NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / सूडान में गृह युद्ध जारी; 400 से अधिक लोगों की मौत, मानवीय आपदा आने का खतरा
    अगली खबर
    सूडान में गृह युद्ध जारी; 400 से अधिक लोगों की मौत, मानवीय आपदा आने का खतरा
    सूडान में जारी संघर्ष में अब तक 400 से अधिक लोगों की मौत

    सूडान में गृह युद्ध जारी; 400 से अधिक लोगों की मौत, मानवीय आपदा आने का खतरा

    लेखन सकुल गर्ग
    Apr 24, 2023
    02:45 pm

    क्या है खबर?

    सूडान में सत्ता हासिल करने को लेकर सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच संघर्ष नौवें दिन भी जारी है।

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बताया है कि संघर्ष में अब तक 400 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3,351 लोग घायल हो गए हैं।

    बतौर रिपोर्ट्स, इस संघर्ष में 9 बच्चे भी मारे गए हैं, जबकि 50 से अधिक बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

    जानकारी

    सूडान में कई अस्पताल हुए बंद 

    WHO की प्रवक्ता मार्गरेट हैरिस ने सूडान में स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि गृह युद्ध की स्थिति के कारण 20 अस्पताल बंद हो चुके हैं, जबकि करीब 12 अस्पताल बंद होने की कगार पर हैं।

    पलायन 

    पलायन के रास्ते खोज रहे हैं सूडानी नागरिक

    AP की रिपोर्ट के मुताबिक, सूडान के नागरिक देश में जारी संघर्ष की स्थिति से बचने के लिए पलायन करने का रास्ते खोज रहे हैं, वहीं कई नागरिक उत्तरी सीमा पर खतरनाक रास्तों के जरिए मिस्र में दाखिल होने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।

    हजारों सूडानी खार्तूम और अन्य जगहों से भाग गए हैं, लेकिन लाखों लोग गोलाबारी और लूटपाट के बीच बिजली, भोजन और पानी के बिना अपने घरों में शरण लिए हुए हैं।

    अभियान 

    अपने नागरिकों को बचाने की कोशिश में जुटे कई देश 

    सऊदी अरब और फ्रांस समेत कई देशों ने सूडान में फंसे अपने नागरिकों को बचाने के लिए कोशिशें तेज कर दी हैं। सऊदी अरब ने शनिवार को अपने नागरिकों समेत मित्र देशों के नागरिकों को सड़क मार्ग के जरिए सूडान से बाहर निकाला था।

    फ्रांस भी हवाई मार्ग के रास्ते नागरिकों को बचा रहा है। अमेरिका ने सूडान की राजधानी खार्तूम में स्थित अपने दूतावास को खाली कर दिया है।

    युद्ध 

    सूडान में मानवीय आपदा आने का खतरा

    सूडान में सत्ता को लेकर अचानक छिड़े संघर्ष ने देश में नागरिक शासन को बहाल करने की कोशिशों को धराशाई कर दिया है और पहले से ही गरीबी की मार झेल रहे इस अफ्रीकी देश को मानवीय आपदा के कगार पर ला दिया है।

    सूडान के नागरिक विदेशियों को निकालने के प्रयासों के बीच उनकी अनदेखी किए जाने से दुखी हैं, जबकि कुछ का मानना है कि सेना और रैपिड सपोर्ट फोर्स (RSF) उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं हैं।

    संघर्ष 

    सूडान में क्यों चल रहा है संघर्ष?

    सूडान में सेना और RSF के बीच संघर्ष चल रहा है। इसके पीछे की बड़ी वजह देश की सत्ता पर कब्जा करना है। मुख्य लड़ाई सेना के जनरल जनरल अब्देल-फतह बुरहान और RSF प्रमुख जनरल मोहम्मद हमदान दगालो के बीच है।

    अक्टूबर, 2021 में देश में हुए तख्तापलट के बाद RSF और सेना के बीच एक समझौता हुआ था। हालांकि, हाल ही में इस समझौते के विफल होने के बाद संघर्ष बढ़ गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सूडान
    संयुक्त राष्ट्र
    विश्व स्वास्थ्य संगठन

    ताज़ा खबरें

    कार के गियर फिसलने के पीछे क्या हैं कारण? मिलते हैं ये संकेत  कार
    खुदरा महंगाई अप्रैल में गिरकर 6 साल के निचले स्तर 3.16 प्रतिशत पर पहुंची खुदरा महंगाई दर
    भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी को किया निष्कासित, 24 घंटे में देश छोड़ने के आदेश केंद्र सरकार
    क्या है भारत का ई-पासपोर्ट और कैसे करें इसके लिए आवेदन? पासपोर्ट

    सूडान

    सूडान: फैक्ट्री में ब्लास्ट से 23 लोगों की मौत, मरने वालों में 18 भारतीय शामिल एस जयशंकर
    लगातार चौथे साल इंटरनेट पर सबसे ज्यादा प्रतिबंध लगाने वाला देश बना भारत- रिपोर्ट जम्मू-कश्मीर
    सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच संघर्ष, गोली लगने से एक भारतीय की मौत एस जयशंकर
    #NewsBytesExplainer: सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच लड़ाई क्यों चल रही है? #NewsBytesExplainer

    संयुक्त राष्ट्र

    भारत ने UN में दी चीन को शिकस्त, बना ECOSOC की संस्था का सदस्य चीन समाचार
    संयुक्त राष्ट्र की SDGs सूची में आया दिल्ली के 18 वर्षीय उदित सिंघल का नाम भारत की खबरें
    प्रधानमंत्री मोदी का संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधन, पूछे कई कड़े सवाल नरेंद्र मोदी
    दुनिया में प्रत्येक 130 महिलाओं में से एक आधुनिक गुलामी की शिकार- UN रिपोर्ट भारत की खबरें

    विश्व स्वास्थ्य संगठन

    दुनियाभर में मंकीपॉक्स के मामले 50,000 पार, अमेरिका और यूरोप में संक्रमण की रफ्तार घटी अमेरिका
    WHO ने भारत बायोटेक की नाक से दी जाने वाली कोरोना वैक्सीन को सराहा कोरोना वायरस
    दोपहिया वाहन दुर्घटनाएं कम करने के लिए WHO ने जारी की नई गाइडलाइंस तमिलनाडु
    सरकार ने जारी की आवश्यक दवाइयों की नई सूची, सस्ती दर पर होंगी उपलब्ध स्वास्थ्य
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025