सुनाते हुए व्यापक रूप से इस्तेमाल की जाने वाली गर्भपात की गोली 'मिफेप्रिस्टोन' पर प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया है।

21 Apr 2023

ब्रिटेन

ब्रिटेन के उपप्रधानमंत्री डॉमिनिक राब ने दिया इस्तीफा, धमकाने के लगे थे आरोप

ब्रिटेन के उपप्रधानमंत्री और न्याय मंत्री डॉमिनिक राब ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को ट्विटर पर एक पत्र लिख इस बात की जानकारी दी है।

अमेरिका: भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या, मास्टर्स डिग्री पूरी होने में बचे थे 10 दिन

अमेरिका के ओहायो में लूट के एक संदिग्ध मामले में भारतीय युवक की अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी। युवक अमेरिका में पढ़ाई करने गया था और उसकी मास्टर्स डिग्री पूरी होने में मात्र 10 दिन बचे थे।

रूसी लड़ाकू विमान ने गलती से अपने ही शहर में दागा बम, इमारतों को पहुंचा नुकसान 

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले एक साल से युद्ध जारी है। इस बीच खबर है कि गुरुवार को रूसी वायुसेना के एक विमान ने गलती से अपने ही इलाके में बम गिरा दिया।

20 Apr 2023

ब्रिटेन

ब्रिटेन में हिंदू विरोधी नफरत का शिकार हो रहे स्कूली छात्र, धर्मांतरण का भी दबाव- रिपोर्ट

ब्रिटेन के स्कूलों में पढ़ रहे हिंदू छात्रों को नस्लीय भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है। उन पर धर्मांतरण को लेकर दबाव बनाया जा रहा है, जिसके लिए कई बार डराया-धमकाया भी जाता है।

20 Apr 2023

यमन

यमन में गरीबों को पैसे बांटने के दौरान मची भगदड़; 85 की मौत, 322 घायल

यमन की राजधानी सना में रमजान के दौरान हुए चैरिटी कार्यक्रम में भगदड़ मचने से 85 लोगों की मौत हो गई और करीब 322 लोग घायल हुए हैं। फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिनमें से 13 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

चीन ने हिन्द महासागर में जहाज के जरिए किया सर्वे, पनडुब्बी तैनात करने की योजना

चीन अपनी विस्तारवादी नीतियों से बाज नहीं आ रहा है। खबर है कि चीन का अनुसंधान पोत हाई यांग शि यू 760 हिंद महासागर में सर्वे करने में जुटा था। 13 अप्रैल को इस जहाज ने मलक्का जलडमरूमध्य पार किया।

आर्थिक संकट में फंसे पाकिस्तान से कारोबार समेटने की तैयारी में कई बहुराष्ट्रीय कंपनियां, जानें कारण

आर्थिक संकट के जूझ रहे पाकिस्तान से अब बहुराष्ट्रीय कंपनियां अपना कारोबार समेटने पर विचार कर रही हैं। हाल ही पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक ने प्रमुख ब्याज दर में एक फीसदी की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद ऐसा होने की आशंका है।

चीन ने जासूसी के लिए तैयार किए सुपरसोनिक ड्रोन, अधिक ऊंचाई पर उड़ने में सक्षम- रिपोर्ट

चीन जासूसी के लिए गुब्बारों के बाद ड्रोन का इस्तेमाल करने जा रहा है।

19 Apr 2023

नेपाल

नेपाल: राष्ट्रपति पौडेल की तबीयत खराब, एयरलिफ्ट करके लाए जा रहे AIIMS 

नेपाल के नवनियुक्त राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को मेडिकल इमरजेंसी के कारण एयरलिफ्ट करके भारत लाया जा रहा है। उनको दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती किया जाएगा।

18 Apr 2023

अमेरिका

अमेरिका: टिक-टॉक के 'बेनाड्रिल चैलेंज' के कारण नाबालिग की मौत, जानें क्या है यह जानलेवा चैलेंज

अमेरिका के ओहियो शहर में टिक-टॉक का 'बेनाड्रिल चैलेंज' पूरा करते समय 13 वर्षीय लड़के की मौत का मामला सामने आया है। जैकब स्टीवन्स नामक यह लड़का मौत से पहले करीब एक सप्ताह तक वेंटिलेटर सपोर्ट पर रहा।

भारत में समलैंगिक विवाह पर बहस जारी, किन देशों में इसे मिली हुई है कानूनी मान्यता?  

सुप्रीम कोर्ट में 5 न्यायाधीशों की बेंच समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने की मांग करने वाली याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है। इससे पहले 13 मार्च को मुख्य न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने मामले में दाखिल 15 याचिकाओं को संवैधानिक बेंच के पास भेजा था।

18 Apr 2023

सूडान

सूडान: सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच संघर्ष में लगभग 200 की मौत, भारतीयों को संदेश

सूडान में सत्ता को लेकर सेना और अर्धसैनिक के बीच चल रहा संघर्ष जारी है और इसमें अब तक 200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1,800 से अधिक घायल हुए हैं।

पाकिस्तान में चीनी नागरिकों के व्यापार किए जा रहे हैं बंद, जानें क्या है कारण

पाकिस्तान के कराची में चीन के नागरिकों के कारोबारों को अस्थायी रूप से बंद करवाए जाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बतौर रिपोर्ट्स, पाकिस्तानी पुलिस सुरक्षा के लिहाज से और आतंकी हमलों की आशंका के चलते मजबूरी में ऐसा कर रही है।

17 Apr 2023

सूडान

#NewsBytesExplainer: सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच लड़ाई क्यों चल रही है?

सूडान में सत्ता को लेकर सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच संघर्ष तीसरे दिन भी जारी है। बतौर रिपोर्ट्स, संघर्ष में अब तक करीब 100 नागरिकों की मौत हो चुकी है, जिनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल है।

16 Apr 2023

सूडान

सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच संघर्ष, गोली लगने से एक भारतीय की मौत

सूडान में सत्ता को लेकर सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच संघर्ष में एक भारतीय नागरिक की गोली लगने से मौत हो गई है। सूडान में भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा पर स्मोक बम से हमला, बाल-बाल बचे

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा पर एक सभा के दौरान स्मोक बम से हमला कर दिया गया। इसके बाद वहां जोरदार धमाका हुआ। हालांकि, किशिदा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

14 Apr 2023

पेंटागन

#NewsBytesExplainer: अमेरिका में यूक्रेन युद्ध समेत क्या-क्या खुफिया जानकारी लीक हुईं और ये किसने लीक कीं? 

अमेरिका में रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़ी गोपनीय जानकारी समेत कई खुफिया दस्तावेज लीक हुए हैं। इसके बाद अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी (FBI) ने 21 साल के जैक टेक्सीरा को गिरफ्तार किया है।

14 Apr 2023

अमेरिका

अमेरिका: अंबेडकर जयंती पर जर्सी में फहराया गया नीला झंडा, समानता दिवस मनाने की घोषणा

संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अमेरिका के जर्सी शहर के सिटी काउंसिल हॉल में नीला झंडा फहराया गया। इसके मध्य में अशोक चक्र लगा है और इसे अमेरिका के राष्ट्रीय ध्वज के साथ फहराया गया।