NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / यूक्रेन ने किया 5,700 रूसी सैनिकों को मारने का दावा, ये रही दिनभर बड़ी घटनाएं
    अगली खबर
    यूक्रेन ने किया 5,700 रूसी सैनिकों को मारने का दावा, ये रही दिनभर बड़ी घटनाएं

    यूक्रेन ने किया 5,700 रूसी सैनिकों को मारने का दावा, ये रही दिनभर बड़ी घटनाएं

    लेखन भारत शर्मा
    Mar 01, 2022
    09:43 pm

    क्या है खबर?

    रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध मंगलवार को छठे दिन भी जारी रहा।

    रूस की सेना जहां लगातार राजधानी कीव की ओर बढ़ते हुए घातक हमलों को अंजाम दे रही है, वहीं यूक्रेन की सेना भी डटकर मुकाबला कर रही है।

    इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि यूक्रेन ने अब तक रूस के 5,710 सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया है। यूक्रेन की सेना से जनरल स्टाफ ने फेसबुक के जरिए यह दावा किया है।

    दावा

    यूक्रेन ने किया रूस के 29 लड़ाकू विमान ध्वस्त करने का दावा

    यूक्रेन की सेना से जनरल स्टाफ ने कहा कि 1 मार्च की सुबह 6 बजे तक उनकी सेना ने 5,710 रूसी सैनिकों को मार गिराया है और 200 सैनिकों को बंधक बनाया गया है।

    इसी तरह रूस के 29 लड़ाकू विमान, 29 हेलीकॉप्टर, 198 युद्धक टैंक, 77 मिसाइल, 846 बख्तरबंद वाहन, 305 अन्य वाहन, सात एयर डिफेंस सिस्टम और दो नावों को तबाह कर दिया है।

    उन्होंने कहा कि यूक्रेन के सैनिक दिलेरी से रूस का मुकाबला कर रहे हैं।

    खारिज

    रूस ने किया यूक्रेन के दावों को खारिज

    इधर, रूस ने यूक्रेन के दावों को झूठा बताया है। रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि न तो उनके इतनी संख्या में सैनिकों की मौत हुई है और न ही उन्होंने वैक्यूम और कलस्टर बमों का इस्तेमाल किया है।

    उन्होंने कहा कि उनके सैनिकों ने खारकीव और कीव के बीच ओखतिर्का शहर में स्थित सेना के कैंप को निशाना बनाया है। इसमें 70 यूक्रेनी सैनिकों की मौत हुई है। यूक्रेन के दावों में सच्चाई नहीं है।

    राहत

    यूरोपियन संघ का सदस्य बनेगा यूक्रेन

    युद्ध के बीच यूरोपीय संघ ने यूक्रेन को अपना सदस्य बनाने के आवेदन को मंजूरी देते हुए इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

    बता दें कि सोमवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने यूरोपियन संघ में यूक्रेन की सदस्यता के लिए आवेदन किया था, जिसे बाद में यूरोपियन संघ में फ्रांस के स्थायी प्रतिनिधि लेग्लिस-कोस्टा को सौंप दिया गया।

    आज उस आवेदन को मंजूरी दे दी गई और सदस्यता की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।

    संबोधन

    यूक्रेन लड़ रहा है अपनी आजादी की लड़ाई- जेलेंस्की

    इधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने मंगलवार को यूरोपियन संसद को संबोधित करते हुए कहा, "यहां आने की इतनी कीमत चुकानी पड़ेगी ये सोचा न था। रूस हमारे रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है। हमने हजारों यूक्रेनी लोगों को खोया है।"

    उन्होंने कहा, "हमारे सैनिक मैदान में मजबूती से डटे हैं। यूक्रेन अपनी आजादी की लड़ाई लड़ रहा है। हम रूस के आगे कभी घुटने नहीं टेकेंगे।"

    इस दौरान सभी नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

    हमला

    रूस के समर्थन में बेलारूस के सैनिकों ने भी किया यूक्रेन पर हमला

    इधर, युद्ध के बढ़ते तनाव के बीच बेलारूस के सैनिकों ने रूस की मदद के लिए यूक्रेन पर हमला बोल दिया है।

    यूक्रेन के नॉर्थ टेरिटोरियल डिफेंस फोर्सेज के प्रवक्ता विटाली क्यारीलोव ने कहा कि बेलारूस के सैनिक उत्तर-पूर्वी यूक्रेन के चेर्निहाइव शहर में घुस आए हैं।

    बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने कहा कि बेलारूस के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को रोकने के लिए सीमा पर तैनाती की गई है। हालांकि, उन्होंने युद्ध में हिस्सा लेना स्वीकार नहीं किया।

    जानकारी

    यूक्रेन ने चीन से मांगी है मदद

    चीन के विदेश मंत्री ने यूक्रेन के विदेश मंत्री से बात कर रूस संघर्ष पर गहरा अफसोस जताया है। इस दौरान यूक्रेन ने चीन से मदद भी मांगी, लेकिन चीन के विदेश मंत्री ने मामले को कूटनीति के जरिए ही निपटाने की बात कही है।

    वार्ता

    रूस और यूक्रेन के बीच कल होगी दूसरे दौर की शांति वार्ता

    रूसी समाचार एजेंसी TASS के मुताबिक, रूस और यूक्रेन के बीच बुधवार को दूसरे दौर की शांति वार्ता होगी।

    दोनों के बीच पहले दौर की शांती वार्ता सोमवार को हुई थी, जो करीब पांच घंटों तक चली थी। बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच कुछ अहम बिंदुओं पर सहमति बनी थी। यही वजह है कि अब दोनों पक्ष दूसरे दौर की वार्ता के लिए तैयार हुए हैं।

    पहली दौर की वार्ता के बाद दोनों प्रतिनिधिमंडल वापस लौट आए थे।

    सख्ती

    ब्रिटेन ने कही रूस पर दबाव बनाए रखने की बात

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने पोलैंड की यात्रा पर कहा कि यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद पश्चिमी देश रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सरकार पर अनिश्चित काल तक प्रतिबंधों का दबाव बनाए रखेंगे।

    हालांकि, इस दौरान उन्होंने ब्रिटिश सैनिकों के यूक्रेन में रूसी सेना से लड़ने से इनकार कर दिया।

    इधर, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने रूस की संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) की सदस्यता खत्म करने का सुझाव दिया है।

    हालात

    वर्तमान में क्या हैं यूक्रेन में हालात?

    युद्ध के कारण यूक्रेन में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। रूसी सेना का 64 किलोमीटर लंबा काफिला राजधानी कीव की ओर बढ़ रहा है और सेना लगातार हमले बोल रही है।

    खारकीव समेत कई शहरों में रूसी तोपों ने आवासीय क्षेत्रों को निशाना बनाया है। एक सैन्य ठिकाने पर किए गए हमले में यूक्रेन के 70 सैनिकों की मौत हो गई।

    इसी तरह खारकीव में शाम को की गई गोलीबारी में भारतीय छात्र सहित 10 लोगों की मौत हो गई।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चीन समाचार
    अमेरिका
    रूस समाचार
    वोलोडिमीर जेलेंस्की

    ताज़ा खबरें

    रेखा की फिल्म 'उमराव जान' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे रेखा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले- सेना युद्ध लड़ने की तैयारी की ओर बढ़ रही है ब्रिटेन
    2030 तक AI संभालेगा इन मानवीय कार्यों की जिम्मेदारी, रिपोर्ट में दावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    IPL 2025 में कैसा रहा MI के कप्तान हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस

    चीन समाचार

    कोरोना: चीन में नए मामलों के स्त्रोत की जानकारी देने पर मिलेगा लाखों का ईनाम कोरोना वायरस
    चीन ने छोटी झड़पों की आशंका के बीच LAC पर सुविधाओं को किया मजबूत भारत की खबरें
    चीन: बीजिंग में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों की बीच मॉल और हाउसिंग कॉम्प्लेक्स सील बीजिंग
    कोरोना वायरस का 'डेल्टा' वेरिएंट अभी भी बना हुआ चिंता का मुख्य प्रकार- विशेषज्ञ भारत की खबरें

    अमेरिका

    क्या एयरलाइन सुरक्षा के लिए खतरा है 5G कनेक्टिविटी? हवाई अड्डा
    अमेरिका-कनाडा सीमा पर नवजात समेत चार भारतीयों की मौत, विदेश मंत्री ने जताया दुख कनाडा
    अमेरिका-कनाडा सीमा पर जान गंवाने वाले भारतीय परिवार की पहचान हुई गुजरात
    अमेरिका: mRNA तकनीक के जरिये विकसित हो रही HIV वैक्सीन का ट्रायल शुरू वैक्सीन समाचार

    रूस समाचार

    यूक्रेन पर आक्रमण: NATO ने दी कड़ी प्रतिक्रिया, रूस से सैन्य अभियान रोकने को कहा अमेरिका
    यूक्रेन-रूस युद्ध: अब तक 150 से अधिक सैनिकों और लोगों की मौत, जानिए क्या-क्या हुआ अमेरिका
    भारत ने यूक्रेन में फंसे नागरिकों को हंगरी और पोलैंड के रास्ते निकालने की योजना बनाई भारत की खबरें
    पुतिन के साथ बातचीत में मोदी ने की यूक्रेन में हिंसा रोकने की अपील नरेंद्र मोदी

    वोलोडिमीर जेलेंस्की

    यूक्रेन ने मांगी नई सुरक्षा गारंटी, पश्चिमी देशों से रूस पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग रूस समाचार
    यूक्रेन पर हमला: राजधानी कीव के पास पहुंची रूसी सेना, मिसाइलों से हमले जारी रूस समाचार
    यूक्रेन युद्ध: राष्ट्रपति जेलेंस्की ने किया हथियार डालने से इनकार रूस समाचार
    कौन है रूस के सामने घुटने नहीं टेकने वाले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की? रूस समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025