Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
चीन समाचार
पाकिस्तान समाचार
अफगानिस्तान
रूस समाचार
यूक्रेन संकट
कोरोना का नया स्ट्रेन
लैम्ब्डा वेरिएंट
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / दुनिया की खबरें / रूस-यूक्रेन युद्ध में पिछले 7 दिनों में हुई 2,000 से अधिक यूक्रेनी नागरिकों की मौत
दुनिया

रूस-यूक्रेन युद्ध में पिछले 7 दिनों में हुई 2,000 से अधिक यूक्रेनी नागरिकों की मौत

रूस-यूक्रेन युद्ध में पिछले 7 दिनों में हुई 2,000 से अधिक यूक्रेनी नागरिकों की मौत
लेखन भारत शर्मा
Mar 02, 2022, 09:31 pm 5 मिनट में पढ़ें
रूस-यूक्रेन युद्ध में पिछले 7 दिनों में हुई 2,000 से अधिक यूक्रेनी नागरिकों की मौत
रूस-यूक्रेन युद्ध में पिछले 7 दिनों में हुई 2,000 से अधिक यूक्रेनी नागरिकों की मौत (तस्वीर- AFP)

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध की भयावहता बढ़ती जा रही है। मंगलवार को युद्ध के सातवें दिन रूसी सेना यूक्रेन में भयंकर तबाही मचाते हुए खारकीव के पुलिस मुख्यालय पर हमला किया है और जोटेमर के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। इन हमलों में जान-माल का काफी नुकसान हुआ है। इस दौरान यूक्रेन ने कहा है कि युद्ध में अब तक 2,000 से अधिक आम नागरिकों की मौत हो चुकी है। इनमें महिला और बच्चे भी शामिल है।

खुलासा
यूक्रेन की आपातकालीन सेवा ने किया मौतों का खुलासा

यूक्रेन की आपातकालीन सेवा की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि रूसी सेना के हमलों में अब तक 2,000 से अधिक यूक्रेनी नागरिकों की मौत हो चुकी है। हर घंटे बच्चे, महिलाएं और रक्षा बल के जवान अपनी जान गंवा रहे हैं। बयान में आगे कहा गया है कि रूसी सैनिकों के हमले में परिवहन सेवाएं, अस्पताल, घरों और किंडरगार्टन को नष्ट कर दिया है। हालांकि,यूक्रेन के जाबांज सैनिक मोर्चे पर डटे हुए हैं।

दावा
यूक्रेन ने किया 6,000 रूसी सैनिकों को मारने का दावा

इधर, यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने बताया युद्ध के पहले छह दिनों में 6,000 से अधिक रूसी सैनिक मारे गए हैं और 200 से अधिक बंधक बनाए गए हैं। इसके अलावा रूस के 211 युद्ध टैंक, 862 बख्तरबंद वाहन, 85 तोप, 40 मिसाइल, 30 लड़ाकू विमान और 31 हेलिकॉप्टर, दो पानी के जहाज, 335 अन्य वाहन, 60 फ्यूल टैंक और नौ एंटी एयरक्राफ्ट वॉरफेयर को भी ढेर किया गया है। यूक्रेनी सेना रूस को कड़ी टक्कर दे रही है।

जानकारी
रूस ने किया यूक्रेन को बड़ा नुकसान पहुंचाने का दावा

रूस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने कहा कि रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के 58 लड़ाकू विमान, 46 ड्रोन और 472 टैंकों सहित सैकड़ों बख्तरबंद वाहनों को नष्ट कर दिया है। हालांकि, खेरसॉन के मेयर इगोर कोलिखैव ने दावों को नकारा है।

हमला
रूस ने आज इन शहरों पर किया बड़ा हमला

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रूस ने आज यूक्रेन के बूचा और इरपिन शहरों पर एयर स्ट्राइक की है। रूस ने इन दोनों शहरों पर सुखोई-25 फाइटर जेट से हमला किया है। इसी तरह खारकीव की मिलिट्री अकादमी पर भी रॉकेट से हमला किया गया है। इसमें पांच से अधिक लोगों की मौत हो गई। रूसी सेना ने राजधानी कीव के कई इलाकों में भी मिसाइल से हमले किए हैं। इनमें भी कई लोगों की मौत हुई है।

तैयारी
रूस में की जा रही है मार्शल लॉ लागू करने की तैयारी

रूसी रक्षा सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन युद्ध को देखते हुए देख में सैनिक कानून लागू करने की तैयारी में है। इसको लेकर 4 मार्च को रूसी संसद में आपात बैठक बुलाई गई है। इधर, यूक्रेन सरकार ने लोगों के तेजी से होते पलायन को देखते हुए एक आदेश जारी करते हुए 18 से 60 साल की आयु के पुरुषों के देश छोड़ने पर रोक लगा दी है। इससे लोगों की सेना में मदद की जा सकेगी।

हमला
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने पुतिन पर फिर बोला हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने पहले स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन में रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर यूक्रेन के खिलाफ पूर्व नियोजित और बिना उकसावे वाला युद्ध छेड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पुतिन जैसे तानाशाह दूसरे देश पर आक्रमण करने की कीमत चुकाएंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका उनके द्वारा पेश की गईं चुनौतियों का सामना करने को तैयार है। जब तानाशाह को अपनी आक्रामकता की कीमत नहीं चुकानी पड़ती तो वह और अधिक अराजता फैलाते हैं।

मुकाबला
रूसी सैनिकों का मुकाबला करने के लिए पेट्रोल बम बना रहे यूक्रेनी नागरिक

रूस के बढ़ते हमलों के बीच अब यूक्रेनी नागरिक पूरी तरह से अपने देश की सेना का सहयोग करने में जुट गए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी कीव के लोगों ने इलाके की सुरक्षा के लिए खुद से पेट्रोल बम बनाना शुरू कर दिया है और रूसी वाहनों पर इसका इस्तेमाल भी कर रहे हैं। इसी तरह सरकार की ओर से लड़ाई में शामिल होने की इच्छुक लोगों को असॉल्ट राइफलें दी जा रही है।

जानकारी
खारकीव शहर में लगाया 12 घंटे का कर्फ्यू

रूस के लगातार मिसाइलों से हमले करने के बाद खारकीव प्रशासन ने शाम 7 से सुबह 7 बजे तक के लिए 12 घंटे के कर्फ्यू का ऐलान किया है। इस दौरान लोगों से अपने घरों या सुरक्षित जगहों पर रहने की अपील की गई है।

वार्ता
दोनों देशों के बीच आज फिर हो रही है दूसरे दौर की शांति वार्ता

लगातार बिगड़ते हालातों के बीच रूस और यूक्रेन के बीच आज दूसरे दौर की शांति वार्ता हो रही है। इसमें युद्ध का हल निकलाने के प्रयास किए जाएंगे। इससे पहले दोनों के बीच पहले दौर की शांती वार्ता सोमवार को हुई थी, जो करीब पांच घंटों तक चली थी। बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच कुछ अहम बिंदुओं पर सहमति बनी थी। यही वजह है कि अब दोनों पक्ष दूसरे दौर की वार्ता के लिए तैयार हुए हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
भारत शर्मा
भारत शर्मा
Twitter
BA, B.Ed हूं और पत्रकारिता क्षेत्र में 14 साल से अधिक का अनुभव है। कई सालों तक फील्ड रिपोर्टिंग करना और पत्रकारिता क्षेत्र में तीन पुरस्कार हासिल करना बड़ी उपलब्धि रही है। डिजिटल मीडिया में भी अच्छा खासा अनुभव है। एक्सक्लूसिव स्टोरी, अपराध, राजनीति, चिकित्सा, प्रौद्योगिकी, परिवहन, प्रशासन, यात्रा-वृत्तांत आदि क्षेत्रों में लेखन पर मजबूत पकड़ है।
ताज़ा खबरें
रूस समाचार
व्लादिमीर पुतिन
जो बाइडन
यूक्रेन युद्ध
ताज़ा खबरें
इंग्लैंड में सार्वजनिक जगहों पर घूमते दिखे थे भारतीय खिलाड़ी, BCCI ने लगाई फटकार- रिपोर्ट
इंग्लैंड में सार्वजनिक जगहों पर घूमते दिखे थे भारतीय खिलाड़ी, BCCI ने लगाई फटकार- रिपोर्ट खेलकूद
दोस्ती का मतलब लड़की के साथ यौन संबंध बनाने की सहमति नहीं- बॉम्बे हाई कोर्ट
दोस्ती का मतलब लड़की के साथ यौन संबंध बनाने की सहमति नहीं- बॉम्बे हाई कोर्ट देश
सिद्धू मूसेवाला के बिना रिलीज हुए गानों को लीक करने वालों के खिलाफ FIR
सिद्धू मूसेवाला के बिना रिलीज हुए गानों को लीक करने वालों के खिलाफ FIR मनोरंजन
टेस्ट क्रिकेट में जो रूट के खिलाफ अब तक कैसा रहा है रविचंद्रन अश्विन का प्रदर्शन?
टेस्ट क्रिकेट में जो रूट के खिलाफ अब तक कैसा रहा है रविचंद्रन अश्विन का प्रदर्शन? खेलकूद
मुकेश अंबानी का रिलायंस जियो के निदेशक पद से इस्तीफा, आकाश अंबानी बने चेयरमैन
मुकेश अंबानी का रिलायंस जियो के निदेशक पद से इस्तीफा, आकाश अंबानी बने चेयरमैन बिज़नेस
रूस समाचार
BRICS समिट: वैश्विक अर्थव्यवस्था पर अभी भी दिख रहे हैं कोरोना महामारी के दुष्प्रभाव- मोदी
BRICS समिट: वैश्विक अर्थव्यवस्था पर अभी भी दिख रहे हैं कोरोना महामारी के दुष्प्रभाव- मोदी देश
यूक्रेनी बच्चों की मदद के लिए अपना नोबेल पुरस्कार नीलाम करेंगे रूसी पत्रकार दमित्री मुरातोव
यूक्रेनी बच्चों की मदद के लिए अपना नोबेल पुरस्कार नीलाम करेंगे रूसी पत्रकार दमित्री मुरातोव दुनिया
हिंसा के चलते पिछले साल भारत को हुआ 50 लाख करोड़ रुपये का नुकसान
हिंसा के चलते पिछले साल भारत को हुआ 50 लाख करोड़ रुपये का नुकसान देश
क्या यूक्रेन से अनाज चुराकर बेच रहा है रूस?
क्या यूक्रेन से अनाज चुराकर बेच रहा है रूस? दुनिया
100 दिन से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध का दुनिया और भारत पर क्या असर पड़ा है?
100 दिन से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध का दुनिया और भारत पर क्या असर पड़ा है? दुनिया
और खबरें
व्लादिमीर पुतिन
कम हो रही व्लादिमीर पुतिन की आंखों की रोशनी, जिंदगी के भी बचे 3 साल- रिपोर्ट
कम हो रही व्लादिमीर पुतिन की आंखों की रोशनी, जिंदगी के भी बचे 3 साल- रिपोर्ट दुनिया
दो महीने पहले की गई थी रूसी राष्ट्रपति पुतिन की हत्या की कोशिश- यूक्रेनी सैन्य अधिकारी
दो महीने पहले की गई थी रूसी राष्ट्रपति पुतिन की हत्या की कोशिश- यूक्रेनी सैन्य अधिकारी दुनिया
गंभीर रूप से बीमार है व्लादिमीर पुतिन, ब्लड कैंसर की चपेट में होने की संभावना- रिपोर्ट
गंभीर रूप से बीमार है व्लादिमीर पुतिन, ब्लड कैंसर की चपेट में होने की संभावना- रिपोर्ट दुनिया
फिनलैंड के NATO की तरफ झुकाव से रूस बौखलाया, बिजली आपूर्ति रोकी
फिनलैंड के NATO की तरफ झुकाव से रूस बौखलाया, बिजली आपूर्ति रोकी दुनिया
रूस ने तबाह किए यूक्रेन के 6 रेलवे स्टेशन, हथियारों की आपूर्ति रोकने का दावा
रूस ने तबाह किए यूक्रेन के 6 रेलवे स्टेशन, हथियारों की आपूर्ति रोकने का दावा दुनिया
और खबरें
जो बाइडन
G-7 शिखर सम्मेलन: गरीब देशों पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का आरोप गलत- मोदी
G-7 शिखर सम्मेलन: गरीब देशों पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का आरोप गलत- मोदी देश
अमेरिका में नया बंदूक नियंत्रण कानून, राष्ट्रपति बाइडन ने किए हस्ताक्षर
अमेरिका में नया बंदूक नियंत्रण कानून, राष्ट्रपति बाइडन ने किए हस्ताक्षर दुनिया
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट ने खत्म किया गर्भपात कराने का संवैधानिक अधिकार
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट ने खत्म किया गर्भपात कराने का संवैधानिक अधिकार दुनिया
अमेरिका: प्रतिबंधित एयरस्पेस में घुसा निजी विमान, सुरक्षित जगह ले जाए गए राष्ट्रपति बाइडन
अमेरिका: प्रतिबंधित एयरस्पेस में घुसा निजी विमान, सुरक्षित जगह ले जाए गए राष्ट्रपति बाइडन दुनिया
क्या है अमेरिका में बंदूक खरीदने का कानून और इस पर नियंत्रण का क्यों है विरोध?
क्या है अमेरिका में बंदूक खरीदने का कानून और इस पर नियंत्रण का क्यों है विरोध? दुनिया
और खबरें
यूक्रेन युद्ध
कैसे रूस-यूक्रेन युद्ध से प्रभावित हो रहे गुजरात के हीरा कर्मचारी?
कैसे रूस-यूक्रेन युद्ध से प्रभावित हो रहे गुजरात के हीरा कर्मचारी? देश
ज्ञानवापी मामले पर मोहन भागवत का बयान, बोले- हर मस्जिद में शिवलिंग क्यों देखना
ज्ञानवापी मामले पर मोहन भागवत का बयान, बोले- हर मस्जिद में शिवलिंग क्यों देखना देश
रूस के खिलाफ जंग के लिए यूक्रेन को एडवांस रॉकेट सिस्टम देगा अमेरिका, जानें इसकी खासियत
रूस के खिलाफ जंग के लिए यूक्रेन को एडवांस रॉकेट सिस्टम देगा अमेरिका, जानें इसकी खासियत दुनिया
कोरोना संक्रमण के चलते सऊदी अरब ने अपने नागरिकों की भारत यात्रा पर लगाई रोक
कोरोना संक्रमण के चलते सऊदी अरब ने अपने नागरिकों की भारत यात्रा पर लगाई रोक दुनिया
क्वाड सम्मेलन में हिस्सा लेने जापान पहुंचे मोदी, बाइडन से भी करेंगे अहम मुलाकात
क्वाड सम्मेलन में हिस्सा लेने जापान पहुंचे मोदी, बाइडन से भी करेंगे अहम मुलाकात देश
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

दुनिया की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

World Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022