Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / राजनीति की खबरें / महाराष्ट्र: कितना पुराना है उद्धव ठाकरे और नारायण राणे के बीच टकराव?
राजनीति

महाराष्ट्र: कितना पुराना है उद्धव ठाकरे और नारायण राणे के बीच टकराव?

महाराष्ट्र: कितना पुराना है उद्धव ठाकरे और नारायण राणे के बीच टकराव?
लेखन मुकुल तोमर
Aug 24, 2021, 05:31 pm 4 मिनट में पढ़ें
महाराष्ट्र: कितना पुराना है उद्धव ठाकरे और नारायण राणे के बीच टकराव?
पुराना है उद्धव ठाकरे और नारायण राणे के बीच टकराव

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने संबंधी केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बयान ने राज्य की राजनीति में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। उनके खिलाफ कम से कम तीन FIR दर्ज की गई हैं और उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया है। हालांकि राणे और उद्धव के बीच ये टकराव नया नहीं है और इसकी जड़ें काफी पुरानी हैं। चलिए फिर आपको राणे और उद्धव के बीच टकराव के इतिहास के बारे में बताते हैं।

पृष्ठभूमि
पहले शिवसेना में ही थे राणे, उद्धव के आने से टकराव शुरू हुआ

आज उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने की बात कह रहे नारायण राणे ने कभी अपनी राजनीति की शुरूआत शिवसेना से ही की थी। 1990 में में वो पहली बार शिवसेना की टिकट पर विधायक चुने गए और सफलता की सीढ़ियां चढ़ते हुए 1999 में आठ महीने के लिए मुख्यमंत्री भी बने। हालांकि उद्धव के पार्टी में आने के साथ ही राणे को अपनी प्रगति के लिए खतरा नजर आने लगा और यहीं से इन दोनों के बीच टकराव शुरू हुआ।

पार्टी निष्कासन
उद्धव के नेतृत्व के विरोध के कारण पार्टी से निकाले गए थे राणे

2003 में महाबलेश्वर में हुए सम्मेलन में जब उद्धव ठाकरे को शिवसेना का कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया तो राणे ने इसका विरोध किया और फिर उन्होंने उद्धव के नेतृत्व का भी चुनौती दी। राणे ने पार्टी पर टिकट और पद बेचने का आरोप भी लगाया जिसके बाद 2005 में बाल ठाकरे ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए शिवसेना से बाहर निकाल दिया। इसके बाद से ही राणे उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते रहे हैं।

कोशिश
राणे ने की थी शिवसेना को तोड़ने की कोशिश

शिवसेना से बाहर निकाले जाने के बाद राणे ने 40 विधायकों को अपने साथ लेकर पार्टी को तोड़ने की कोशिश भी की, हालांकि वो इसमें नाकामयाब रहे। अंत में लगभग एक दर्जन विधायकों के साथ वे कांग्रेस में शामिल हो गए। 2017 में उन्होंने कांग्रेस भी छोड़ दी और महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष नामक अपनी अलग पार्टी बना ली। इसके बाद पहले उन्होंने भाजपा को समर्थन दिया और फिर 2019 में अपनी पार्टी का भाजपा में विलय ही कर दिया।

मौजूदा विवाद
अभी क्यों गिरफ्तार किए गए राणे?

मौजूदा विवाद का कारण रायगढ़ में दिया गया राणे का एक बयान बना है जिसमें उन्होंने दावा किया था कि उद्धव ठाकरे 15 अगस्त के अपने भाषण के दौरान आजादी के साल भूल गए थे। उन्होंने कहा था, "यह शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री को यह नहीं पता कि आजादी को कितने साल हुए हैं। भाषण के दौरान वह पीछे मुड़ कर इस बारे में पूछताछ करते नजर आए थे। अगर मैं वहां होता तो उन्हें एक जोरदार थप्पड़ मारता।"

रणनीति
राणे को आगे करने के पीछे क्या है भाजपा की रणनीति?

भाजपा राणे की मदद से शिवसेना को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की सत्ता से बेदखल करना चाहती है। शिवसेना 1970 के दशक से ही BMC की सत्ता पर काबिज है और 1990 में मात्र कुछ समय के लिए सत्ता से बाहर रही थी। BMC के चुनाव अगली साल होने हैं। इसके अलावा ठाणे और नवी मुंबई जैसे कई निगमों के चुनाव भी होंगे और भाजपा का लक्ष्य इनके लिए माहौल बनाना भी है।

विश्लेषण
राणे के बयानों से भाजपा को कितना फायदा, कितना नुकसान?

उद्धव ठाकरे के खिलाफ राणे के बयानों से भाजपा को फायदा और नुकसान दोनों हैं। फायदों की बात करें तो ये BMC चुनाव में भाजपा को कोंकण क्षेत्र से आने वाली आबादी के इलाकों में वोट हासिल करने में मदद करेंगे। नुकसान की बात करें तो उद्धव के खिलाफ विवादित शब्दों का प्रयोग भाजपा के खिलाफ जा सकता है क्योंकि उद्धव की एक शांत और सौम्य छवि है जो लोगों को एक हद तक पसंद भी है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
मुकुल तोमर
मुकुल तोमर
Mail
IIMC से पढ़ाई के बाद पिछले चार साल से नौकरी। 2019 की शुरूआत से न्यूजबाइट्स के साथ। दिल्ली के दंगों से अमेरिका के प्रदर्शनों और चीन के पंगों तक, वैश्विक और राजनीतिक महत्व की हर बड़ी हलचल पर नजर। खबर के नाम पर "ज्ञान" देने से बचता हूं।
ताज़ा खबरें
महाराष्ट्र
उद्धव ठाकरे
शिवसेना समाचार
नारायण राणे
भाजपा समाचार
ताज़ा खबरें
UPSC CDS I Result 2022: UPSC ने CDS परीक्षा के नतीजे किए जारी, ऐसे करें डाउनलोड
UPSC CDS I Result 2022: UPSC ने CDS परीक्षा के नतीजे किए जारी, ऐसे करें डाउनलोड करियर
महाराष्ट्र: विधवा प्रथा समाप्त करने की दिशा में उठे कदम, सरकार ने जारी किया सर्कुलर
महाराष्ट्र: विधवा प्रथा समाप्त करने की दिशा में उठे कदम, सरकार ने जारी किया सर्कुलर देश
ट्रैफिक नियमों में बदलाव: अब हेलमेट लगाने के बाद भी कट सकता है 2,000 का चालान
ट्रैफिक नियमों में बदलाव: अब हेलमेट लगाने के बाद भी कट सकता है 2,000 का चालान ऑटो
कार की कीमत से महंगे इस म्यूजिक सिस्टम की कीमत सुनकर दंग रह जाएंगे आप
कार की कीमत से महंगे इस म्यूजिक सिस्टम की कीमत सुनकर दंग रह जाएंगे आप ऑटो
CAPF और जांच एजेंसियों में 40 प्रतिशत पद खाली, कड़ा रुख अपना सकता है गृह मंत्रालय
CAPF और जांच एजेंसियों में 40 प्रतिशत पद खाली, कड़ा रुख अपना सकता है गृह मंत्रालय करियर
महाराष्ट्र
महाराष्ट्र: शरद पवार के खिलाफ विवादित पोस्ट मामले में एक और व्यक्ति गिरफ्तार
महाराष्ट्र: शरद पवार के खिलाफ विवादित पोस्ट मामले में एक और व्यक्ति गिरफ्तार देश
शरद पवार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर NCP कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रवक्ता को थप्पड़ जड़ा
शरद पवार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर NCP कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रवक्ता को थप्पड़ जड़ा राजनीति
ठाकरे ने केंद्र को चेताया- कानूनों का दुरुपयोग बंद करें, नहीं तो हम भी लेंगे बदला
ठाकरे ने केंद्र को चेताया- कानूनों का दुरुपयोग बंद करें, नहीं तो हम भी लेंगे बदला राजनीति
बहुत खूबसूरत हैं मुंबई के पास मौजूद ये ऑफबीट पर्यटन स्थल, मौका मिलते ही घूम आएं
बहुत खूबसूरत हैं मुंबई के पास मौजूद ये ऑफबीट पर्यटन स्थल, मौका मिलते ही घूम आएं लाइफस्टाइल
महाराष्ट्र: पालघर की स्टील फैक्ट्री में 100 से अधिक श्रमिकों का हमला, 19 पुलिसकर्मी घायल
महाराष्ट्र: पालघर की स्टील फैक्ट्री में 100 से अधिक श्रमिकों का हमला, 19 पुलिसकर्मी घायल देश
और खबरें
उद्धव ठाकरे
नवनीत राणा की उद्धव ठाकरे को चुनौती, बोलीं- मेरे खिलाफ चुनाव लड़ें और जीत कर दिखाएं
नवनीत राणा की उद्धव ठाकरे को चुनौती, बोलीं- मेरे खिलाफ चुनाव लड़ें और जीत कर दिखाएं राजनीति
हनुमान चालीसा विवाद: सांसद नवनीत राणा और उनके पति को देशद्रोह मामले में मिली जमानत
हनुमान चालीसा विवाद: सांसद नवनीत राणा और उनके पति को देशद्रोह मामले में मिली जमानत राजनीति
महाराष्ट्र: कोरोना के मामले बढ़ते रहे तो फिर अनिवार्य किया जा सकता है मास्क- स्वास्थ्य मंत्री
महाराष्ट्र: कोरोना के मामले बढ़ते रहे तो फिर अनिवार्य किया जा सकता है मास्क- स्वास्थ्य मंत्री देश
प्रधानमंत्री की तेल पर टैक्स कम करने की मांग पर मुख्यमंत्रियों ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री की तेल पर टैक्स कम करने की मांग पर मुख्यमंत्रियों ने दी कड़ी प्रतिक्रिया राजनीति
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की केंद्र से कोविड वैक्सीनेशन अनिवार्य करने की अपील
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की केंद्र से कोविड वैक्सीनेशन अनिवार्य करने की अपील देश
और खबरें
शिवसेना समाचार
पंजाब: पटियाला में शिवसेना की रैली में दो गुटों में झड़प, पुलिस ने की हवाई फायरिंग
पंजाब: पटियाला में शिवसेना की रैली में दो गुटों में झड़प, पुलिस ने की हवाई फायरिंग देश
क्या है महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा को लेकर चल रहा विवाद?
क्या है महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा को लेकर चल रहा विवाद? राजनीति
महाराष्ट्र: संजय राउत और एकनाथ खड़से को 'असामाजिक तत्व' मान पुलिस ने टैप किए थे फोन
महाराष्ट्र: संजय राउत और एकनाथ खड़से को 'असामाजिक तत्व' मान पुलिस ने टैप किए थे फोन राजनीति
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के लिए लेनी होगी अनुमति
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के लिए लेनी होगी अनुमति देश
महाराष्ट्र: शिवसेना भवन के बाहर लाउडस्पीकर पर बजाई हनुमान चालीसा, MNS नेता को हिरासत में लिया
महाराष्ट्र: शिवसेना भवन के बाहर लाउडस्पीकर पर बजाई हनुमान चालीसा, MNS नेता को हिरासत में लिया देश
और खबरें
नारायण राणे
नारायण राणे का उद्धव ठाकरे पर हमला, कहा- अपने बयान पर अभी भी हूं कायम
नारायण राणे का उद्धव ठाकरे पर हमला, कहा- अपने बयान पर अभी भी हूं कायम राजनीति
विवादित बयान: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को अगले हफ्ते पुलिस के सामने पेश होने का नोटिस
विवादित बयान: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को अगले हफ्ते पुलिस के सामने पेश होने का नोटिस राजनीति
भारत में केंद्रीय मंत्री को गिरफ्तार किए जाने के लिए क्या प्रक्रिया है?
भारत में केंद्रीय मंत्री को गिरफ्तार किए जाने के लिए क्या प्रक्रिया है? राजनीति
उद्धव ठाकरे के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के मामले में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे गिरफ्तार
उद्धव ठाकरे के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के मामले में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे गिरफ्तार राजनीति
उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने संबंधी केंद्रीय मंत्री के बयान पर बवाल, भाजपा-शिवसेना के कार्यकर्ता भिड़े
उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने संबंधी केंद्रीय मंत्री के बयान पर बवाल, भाजपा-शिवसेना के कार्यकर्ता भिड़े राजनीति
और खबरें
भाजपा समाचार
पंजाब: भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस छोड़ने वाले सुनील जाखड़, भेजे जा सकते हैं राज्यसभा
पंजाब: भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस छोड़ने वाले सुनील जाखड़, भेजे जा सकते हैं राज्यसभा राजनीति
गुजरात: मोरबी में नमक फैक्ट्री की दीवार गिरने से 12 मजदूरों की मौत, 20 अन्य घायल
गुजरात: मोरबी में नमक फैक्ट्री की दीवार गिरने से 12 मजदूरों की मौत, 20 अन्य घायल देश
कर्नाटक के राज्यपाल ने धर्मांतरण विरोधी विधेयक से संबंधित अध्यादेश को दी मंजूरी
कर्नाटक के राज्यपाल ने धर्मांतरण विरोधी विधेयक से संबंधित अध्यादेश को दी मंजूरी देश
बिप्लब देब के इस्तीफे के बाद माणिक साहा होंगे त्रिपुरा के अगले मुख्यमंत्री
बिप्लब देब के इस्तीफे के बाद माणिक साहा होंगे त्रिपुरा के अगले मुख्यमंत्री राजनीति
त्रिपुरा: भाजपा में आंतरिक कलह की अटकलों के बीच बिप्लब देब का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा
त्रिपुरा: भाजपा में आंतरिक कलह की अटकलों के बीच बिप्लब देब का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा राजनीति
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

राजनीति की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Politics Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार कोरोना वायरस कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022