NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो वह परमाणु और बेहद विनाशकारी होगा- रूसी विदेश मंत्री
    अगली खबर
    तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो वह परमाणु और बेहद विनाशकारी होगा- रूसी विदेश मंत्री
    रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव।

    तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो वह परमाणु और बेहद विनाशकारी होगा- रूसी विदेश मंत्री

    लेखन भारत शर्मा
    Mar 02, 2022
    04:53 pm

    क्या है खबर?

    रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के फिलहाल थमने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। बुधवार को रूसी सेना ने राजधानी कीव के बेहद नजदीक पहुंच गई है। हालांकि, यूक्रेन सेना रूस का डटकर मुकाबला कर रही है।

    इसी बीच रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि तीसरा विश्व युद्ध परमाणु युद्ध होगा और बेहद विनाशकारी होगा। उनके इस बयान ने युद्ध में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की संभावना को बढ़ा दिया है।

    बयान

    यूक्रेन को हासिल नहीं करने देंगे परमाणु हथियार- लावरोव

    विदेश मंत्री लावरोव ने कहा, "यदि तीसरा विश्व युद्ध होता है तो वह परमाणु युद्ध होगा और इसके बेहद विनाशकारी परिणाम सामने आएंगे। यूक्रेन लगातार परमाणु हथियार हासिल करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन रूस उसे ऐसा करने की अनुमति नहीं देगा।"

    उन्होंने आगे कहा, "रूस सभी प्रतिबंधों के लिए तैयार था, लेकिन हमें उम्मीद नहीं थी कि पश्चिमी देश उनके एथलीटों, पत्रकारों और सांस्कृतिक क्षेत्र के प्रतिनिधियों को निशाना बनाएंगे।"

    दावा

    यूक्रेन के पास अब भी मौजूद हैं सोवियत संघ की परमाणु तकनीक- लावरोव

    इससे पहले विदेश मंत्री लावरोव ने मंगलवार को दावा किया था कि यूक्रेन के पास सोवियत परमाणु तकनीक अब भी मौजूद हैं और उसके पास ऐसे हथियारों को इस्तेमाल के लिए आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध हैं। ऐसे में रूस इस वास्तविक खतरे को नजरंदाज नहीं कर सकता है।

    उन्होंने कहा कि यूक्रेन का वर्तमान जेलेंस्की प्रशासन अपने स्वयं के परमाणु हथियार हासिल करने की योजना बनाकर खतरनाक खेल खेल रहा है। यह अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है।

    आदेश

    राष्ट्रपति पुतिन ने दिया था परमाणु बलों को अलर्ट रहने का आदेश

    इससे पहले 27 फरवरी को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने परमाणु बलों को अलर्ट पर रहने को आदेश दिया था। उसके बाद से ही युद्ध में परमाणु हथियार का इस्तेमाल किए जाने की आशंका बढ़ गई थी।

    पुतिन के बयान से दुनियाभर के देशों में खलबली मच गई थी और खूफिया एजेंसियों ने उसके परमाणु हथियारों पर नजर रखना शुरू कर दिया था।

    अब विदेश मंत्री के बयान ने परमाणु खतरे की आशंका को और बढ़ा दिया है।

    हालात

    वर्तमान में क्या है यूक्रेन में हालात?

    वर्तमान में रूसी सेना तेजी से राजधानी कीव की ओर बढ़ रही है। उसकी सेना का 64 किलोमीटर लंबा काफिल आगे बढ़ते हुए बीच में पड़ने वाले शहरों में मिसाइल, रॉकेट और टैंकों से हमला कर रहा है।

    इससे यूक्रेन के सैनिकों सहित आम लोगों की भी मौत हो रही है। मंगलवार को खारकीव में रूस की गोलीबारी में एक भारतीय छात्र की भी मौत हो गई थी।

    इधर, पश्चिमी और यूरोपीय देश लगातार रूस पर प्रतिबंध बढ़ा रहे हैं।

    वार्ता

    रूस और यूक्रेन के बीच आज होगी दूसरे दौर की वार्ता

    लगातार बिगड़ते हालातों के बीच रूस और यूक्रेन के बीच आज रात को दूसरे दौर की शांति वार्ता होगी।

    दोनों के बीच पहले दौर की शांती वार्ता सोमवार को हुई थी, जो करीब पांच घंटों तक चली थी। बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच कुछ अहम बिंदुओं पर सहमति बनी थी।

    यही वजह है कि अब दोनों पक्ष दूसरे दौर की वार्ता के लिए तैयार हुए हैं। पहली दौर की वार्ता के बाद दोनों प्रतिनिधिमंडल वापस लौट आए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रूस समाचार
    परमाणु हथियार
    व्लादिमीर पुतिन
    यूक्रेन युद्ध

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025

    रूस समाचार

    रूस के खिलाफ प्रस्ताव पर मतदान न करने की भारत की वजह चीन से कैसे अलग? चीन समाचार
    यूक्रेन युद्ध: राष्ट्रपति जेलेंस्की ने किया हथियार डालने से इनकार यूक्रेन
    कौन है रूस के सामने घुटने नहीं टेकने वाले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की? यूक्रेन
    यूक्रेनी सैनिक ने रूसी टैंकों को रोकने के लिए खुद को पुल सहित बम से उड़ाया यूक्रेन

    परमाणु हथियार

    भारत और पकिस्तान की सैन्य क्षमताओं और हथियारों की तुलना, जानिए कौन है आगे भारत की खबरें
    प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ चुनाव आयोग में 5 शिकायतें दर्ज, एक में मिली क्लीन चिट पाकिस्तान समाचार
    चुनाव आयोग की मोदी को दूसरी क्लीन चिट, अपने अधिकारियों के फैसले को ही पलटा पाकिस्तान समाचार
    ट्रम्प ने पहले दिया ईरान पर हमले का आदेश, फिर वापस लिया फैसला- रिपोर्ट्स ईरान

    व्लादिमीर पुतिन

    ट्रायल के शुरुआती चरणों में कामयाब साबित हुई रूस की कोरोना वायरस वैक्सीन रूस समाचार
    रूस ने भारत के साथ साझा किया कोरोना वायरस वैक्सीन का डाटा, विशेषज्ञ करेंगे विश्लेषण भारत की खबरें
    रूस में जल्द जनता के पास पहुंचेगी कोरोना वायरस वैक्सीन, सरकार ने शुरू की वितरण प्रक्रिया भारत की खबरें
    रूसी कोरोना वायरस वैक्सीन: हर सात में से एक व्यक्ति में देखे जा रहे साइड इफेक्ट भारत की खबरें

    यूक्रेन युद्ध

    कैसे देश के तौर पर अस्तित्व में आया था यूक्रेन? जानिये इसका संक्षिप्त इतिहास रूस समाचार
    रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तक हुई 198 यूक्रेनी नागरिकों की मौत, 1,000 से अधिक घायल अमेरिका
    यूक्रेन से निकाले गए 219 भारतीयों को रोमानिया से लेकर मुंबई पहुंचा एयर इंडिया का विमान नरेंद्र मोदी
    फेसबुक पर रोक से लेकर चिप इंडस्ट्री तक, टेक दुनिया पर रूस-यूक्रेन युद्ध का असर फेसबुक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025