NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / जम्मू-कश्मीर: भाजपा नेता के घर पर ग्रेनेड हमले में तीन वर्षीय बच्चे की मौत
    देश

    जम्मू-कश्मीर: भाजपा नेता के घर पर ग्रेनेड हमले में तीन वर्षीय बच्चे की मौत

    जम्मू-कश्मीर: भाजपा नेता के घर पर ग्रेनेड हमले में तीन वर्षीय बच्चे की मौत
    लेखन प्रमोद कुमार
    Aug 13, 2021, 04:38 pm 1 मिनट में पढ़ें
    जम्मू-कश्मीर: भाजपा नेता के घर पर ग्रेनेड हमले में तीन वर्षीय बच्चे की मौत
    भाजपा नेता के घर पर ग्रेनेड हमले में तीन वर्षीय बच्चे की मौत

    जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में भाजपा नेता जसबीर सिंह के घर आतंकियों के फेंके ग्रेनेड की चपेट में आकर तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। बच्चे का नाम वीर था और वह सिंह के परिवार के उन सात लोगों में शामिल था, जिन्हें इस हमले में चोटें आई थीं। अधिकारियों ने बताया कि बच्चे ने शुक्रवार रात को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आतंकियों ने शुक्रवार को सिंह के घर पर हमला किया था।

    समर्थकों ने लगाया सुरक्षा न देने का आरोप

    हमले में सिंह को भी चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है। इस हमले के बाद सिंह के समर्थकों और परिवार ने विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि खतरे के बावजूद भाजपा नेता को पर्याप्त सुरक्षा नहीं दी गई थी। भाजपा ने इस हमले की निंदा करते हुए दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। पार्टी के जम्मू-कश्मीर प्रमुख रविंद्र रैना ने कहा कि पाकिस्तान भाजपा नेताओं पर हमला करवा रहा है।

    उप राज्यपाल बोले- जल्द गिरफ्तार होंगे दोषी

    कांग्रेस ने भी इस हमले की निंदा की है। पार्टी की कश्मीर इकाई के प्रमुख प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने कहा, "सीमा पार से घुसपैठ की खबरों के बीच हम पूरे जिले में सुरक्षा बढ़ाने की मांग करते हैं। हम आतंक के खिलाफ लड़ाई में एक साथ हैं।" जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस सप्ताह में यह भाजपा नेताओं पर दूसरा बड़ा हमला है।

    सोमवार को हुई थी भाजपा नेता की हत्या

    बीते सोमवार को आतंकियों ने भाजपा किसान मोर्चा के जिला प्रमुख गुलाम रसूल डार और उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। डार अपने परिवार सहित अनंतनाग में रहते थे। जानकारी के अनुसार, वो अपनी पत्नी के साथ किसी काम से बाजार गए थे, जहां उन्हें गोली मार दी गई। सुरक्षाबलों ने दंपत्ति को लहुलुहान अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। हमले के बाद आतंकी फरार हो गए।

    पुलवामा में भाजपा पार्षद को मारी गई थी गोली

    इससे पहले जून में पुलवामा जिले में आंतकियों ने भाजपा पार्षद राकेश पंडित की गोली मार कर हत्या कर दी थी। राकेश पंडित की हत्या उस समय की गई, जब वो त्राल में अपने एक दोस्त के घर थे। पुलिस के सूत्रों के अनुसार, तीन आतंकियों घर में घुस आए और राकेश पर गोलियां बरसा दीं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राकेश पंडित 2018 के नगर निगम चुनाव में त्राल से निर्विरोध पार्षद चुने गए थे।

    पिछले साल भी भाजपा नेताओं पर हुए थे हमले

    बता दें कि जम्मू-कश्मीर में किसी भाजपा नेता पर आतंकी हमलों की ये घटनाएं नई नहीं हैं और इससे पहले भी भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं और नेताओं की हत्या की जा चुकी है। पिछले साल जुलाई में भाजपा नेता शेख वसीम बारी की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिस समय उन पर हमला हुआ, वह पुलिस स्टेशन से चंद मीटर दूर स्थित एक दुकान पर बैठे थे। उन्हें भी सुरक्षा मिली हुई थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    फरवरी में घूमने के लिए बेहतरीन हैं दक्षिण भारत के ये 5 ऑफबीट पर्यटन स्थल  पर्यटन
    ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष 4' की जल्द होगी घोषणा, राकेश रोशन ने किया खुलासा ऋतिक रोशन
    होंडा दे रही अपनी गाड़ियों पर आकर्षक छूट, जानिए फरवरी में कंपनी का ऑफर होंडा
    हेलेन से रिश्ते पर बोले सलीम खान- मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था सलीम खान

    जम्मू-कश्मीर

    जम्मू-कश्मीर: डोडा जिले के 7 मकानों में पड़ीं जोशीमठ जैसी दरारें, लोगों ने घर छोड़ा जोशीमठ
    जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग में हिमस्खलन से 2 की मौत, कई के फंसे होने की आशंका कश्मीर
    भारतीय रेलवे का पहला केबल ब्रिज 193 मीटर ऊंचा, रेल मंत्री ने साझा किया वीडियो अश्विनी वैष्णव
    जम्मू-कश्मीर: अवंतीपोरा में आतंकी ठिकानों को सुरक्षाबलों ने नष्ट किया, लश्कर के 4 सदस्य गिरफ्तार आतंकी विरोधी ऑपरेशंस

    क्राइम समाचार

    ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री की मौत, पुलिसकर्मी ने सीने में मारी थी गोली ओडिशा
    गुजरात दंगे: सबूतों के अभाव में 17 लोगों की हत्या के 22 आरोपी बरी गुजरात
    अमेरिका में गोलीबारी की 3 और घटनाएं, 9 लोगों की मौत अमेरिका
    बिहार: कार सवार ने कई किलोमीटर तक बुजुर्ग को घसीटा, मौत बिहार

    भाजपा समाचार

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भाजपा सांसदों को समझाएंगी बजट की बारीकियां, कल होगी बैठक बजट
    दिल्ली: 6 फरवरी को होगा मेयर का चुनाव, उपराज्यपाल ने दी सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दिल्ली नगर निगम
    बजट के प्रचार के लिए भाजपा चलाएगी 12 दिवसीय अभियान, टीम गठित बजट
    भाजपा सांसद का दावा- चीन से फंडिंग के लिए BBC चला रहा भारत विरोधी एजेंडा BBC

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023