NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार
    अफगानिस्तान
    रूस समाचार
    श्रीलंका
    निक्की हेली
    यूक्रेन युद्ध
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / यूक्रेन के खिलाफ रूस की मदद के लिए अपनी सेना भेज सकता है बेलारूस- रिपोर्ट
    दुनिया

    यूक्रेन के खिलाफ रूस की मदद के लिए अपनी सेना भेज सकता है बेलारूस- रिपोर्ट

    यूक्रेन के खिलाफ रूस की मदद के लिए अपनी सेना भेज सकता है बेलारूस- रिपोर्ट
    लेखन भारत शर्मा
    Feb 28, 2022, 01:38 pm 1 मिनट में पढ़ें
    यूक्रेन के खिलाफ रूस की मदद के लिए अपनी सेना भेज सकता है बेलारूस- रिपोर्ट
    यूक्रेन के खिलाफ रूस की मदद के लिए अपनी सेना भेज सकता है बेलारूस।

    यूक्रेन और रूस के बीच चल रहा युद्ध सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। रूसी सेना ने यूक्रेन के दक्षिण पूर्व में स्थित तटीय शहर बेर्डियांस्क पर कब्जा कर लिया है और वह लगातार आगे बढ़ रही। इधर, पश्चिमी और यूरोपीय देशों ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं। इस बीच अमेरिकी खूफिया एजेंसी के शीर्ष अधिकारी ने दावा किया है कि यूक्रेन के खिलाफ रूस की मदद करने के लिए बेलारूस अपनी सेना भेज सकता है।

    रूस की अप्रत्यक्ष रूप से मदद कर रहा है बेलारूस- रिपोर्ट

    अमेरिकी खूफिया एजेंसी के अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा कि तत्कालीन सोवियत संघ का एक अन्य पूर्व सदस्य बेलारूस युद्ध में यूक्रेन के खिलाफ हमलों में लगातार रूस की मदद कर रहा है। इससे रूसी सेना को काफी सहारा मिला है। उन्होंने कहा कि बेलारूस भले ही प्रत्यक्ष रूप से रूस की मदद के लिए सामने नहीं आया है, लेकिन वह आने वाले दिनों में रूस की मदद के लिए अपने सेना भी भेज सकता है।

    यूक्रेन और रूस के बीच वार्ता की मेजबानी कर रहा है बेलारूस

    बता दें अप्रत्यक्ष रूप से रूस की मदद करने के आरोपों के बीच बेलारूस अब दोनों देशों के बीच शांति वार्ता की मेजबानी भी कर रहा है। इस वार्ता के लिए रूस का प्रतिनिधिमंडल सुबह बेलारूस के गोमेल शहर पहुंच गया और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल की प्रतीक्षा कर रहा है। ऐसे में इस युद्ध के भविष्य को लेकर यह वार्ता बेहद अहम मानी जा रही है। यदि वार्ता विफल होती है तो युद्ध की आंच पूरी दुनिया को प्रभावित करेगी।

    यूक्रेन रविवार को खारिज कर दिया था वार्ता का प्रस्ताव

    बता दें कि रविवार को बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको ने शांति वार्ता की मेजबानी करते हुए यूक्रेन और रूस को वार्ता के लिए आमंत्रित किया था। उस दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने बेलारूस में वार्ता करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वह बेलारूस के अलावा अन्य कहीं भी वार्ता के लिए तैयार है। हालांकि, शाम को राष्ट्रपति जेलेंस्की बिना किसी शर्त वार्ता के लिए तैयार हो गए थे।

    यूक्रेन और बेलारूस की सीमा पर होगी वार्ता

    दोनों देशों के बीच वार्ता को लेकर बनी सहमति के तहत रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल यूक्रेन और बेलारूस की सीमा पर प्रीप्यत नदी के पास शांति वार्ता के लिए मिलेंगे। इसमें दोनों देशों के नेता बातचीत के जरिए विवाद को सुलझाने का प्रयास करेंगे।

    रूस के हमले में बेलारूस भी शामिल, अभ्यास कर रहे सैनिकों ने किया हमला

    बता दें कि रूस ने जिन जगहों से यूक्रेन पर हमला किया है, उनमें बेलारूस भी शामिल है। युद्ध से पहले रूस के लगभग 30,000 सैनिकों को सैन्य अभ्यास के बहाने यहां भेजा गया था और युद्ध शुरू होने पर वे यूक्रेन में दाखिल हो गए। बेलारूस की सीमा से यूक्रेन की राजधानी कीव की दूरी बहुत अधिक नहीं है और इसी कारण रूस ने वहां से हमला किया है। यहां से यूक्रेन पर कुछ मिसाइलें भी दागी गई हैं।

    पुतिन ने परमाणु बलों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा

    युद्ध के बीच पश्चिमी देशों का रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाना जारी है। इन प्रतिबंधों से नाराज रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने परमाणु बलों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा है। इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने रक्षा मंत्री और सैन्य प्रमुख को रूसी सेना की परमाणु बलों को युद्ध सेवा के लिए तैयार करने का निर्देश दिया है। बता दें कि रूस के पास अमेरिका के बाद सबसे अधिक परमाणु हथियार हैं।

    वर्तमान में क्या है यूक्रेन में हालात?

    रूसी सेना ने यूक्रेन के दक्षिण पूर्व में स्थित तटीय शहर बेर्डियांस्क पर कब्जा कर लिया है। काला सागर के तटीय इलाकों में रूसी सेना लगातार आगे बढ़ रही है। खारकीव शहर में भी रूसी सेना घुस चुकी थी, लेकिन यूक्रेन का दावा है कि उसने शहर को वापस अपने नियंत्रण में ले लिया है। राजधानी कीव अभी यूक्रेन के नियंत्रण में है, लेकिन बड़ी संख्या में रूसी सैनिक और टैंक राजधानी कीव की तरफ बढ़ रहे हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    रूस समाचार
    व्लादिमीर पुतिन
    वोलोडिमीर जेलेंस्की
    यूक्रेन युद्ध

    रूस समाचार

    यूक्रेन युद्ध: प्रधानमंत्री ने की बैठक, छात्रों के निकासी अभियान के लिए भेजे जाएंगे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र मोदी
    यूक्रेन युद्ध का आज पांचवां दिन, पिछले कुछ घंटों में हुईं ये बड़ी घटनाएं यूक्रेन
    बिना किसी शर्त के रूस के साथ शांति वार्ता को तैयार हुआ यूक्रेन- रिपोर्ट यूक्रेन
    क्या है SWIFT जिससे रूस को किया गया बाहर और इसका क्या असर पड़ेगा? अमेरिका

    व्लादिमीर पुतिन

    यूक्रेन ने ठुकराया बेलारूस में वार्ता का रूस का प्रस्ताव, कहीं और बातचीत के लिए तैयार रूस समाचार
    कैसे देश के तौर पर अस्तित्व में आया था यूक्रेन? जानिये इसका संक्षिप्त इतिहास रूस समाचार
    युद्ध के बीच रूस का ऐलान- यूक्रेनी सेना के हथियार डालने पर बातचीत के लिए तैयार रूस समाचार
    यूक्रेन पर हमला: राजधानी कीव के पास पहुंची रूसी सेना, मिसाइलों से हमले जारी रूस समाचार

    वोलोडिमीर जेलेंस्की

    रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तक हुई 198 यूक्रेनी नागरिकों की मौत, 1,000 से अधिक घायल अमेरिका
    कौन है रूस के सामने घुटने नहीं टेकने वाले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की? रूस समाचार
    यूक्रेन युद्ध: राष्ट्रपति जेलेंस्की ने किया हथियार डालने से इनकार रूस समाचार
    यूक्रेन ने मांगी नई सुरक्षा गारंटी, पश्चिमी देशों से रूस पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग रूस समाचार

    यूक्रेन युद्ध

    रूस से युद्ध में यूक्रेन की मदद कर रहा है एलन मस्क का स्टारलिंक, जानें कैसे एलन मस्क
    MBBS की पढ़ाई के लिए यूक्रेन क्‍यों जाते हैं भारतीय छात्र? यूक्रेन संकट
    यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर में दाखिल हुई रूसी सेना, सड़कों पर लड़ाई जारी रूस समाचार
    रूस के हमले के बीच अधिकतर लोग यूक्रेन छोड़कर किन देशों में जा रहे हैं? पोलैंड

    दुनिया की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    World Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023