दुनिया की खबरें

हर ऐसी खबर, जो दुनिया में हलचल मचाती है।

यूक्रेन ने किया रूस के शीर्ष सैन्य अधिकारी सहित 9,000 सैनिकों को मार गिराने का दावा

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के आठवें दिन गुरुवार को रूसी सेना ने हमलों की रफ्तार को बढ़ा दिया है।

कड़े प्रतिरोध के चलते तेजी से कीव की तरफ नहीं बढ़ पा रही रूसी सेना- ब्रिटेन

यूक्रेन युद्ध का आज आठवां दिन है, लेकिन रूस की सेना अपेक्षित बढ़त नहीं बना पाई है।

रूस ने अब तक यूक्रेन के किन-किन शहरों पर कब्जा किया?

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध गुरुवार को आठवें दिन भी जारी रहा। इसके साथ ही रूस ने हमलों को तेज करते हुए सरकारी भवनों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।

चीन ने शीतकालीन ओलंपिक समाप्त होने तक रूस से युद्ध न करने को कहा था- रिपोर्ट

चीन ने रूस से शीतकालीन ओलंपिक समाप्त न होने तक यूक्रेन पर आक्रमण शुरू न करने को कहा था।

यूक्रेन युद्ध: UNGA में रूस के खिलाफ प्रस्ताव पारित होने समेत पिछले घंटों में क्या-क्या हुआ?

यूक्रेन में रूस के आक्रमण का आज आठवां दिन है। आज सुबह से यूक्रेन की राजधानी कीव और आसपास के इलाकों में जोरदार धमाके सुने जा रहे हैं।

रूस-यूक्रेन युद्ध में पिछले 7 दिनों में हुई 2,000 से अधिक यूक्रेनी नागरिकों की मौत

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध की भयावहता बढ़ती जा रही है।

02 Mar 2022

पंजाब

यूक्रेन में एक और भारतीय की मौत, ब्रेन हेमरेज के कारण छात्र ने तोड़ा दम

यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक और भारतीय छात्र की मौत हो गई है। पंजाब के बरनाला जिले के रहने वाले 22 वर्षीय चंदन जिंदल की बुधवार को ब्रेन हेमरेज के कारण मौत हो गई।

तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो वह परमाणु और बेहद विनाशकारी होगा- रूसी विदेश मंत्री

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के फिलहाल थमने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। बुधवार को रूसी सेना ने राजधानी कीव के बेहद नजदीक पहुंच गई है। हालांकि, यूक्रेन सेना रूस का डटकर मुकाबला कर रही है।

रूस का यूक्रेन के दक्षिणी शहर खेरसन पर कब्जे का दावा, मंगलवार को घुसे थे सैनिक

रूस ने यूक्रेन के खेरसन शहर पर कब्जा करने का दावा किया है। रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक टीवी चैनल पर ये दावा करते हुए कहा कि रूस के सैन्य बलों ने खेरसन के स्थानीय केंद्र को पूर्ण नियंत्रण में ले लिया है।

02 Mar 2022

अमेरिका

क्या रूस पर लगे प्रतिबंधों के जवाब में पश्चिमी देशों की तेल आपूर्ति रोकेंगे पुतिन?

यूक्रेन पर हमले को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लगातार प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है।

02 Mar 2022

अमेरिका

यूक्रेन युद्ध: क्या होता है नो-फ्लाई जोन और क्यों इसे लागू नहीं किया जा रहा?

यूक्रेन पर रूस का आक्रमण लगातार जारी है। इसका सामना करने के लिए यूक्रेन लगातार अमेरिका और अन्य देशों से मदद मांग रहा है।

यूक्रेन युद्ध: खारकीव में घुसे रूसी पैराट्रूपर, स्थानीय बलों के साथ लड़ाई जारी

यूक्रेन पर रूस का हमला आज सातवें दिन भी जारी है। रूस के पैराट्रूपर यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में घुस चुके हैं और उनकी स्थानीय बलों के साथ लड़ाई जारी है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति की रूस से मांग- सार्थक बातचीत के लिए शहरों पर बमबारी बंद करे

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने रूस से सीजफायर पर सार्थक बातचीत के लिए शहरों पर बमबारी बंद करने को कहा है।

02 Mar 2022

अमेरिका

रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन की मदद करने के लिए अमेरिका ने क्या-क्या किया है?

यूक्रेन और रूस के युद्ध को आज सातवां दिन है और रूस अभी तक कोई भी बड़ी सफलता पाने में नाकाम रहा है। यूक्रेन विपरीत परिस्थितियों में अद्भुत साहस का परिचय दे रहा है और उसकी दृढ़ता से प्रभावित होकर पश्चिमी देश उसकी मदद के लिए आगे आए हैं।

यूक्रेन ने किया 5,700 रूसी सैनिकों को मारने का दावा, ये रही दिनभर बड़ी घटनाएं

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध मंगलवार को छठे दिन भी जारी रहा।

01 Mar 2022

अमेरिका

रूस-यूक्रेन युद्ध में परमाणु हथियार के इस्तेमाल किए जाने की कितनी है संभावना?

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध की भयावहता बढ़ती जा रही है। रूसी सेना पूरे दम के साथ राजधानी कीव की ओर बढ़ रही है और हमले कर रही है।

01 Mar 2022

अमेरिका

क्या होता है 'वैक्यूम बम' जिसके रूस द्वारा इस्तेमाल करने का यूक्रेन ने किया है दावा?

रूस और यूक्रेन बीच चल रहा युद्ध अब गंभीर रूप धारण करता जा रहा है। रूस की सेना राजधानी कीव के बेहद करीब पहुंच गई और लगातार रॉकेट, मिसाइल और टैंकरों से हमले कर रही है।

यूक्रेन की राजधानी कीव की तरफ बढ़ रहा रूसी सेना का 64 किलोमीटर लंबा काफिला

रूस की सेना 64 किलोमीटर लंबे काफिले के साथ यूक्रेन की राजधानी कीव की तरफ बढ़ रही है। सोमवार को सैटेलाइट्स से ली गईं तस्वीरों के जरिए इसकी पुष्टि हुई है।

01 Mar 2022

अमेरिका

युद्ध के लिए कौन-कौन से देश यूक्रेन को हथियार दे रहे हैं?

सबकी उम्मीदों से परे यूक्रेन और रूस का युद्ध आज छठवें दिन भी जारी है और रूसी सेना अभी तक कोई भी बड़ी सफलता हासिल करने में नाकाम रही है।

यूक्रेन का दावा- नागरिक इलाकों पर हमले कर रहा रूस, खतरनाक बमों का कर रहा इस्तेमाल

दोनों देशों के बीच जारी युद्ध के बीच यूक्रेन ने रूस पर नागरिक इलाकों पर बम गिराने का आरोप लगाया है। यूक्रेन के अनुसार, खारकीव समेत कई शहरों में रूसी तोपों ने आवासीय क्षेत्रों को निशाना बनाया।

28 Feb 2022

अमेरिका

रूस ने 36 देशों की उड़ानों पर लगाया प्रतिबंध, ये रही आज की बड़ी घटनाएं

रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रही। ऐसे में बड़ी तेजी से वहां के घटनाक्रमों में बदलाव हो रहा है।

पुतिन के परमाणु बलों को हाई अलर्ट पर करने के बाद उठते अहम सवालों के जवाब

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में चल रहे युद्ध के बीच परमाणु बलों को हाई अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है।

28 Feb 2022

अमेरिका

क्या थी रूसी हमले में नष्‍ट हुए दुनिया का सबसे बड़े मालवाहक विमान 'एंटोनोव-225' की खासियत?

रूस और यक्रेन के बीच जारी युद्ध में रविवार को यूक्रेन को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है।

यूक्रेन: धीमी हुई रूसी हमलों की रफ्तार, भारतीय छात्रों से रेलवे स्टेशन जाने को कहा गया

यूक्रेन पर आक्रमण के पांचवें दिन रूसी सेना ने हमलों की गति कम की है।

यूक्रेन के खिलाफ रूस की मदद के लिए अपनी सेना भेज सकता है बेलारूस- रिपोर्ट

यूक्रेन और रूस के बीच चल रहा युद्ध सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। रूसी सेना ने यूक्रेन के दक्षिण पूर्व में स्थित तटीय शहर बेर्डियांस्क पर कब्जा कर लिया है और वह लगातार आगे बढ़ रही।

यूक्रेन युद्ध का आज पांचवां दिन, पिछले कुछ घंटों में हुईं ये बड़ी घटनाएं

यूक्रेन पर रूस के हमले का आज पांचवां दिन है। रूस के लगातार बढ़ते हमलों के बीच यूक्रेनियन राष्ट्रपति वोलोडोमिर जेलेंस्की ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री को बताया है कि उनके देश के लिए अगले 24 घंटे बेहद अहम है।

बिना किसी शर्त के रूस के साथ शांति वार्ता को तैयार हुआ यूक्रेन- रिपोर्ट

देश में चलते युद्ध के बीच यूक्रेन बिना किसी शर्त के रूस के साथ शांति वार्ता करने को तैयार हो गया है। 'कीव इंडिपेंडेंट' के अनुसार, बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ फोन पर बातचीत में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की शांति वार्ता के लिए राजी हो गए।

यूक्रेन ने ठुकराया बेलारूस में वार्ता का रूस का प्रस्ताव, कहीं और बातचीत के लिए तैयार

देश में चलते युद्ध के बीच यूक्रेन ने बेलारूस में वार्ता के रूस के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। देश के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि वे अन्य किसी भी जगह पर बातचीत करने को तैयार हैं, लेकिन बेलारूस में बातचीत नहीं करेंगे।

यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर में दाखिल हुई रूसी सेना, सड़कों पर लड़ाई जारी

रूस की सेना यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में घुसने में कामयाब हो गई है और शहर में सड़कों पर उसके और यूक्रेन के सैनिकों के बीच जबरदस्त लड़ाई हो रही है।

27 Feb 2022

पोलैंड

रूस के हमले के बीच अधिकतर लोग यूक्रेन छोड़कर किन देशों में जा रहे हैं?

रूस के आक्रमण के बाद करीब 1.20 लाख लोग यूक्रेन छोड़कर पोलैंड और दूसरे पड़ोसी देशों में जा चुके हैं।

27 Feb 2022

अमेरिका

यूक्रेन युद्ध: पिछले कुछ घंटों में क्या-क्या अहम घटनाएं हुईं?

यूक्रेन पर रूस के आक्रमण का आज चौथा दिन है। रूस की सेना लगातार राजधानी कीव के पास स्थित शहरों पर मिसाइलों से हमले कर रही है।

26 Feb 2022

अमेरिका

रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तक हुई 198 यूक्रेनी नागरिकों की मौत, 1,000 से अधिक घायल

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध की भयावहता बढ़ती जा रही है। शनिवार को रूसी सेना ने राजधानी कीव के बाहरी इलाकों में प्रवेश कर लिया और रिहायशी बिल्डिंगों पर मिसाइलें दागी।

कैसे देश के तौर पर अस्तित्व में आया था यूक्रेन? जानिये इसका संक्षिप्त इतिहास

रूस के आक्रमण के चलते पूरी दुनिया की निगाहें इस वक्त यूक्रेन पर टिकी हुई हैं।

यूक्रेनी सैनिक ने रूसी टैंकों को रोकने के लिए खुद को पुल सहित बम से उड़ाया

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का आज तीसरा दिन है। रूस की सेना राजधानी कीव के बाहरी क्षेत्रों में दाखिल हो गई है और जगह-जगह मिसाइल और बम दाग रही है। यूक्रेन के सैनिक भी उनका दिलेरी के साथ मुकाबला कर रहे हैं।

कौन है रूस के सामने घुटने नहीं टेकने वाले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की?

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का आज तीसरा दिन है। रूस की सेना के राजधानी कीव में घुसने के बाद भी यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने घुटने नहीं टेके हैं।

यूक्रेन युद्ध: राष्ट्रपति जेलेंस्की ने किया हथियार डालने से इनकार

रूस के आक्रमण का सामना कर रहे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि वो हथियार नहीं डालेंगे।

यूक्रेन के नजदीकी देशों में हजारों सैनिक तैनात करेगा NATO

नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन (NATO) ने यूक्रेन सीमा से सटे देशों में हजारों सैनिक तैनात करने का ऐलान किया है।

26 Feb 2022

अमेरिका

यूक्रेन युद्ध: पिछले कुछ घंटों में क्या-क्या हुआ है?

यूक्रेन पर रूस के हमले के आज तीसरा दिन है। इसी बीच खबर आई है कि दोनों देश बातचीत के रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं।

युद्ध के बीच रूस का ऐलान- यूक्रेनी सेना के हथियार डालने पर बातचीत के लिए तैयार

यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध में शुक्रवार को दूसरे दिन भी रूसी सेना ने हमले जारी रखते हुए राजधानी कीव के बाहरी इलाकों तक अपनी पहुंच बना ली है।

कीव तक पहुंची रूसी सेना, यूक्रेन का दावा- रूस के 800 सैनिक मार गिराए

यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध का आज दूसरा दिन है। रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव तक पहुंच गई है और यहां बने सरकारी दफ्तरों के पास गोलीबारी की खबरें आ रही हैं।