दुनिया की खबरें

हर ऐसी खबर, जो दुनिया में हलचल मचाती है।

स्कॉटलैंड: पाकिस्तानी मूल के हमजा यूसुफ बनेंगे देश के पहले मुस्लिम प्रधानमंत्री, जानें वो कौन हैं

पश्चिम देशों में ब्रिटेन और ऑयरलैंड के बाद एक और एशियाई नेता हमजा यूसुफ स्कॉटलैंड में प्रमुख पद पर बैठने जा रहे हैं। हमजा स्कॉटलैंड के पहले मुस्लिम फर्स्ट मिनिस्टर बनेंगे।

राहुल गांधी मामले पर अमेरिका ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जुड़े मामले को लेकर अमेरिका ने कहा कि वह गांधी के अदालती मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

27 Mar 2023

इजरायल

#NewsBytesExplainer: इजरायल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन क्यों हो रहे हैं?

इजरायल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार के खिलाफ पिछले एक महीने से हजारों लोग लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

अफगानिस्तान: काबुल में तालिबानी विदेश मंत्रालय के पास जोरदार धमाका, 6 की मौत

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में विदेश मंत्रालय के पास जोरदार धमाके में सोमवार को 6 लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।

26 Mar 2023

अमेरिका

अमेरिका: भारतीय दूतावास के बाहर खालिस्तान समर्थकों ने भारतीय पत्रकार पर किया हमला, दी गालियां  

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में स्थित भारतीय दूतावास के बाहर प्रदर्शन कर रहे खालिस्तान समर्थकों ने शनिवार को भारतीय पत्रकार ललित झा पर हमला कर दिया।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कहा- हमारे पास चुनाव करवाने के लिए भी पैसा नहीं

गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के पास अब देश में चुनाव कराने के लिए भी पैसे नहीं है। ये बात पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कही है।

जिनपिंग की मॉस्को यात्रा पर रूसी राजदूत बोले- भारत-रूस संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मॉस्को यात्रा के बाद भारत में रूसी राजदूत डेनिस एलिपोव ने उन दावों का खंडन किया, जिनमें इस यात्रा से रूस और भारत के संबंधों पर असर की बात कही जा रही है।

पाकिस्तान में जल संकट, 24 शहरों में 80 प्रतिशत आबादी के पास साफ पेयजल नहीं

पाकिस्तान में आर्थिक और खाद्यान्न संकट के बाद जल संकट भी सामने आया है। एशियन लाइट की एक रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि पाकिस्तान के 24 शहरों में 80 प्रतिशत आबादी को साफ पेयजल नहीं मिल रहा है।

जिनपिंग और पुतिन की मुलाकात के बाद यूक्रेन युद्ध को लेकर क्यों चिंतित है अमेरिका?

यूक्रेन युद्ध के बीच चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग मॉस्‍को पहुंचे और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिले। दोनों के बीच आधिकारिक बैठक भी हुई।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आलोचना करने वाले पॉप स्टार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आलोचना करने वाले 34 वर्षीय रूसी पॉप स्टार दीमा नोवा की संदिग्ध परिस्थितियों में डूबने से मौत हो गई।

22 Mar 2023

युगांडा

युगांडा में समलैंगिकता अब अपराध, जानें कानून में क्या-क्या प्रावधान और अन्य देशों में क्या स्थिति

युगांडा में समलैंगिकता अब अपराध की श्रेणी में आ गई है। युगांडा की संसद में मंगलवार को LGBTQ समुदाय से जुड़े एक विधेयक को पारित किया।

21 Mar 2023

लंदन

लंदन: भारतीय उच्चायोग दफ्तर के बाहर 'जय हो' गाने पर भारतीयों संग थिरके ब्रिटिश पुलिसकर्मी

लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग दफ्तर के बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें कुछ ब्रिटिश पुलिसकर्मी भारतीयों के साथ 'जय हो' गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं।

21 Mar 2023

अमेरिका

अमेरिका: 92 साल की उम्र में पांचवीं शादी करेंगे मीडिया दिग्गज रूपर्ट मर्डोक, कौन है दुल्हन?

अमेरिका के अरबपति मीडिया दिग्गज 92 वर्षीय रूपर्ट मर्डोक पांचवीं बार शादी करेंगे। उन्होंने 66 वर्षीय ऐन लेस्ली स्मिथ से सगाई की है। दोनों गर्मियों में शादी करेंगे।

भाजपा है दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण विदेशी राजनीतिक पार्टी- वॉल स्ट्रीट जर्नल

भाजपा दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण विदेशी राजनीतिक पार्टियों में से एक है। अमेरिका के एक अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल के एक लेख में यह दावा किया गया है।

21 Mar 2023

अमेरिका

अमेरिका: ट्रंप परिवार ने भारत में मिले 17 उपहारों का नहीं किया खुलासा

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का परिवार विदेशी नेताओं द्वारा मिले उपहारों का खुलासा करने में विफल रहा। इन उपहारों की कीमत 2 करोड़ रुपये से अधिक है।

रूस: व्लादिमीर पुतिन से मिलेंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, होगी यूक्रेन युद्ध पर वार्ता

तीन दिवसीय यात्रा पर रूस पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिंनपिंग का रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने स्वागत किया। इस दौरान दोनों के बीच मुलाकात हुई। हालांकि, इनकी औपचारिक वार्ता मंगलवार को होगी।

वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट: लगातार छठे साल खुशहाल देशों में फिनलैंड अव्वल, जानिए भारत की रैंकिंग

वार्षिक वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट में फिनलैंड को सबसे खुशहाल देश बताया गया है। यह लगातार छठा साल है, जब फिनलैंड ने उच्च स्कोर के कारण पहला स्थान जीता है।

रूस: अधिकारियों के ऐपल आईफोन के इस्तेमाल करने पर लगाई गई रोक

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कार्यालय ने अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियों में जुटे अधिकारियों से आईफोन का इस्तेमाल नहीं करने के लिए कहा है।

20 Mar 2023

लंदन

लंदन: उच्चायोग दफ्तर पर खालिस्तान समर्थकों ने फहराए थे झंडे, लगाया गया और बड़ा तिरंगा

लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग कार्यालय पर खालिस्तान समर्थकों द्वारा भारतीय झंडा हटाकर खालिस्तानी झंडा लगाने के बाद उच्चायोग दफ्तर पर और बड़ा तिरंगा झंडा लगाया गया है।

पाकिस्तान: पूर्व प्रधानमंत्री इमरान के खिलाफ आतंकवाद की धारा के तहत केस दर्ज

पाकिस्तान पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री और तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (PTI) के प्रमुख इमरान खान के खिलाफ आतंकवाद की धारा के तहत केस दर्ज किया है।

डोनाल्ड ट्रंप को 7 साल पुराने मामले में क्यों सता रहा है गिरफ्तारी का डर?

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद की गिरफ्तारी को लेकर आशंका जाहिर की है।

पाकिस्तान: पेशी के लिए गए पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान, पीछे से घर में घुसी पुलिस

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (PTI) के प्रमुख इमरान खान के लाहौर के जमान पार्क स्थित घर में पुलिस घुस गई है।

#NewsBytesExplainer: क्या गिरफ्तार होंगे व्लादिमीर पुतिन, ICC के गिरफ्तारी वारंट का मतलब क्या है?

अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह वारंट यूक्रेन में युद्ध अपराधों और यूक्रेनी बच्चों को अगवा कर रूस ले जाने के मामले में जारी हुआ है।

18 Mar 2023

अमेरिका

प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान राजकीय भोज की मेजबानी करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान उनके सम्मान में राजकीय भोज की मेजबानी कर सकते हैं।

इस साल खत्म हो जाएगी कोविड महामारी, WHO ने जताई आशंका

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) इस साल कभी भी कोविड महामारी की समाप्ति की घोषणा कर सकता है।

पाकिस्तान: अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट पर रोक लगाई

पाकिस्तान में इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी के प्रमुख इमरान खान की भ्रष्टाचार के एक कथित मामले में गिरफ्तारी वारंट पर रोक लगा दी।

17 Mar 2023

फ्रांस

फ्रांस: पेंशन बिल को लेकर पेरिस में बवाल, हिंसक प्रदर्शन के बाद 120 लोग गिरफ्तार

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा पेंशन सुधारों को लेकर सेवानिवृत्ति की आयु दो साल बढ़ाने के फैसले के बाद पूरे पेरिस में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है।

अमेरिकी सेना ने रूसी लड़ाकू विमान का ड्रोन पर ईंधन गिराने वाला वीडियो किया जारी

अमेरिकी सेना ने काला सागर में अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में उड़ान के दौरान रूसी लड़ाकू विमानों और अमेरिकी ड्रोन के बीच हुई मुठभेड़ का एक वीडियो जारी किया है।

पाकिस्तान आतंकी हमले झेलने में दक्षिण एशिया में शीर्ष पर पहुंचा, अफगानिस्तान को पीछे छोड़ा

पाकिस्तान आतंकी हमले झेलने के मामले में अफगानिस्तान से आगे निकल गया है।

16 Mar 2023

अमेरिका

भारत में अमेरिका के नए राजदूत होंगे एरिक गार्सेटी, जानिए उनके बारे में

एरिक गार्सेटी भारत में अमेरिका के नए राजदूत होंगे। अमेरिकी सीनेट ने लॉस एंजिल्स के पूर्व मेयर गार्सेटी के नामांकन पर अपनी मुहर लगा दी है। उनके नामांकन के प्रस्ताव को सीनेट में 52 में से 42 वोट से मंजूरी मिली।

भारत ने पाकिस्तानी रक्षा मंत्री को भेजा न्योता, SCO बैठक के लिए दिल्ली बुलाया 

भारत ने अप्रैल में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के लिए पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को न्योता भेजा है।

पाकिस्तान: इमरान खान को राहत, PSL मैच के कारण हाई कोर्ट ने लगाई गिरफ्तारी पर रोक

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (PTI) के प्रमुख इमरान खान को गिरफ्तारी से राहत मिली है।

पाकिस्तान: दूसरी बार गिरफ्तारी से बचे इमरान खान ने कहा- मेरा अपहरण कर हत्या की साजिश

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (PTI) के प्रमुख इमरान खान एक बार फिर गिरफ्तार होने से बच गए हैं।

अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग, चीन यथास्थिति बदलने की कोशिश कर रहा- अमेरिका

अमेरिका ने चीन और अरुणाचल प्रदेश को बांटने वाली मैकमोहन लाइन को अंतरराष्ट्रीय सीमा माना है। अमेरिका की संसद में इस मुद्दे पर एक द्विपक्षीय प्रस्ताव पेश किया गया है, जिसमें अरुणाचल प्रदेश को भारत का अभिन्न अंग बताया गया है।

15 Mar 2023

अमेरिका

अमेरिकी ड्रोन और रूसी विमानों के बीच भिड़ंत के मामले में अब तक क्या-क्या हुआ?

अमेरिका और रूस के बीच काला सागर में हुई घटना के बाद तनाव बढ़ गया है। अमेरिका ने रूस पर आरोप लगाया है कि उसके दो SU-27 लड़ाकू विमानों ने अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन का पहले घेराव किया और फिर उसके ऊपर ईंधन गिराया, जिससे ड्रोन के प्रोपैलर को नुकसान पहुंचा और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

पाकिस्तान: पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस, समर्थकों के साथ झड़प

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (PTI) के प्रमुख इमरान खान को आज गिरफ्तार किया जा सकता है।

पाकिस्तान: महिला जज को धमकाने पर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (PTI) प्रमुख इमरान खान की मुश्किलें खत्म होती हुई नहीं दिख रही हैं।

13 Mar 2023

जापान

जापान: अब मास्क पहनना नहीं होगा अनिवार्य, 3 साल बाद हटाई गई पाबंदी

जापान में लोगों को मास्क लगाने से राहत मिल गई। यहां सरकार ने तीन साल बाद कोविड दिशा-निर्देशों में ढील देते हुए कई पाबंदियों को हटा दिया है।

13 Mar 2023

अमेरिका

अमेरिका: सिलिकॉन वैली बैंक पर ताला लगने के बाद न्यूयॉर्क का सिग्नेचर बैंक भी हुआ बंद 

अमेरिका के बैंकिंग सेक्टर को एक और झटका लगा है। कैलिफोर्निया स्थित सिलिकॉन वैली बैंक (SVB) पर ताला लगने के करीब 48 घंटे बाद न्यूयॉर्क के सिग्नेचर बैंक को भी बंद कर दिया गया है।

#NewsBytesExplainer: सिलिकॉन वैली बैंक पर क्यों लगा ताला और भारत पर क्या होगा असर? 

अमेरिका में एक बार फिर से बैंकिंग संकट की आहट देखने को मिल रही है। देश का 16वां सबसे बड़ा और 40 साल पुराने सिलिकॉन वैली बैंक पर ताला लग गया है।