Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
आम आदमी पार्टी समाचार
शिवसेना समाचार
राहुल गांधी
अमित शाह
भाजपा समाचार
बसवराज बोम्मई
असदुद्दीन ओवैसी
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / राजनीति की खबरें / राष्ट्रीय दलों को 2019-20 में अज्ञात स्त्रोतों से मिला ​​3,377 करोड़ रुपये का चंदा- ADR
राजनीति

राष्ट्रीय दलों को 2019-20 में अज्ञात स्त्रोतों से मिला ​​3,377 करोड़ रुपये का चंदा- ADR

राष्ट्रीय दलों को 2019-20 में अज्ञात स्त्रोतों से मिला ​​3,377 करोड़ रुपये का चंदा- ADR
लेखन भारत शर्मा
Aug 31, 2021, 06:25 pm 4 मिनट में पढ़ें
राष्ट्रीय दलों को 2019-20 में अज्ञात स्त्रोतों से मिला ​​3,377 करोड़ रुपये का चंदा- ADR
राष्ट्रीय राजनीतिक दलों ने वित्त वर्ष 2019-20 में अज्ञात स्त्रोतों से मिला कुल 3,377 करोड़ रुपये का चंदा।

देश के राष्ट्रीय राजनीतिक दलों ने वित्त वर्ष 2019-20 में अज्ञात स्त्रोतों से कुल 3,377 करोड़ रुपये का भारी भरकम चंदा हासिल किया है। सबसे बड़ी बात यह है कि अज्ञात स्त्रोतों से चंदा हासिल करने में केंद्र की सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने सभी दलों को पछाड़ दिया है और कुल चंदे का 78.24 प्रतिशत हिस्सा हासिल किया है। चुनावी पारदर्शिता पर नजर रखने वाली संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

जानकारी
अज्ञात स्त्रोतों से आय का क्या है अर्थ?

अज्ञात स्रोतों से आय का मतलब आयकर रिटर्न में घोषित उस राशि से है जिसमें दानकर्ता के नाम की जानकारी नहीं होती और दान में हासिल की की गई राशि 20,000 से कम होती है। इसी तरह अज्ञात स्रोतों में चुनावी बांड, कूपन की बिक्री, राहत कोष, विविध आय, स्वैच्छिक योगदान और बैठक और मोर्चा में दिए गए योगदान की राशि को भी शामिल किया जाता है। ऐसे में राजनीतिक दल दान देने वाले का नाम उजागर नहीं करते हैं।

पृष्ठभूमि
राष्ट्रीय दलों ने पिछले 15 सालों में अज्ञात स्त्रोतों से हासिल किया ​​14,651 करोड़ का चंदा

ADR की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय दलों में शुमार भाजपा, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस (TMC), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPIM), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने साल 2004-15 से 2019-20 के बीच 15 सालों में अज्ञात स्त्रोतों से ​​14,651.53 करोड़ रुपये का चंदा हासिल किया है। चुनाव आयोग के नियमानुसार इस राशि को देने वाले दानकर्ताओं के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।

सबसे ज्यादा
अज्ञात स्त्रोतों से भाजपा को मिला सबसे अधिक चंदा

ADR की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2019-20 में सभी दलों को अज्ञात स्त्रोतों से कुल 3,377.41 करोड़ रुपये का चंदा मिला है, जो उनकी कुल आय का 70.98 प्रतिशत है। इसमें से अकेली भाजपा को सबसे अधिक 78.24 प्रतिशत यानी 2,642.63 करोड़ रुपये का चंदा मिला है। इसी तरह कांग्रेस को 15.57 प्रतिशत यानी 526 करोड़ रुपये का चंदा मिला है। सभी दलों को कुल राशि का 88.64 प्रतिशत यानी 2,993.826 करोड़ रुपये चुनावी बॉन्ड के रूप में मिले हैं।

जानकारी
सभी दलों को नकद में मिला महज 3.18 लाख रुपये का चंदा

ADR की रिपोर्ट के अनुसार, सभी राष्ट्रीय दलों को 2019-20 में 20,000 रुपये से अधिक के रूप में महज 3.18 लाख रुपये नकद में मिले हैं। पिछले 15 सालों में कांग्रेस और NCP ने 4,096.725 करोड़ रुपये चुनावी कूपन की बिक्री से की है।

ज्ञात स्त्रोत
राष्ट्रीय दलों को ज्ञात स्त्रोतों से हुई कुल 1,013 करोड़ रुपये की आय

ADR की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2019 में सभी सात राष्ट्रीय दलों को चंदे के रूप में कुल 4758.206 करोड़ रुपये की आय हुई थी। इसमें से 70.98 प्रतिशत यानी 3,377.41 करोड़ रुपये अज्ञात स्त्रोतों से और 21.31 प्रतिशत यानी 1,013.805 करोड़ रुपये की आय ज्ञात स्त्रोतों से हुई है। इसी तरह 7.71 प्रतिशत यानी 366.991 रुपये की आय अन्य ज्ञात स्त्रोतों से हुई है। इस दौरान भाजपा ने सबसे ज्यादा चंदा हासिल किया है।

सूचना का अधिकार
RTI के अंतर्गत आने को तैयार नहीं पार्टियां

केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) ने जून, 2013 में राजनीतिक पार्टियों को सूचना के अधिकार कानून (RTI) के अंतर्गत आने का आदेश दिया था। सभी मसलों पर एक-दूसरे के खिलाफ रहने वाली राजनीतिक पार्टियों ने इस मसले पर एकजुटता दिखाते हुए आज तक इस नियम का पालन नहीं किया है। ADR जैसी संस्थाएं कई बार इस पर सवाल उठा चुकी हैं, लेकिन राजनीतिक दल चंदे में पारदर्शिता लाने के लिए कोई भी कदम उठाने को तैयार नहीं हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
भारत शर्मा
भारत शर्मा
Twitter
BA, B.Ed हूं और पत्रकारिता क्षेत्र में 14 साल से अधिक का अनुभव है। कई सालों तक फील्ड रिपोर्टिंग करना और पत्रकारिता क्षेत्र में तीन पुरस्कार हासिल करना बड़ी उपलब्धि रही है। डिजिटल मीडिया में भी अच्छा खासा अनुभव है। एक्सक्लूसिव स्टोरी, अपराध, राजनीति, चिकित्सा, प्रौद्योगिकी, परिवहन, प्रशासन, यात्रा-वृत्तांत आदि क्षेत्रों में लेखन पर मजबूत पकड़ है।
ताज़ा खबरें
कांग्रेस समाचार
भाजपा समाचार
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)
ताज़ा खबरें
एकाग्रता क्षमता को सुधारने में मदद कर सकते हैं ये पांच योगासन, ऐसे करें अभ्यास
एकाग्रता क्षमता को सुधारने में मदद कर सकते हैं ये पांच योगासन, ऐसे करें अभ्यास लाइफस्टाइल
G-7 शिखर सम्मेलन: गरीब देशों पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का आरोप गलत- मोदी
G-7 शिखर सम्मेलन: गरीब देशों पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का आरोप गलत- मोदी देश
वजन बढ़ाना चाहते हैं? इन सुरक्षित तरीकों को आजमाकर देखें
वजन बढ़ाना चाहते हैं? इन सुरक्षित तरीकों को आजमाकर देखें लाइफस्टाइल
दिल्ली पुलिस ने ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को गिरफ्तार किया
दिल्ली पुलिस ने ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को गिरफ्तार किया देश
मनाली घूमने जा रहे हैं तो जान लें ये जरूरी बातें, यात्रा बन जाएगी आरामदायक
मनाली घूमने जा रहे हैं तो जान लें ये जरूरी बातें, यात्रा बन जाएगी आरामदायक लाइफस्टाइल
कांग्रेस समाचार
गुजरात दंगे: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले अमित शाह- 19 साल चुपचाप सहते रहे मोदी
गुजरात दंगे: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले अमित शाह- 19 साल चुपचाप सहते रहे मोदी देश
केरल: वायनाड में राहुल गांधी के कार्यालय पर हमला, हिरासत में लिए SFI के 8 कार्यकर्ता
केरल: वायनाड में राहुल गांधी के कार्यालय पर हमला, हिरासत में लिए SFI के 8 कार्यकर्ता राजनीति
महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट से कांग्रेस भी चिंतित, सता रहा विधायकों के बागी होने का डर
महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट से कांग्रेस भी चिंतित, सता रहा विधायकों के बागी होने का डर राजनीति
राष्ट्रपति चुनाव: यशवंत सिन्हा और द्रौपदी मुर्मू में से किसका पलड़ा है भारी?
राष्ट्रपति चुनाव: यशवंत सिन्हा और द्रौपदी मुर्मू में से किसका पलड़ा है भारी? राजनीति
चौथे दौर की पूछताछ के लिए ED कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस का जंतर-मंतर पर धरना
चौथे दौर की पूछताछ के लिए ED कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस का जंतर-मंतर पर धरना राजनीति
और खबरें
भाजपा समाचार
उपचुनाव नतीजे: पंजाब में AAP तो उत्तर प्रदेश में सपा को झटका, भाजपा का शानदार प्रदर्शन
उपचुनाव नतीजे: पंजाब में AAP तो उत्तर प्रदेश में सपा को झटका, भाजपा का शानदार प्रदर्शन राजनीति
क्या बागियों में आई दरार? मुख्यमंत्री ठाकरे के संपर्क में शिंदे खेमे के 20 विधायक- रिपोर्ट
क्या बागियों में आई दरार? मुख्यमंत्री ठाकरे के संपर्क में शिंदे खेमे के 20 विधायक- रिपोर्ट राजनीति
वडोदरा में देवेंद्र फडणवीस से मिले शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे, सरकार गठन पर चर्चा- सूत्र
वडोदरा में देवेंद्र फडणवीस से मिले शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे, सरकार गठन पर चर्चा- सूत्र राजनीति
संजय राउत बोले- इस्तीफा नहीं देंगे उद्धव ठाकरे; बागी विधायकों को भेजे गए नोटिस
संजय राउत बोले- इस्तीफा नहीं देंगे उद्धव ठाकरे; बागी विधायकों को भेजे गए नोटिस राजनीति
जिसको जाना है वो जाए, मैं नई शिवसेना बना लूंगा- उद्धव ठाकरे
जिसको जाना है वो जाए, मैं नई शिवसेना बना लूंगा- उद्धव ठाकरे राजनीति
और खबरें
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स
वित्त वर्ष 2020-21 में भाजपा को मिला 477 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 6.4 गुना अधिक
वित्त वर्ष 2020-21 में भाजपा को मिला 477 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 6.4 गुना अधिक राजनीति
इलेक्टोरल ट्रस्टों से 2020-21 में भाजपा को मिला 212 करोड़ रुपये का चंदा, कांग्रेस पिछड़ी
इलेक्टोरल ट्रस्टों से 2020-21 में भाजपा को मिला 212 करोड़ रुपये का चंदा, कांग्रेस पिछड़ी राजनीति
उत्तर प्रदेश: तीसरे चरण के 17 प्रतिशत उम्मीदवारों के खिलाफ गंभीर मामले, 39 प्रतिशत करोड़पति
उत्तर प्रदेश: तीसरे चरण के 17 प्रतिशत उम्मीदवारों के खिलाफ गंभीर मामले, 39 प्रतिशत करोड़पति राजनीति
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: पहले चरण के 15 उम्मीदवार निरक्षर तो 125 हैं आठवीं पास
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: पहले चरण के 15 उम्मीदवार निरक्षर तो 125 हैं आठवीं पास राजनीति
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: पहले चरण के 25 प्रतिशत उम्मीदवार दागी, 46 प्रतिशत करोड़पति
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: पहले चरण के 25 प्रतिशत उम्मीदवार दागी, 46 प्रतिशत करोड़पति राजनीति
और खबरें
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)
महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख की सांसद सुप्रिया सुले पर महिला विरोधी टिप्पणी, बोले- घर जाकर खाना बनाओ
महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख की सांसद सुप्रिया सुले पर महिला विरोधी टिप्पणी, बोले- घर जाकर खाना बनाओ राजनीति
महाराष्ट्र: शरद पवार के खिलाफ विवादित पोस्ट मामले में एक और व्यक्ति गिरफ्तार
महाराष्ट्र: शरद पवार के खिलाफ विवादित पोस्ट मामले में एक और व्यक्ति गिरफ्तार देश
शरद पवार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर NCP कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रवक्ता को थप्पड़ जड़ा
शरद पवार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर NCP कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रवक्ता को थप्पड़ जड़ा राजनीति
महाराष्ट्र: ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नवाब मलिक और उनके परिवार की संपत्ति कुर्क की
महाराष्ट्र: ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नवाब मलिक और उनके परिवार की संपत्ति कुर्क की राजनीति
शिवसेना ने महाराष्ट्र बंद को बताया '100 प्रतिशत' सफल, भाजपा ने साधा निशाना
शिवसेना ने महाराष्ट्र बंद को बताया '100 प्रतिशत' सफल, भाजपा ने साधा निशाना राजनीति
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

राजनीति की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Politics Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022