NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / पश्चिम बंगाल: भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर के बाहर फेंके गए बम, जांच जारी
    अगली खबर
    पश्चिम बंगाल: भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर के बाहर फेंके गए बम, जांच जारी
    भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर के बाहर बम फेंके गए

    पश्चिम बंगाल: भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर के बाहर फेंके गए बम, जांच जारी

    लेखन प्रमोद कुमार
    Sep 08, 2021
    11:35 am

    क्या है खबर?

    पश्चिम बंगाल में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर के बाहर बम फेंके गए हैं। राहत की बात यह रही कि हमले में किसी को चोट नहीं आई है।

    जानकारी के मुताबिक, उत्तर 24 परगना जिले में स्थित भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के आवास पर मंगलवार रात को तीन बम फेंके गए। घटना के समय सिंह दिल्ली में थे, लेकिन उनके परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे।

    राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने हमले को चिंताजनक बताया है।

    जानकारी

    जांच में जुटी पश्चिम बंगाल पुलिस

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बम फेंके जाने के वक्त सिंह के आवास पर सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे।

    घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हमलावरों का पता लगाने के लिए जांच शुरू की है। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली है।

    वहीं भाजपा नेताओं ने संदेह व्यक्त किया है कि इस घटना के पीछे सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हाथ हो सकता है।

    जानकारी

    तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों का खंडन किया

    दूसरी तरफ तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि यह भाजपा में चल रहे आंतरिक कलह का नतीजा हो सकता है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में राजनेताओं और कार्यकर्ताओं पर हमले की कई घटनाएं हो चुकी हैं।

    प्रतिक्रिया

    सिंह बोले- मारने की साजिश रची जा रही

    बैरकपुर से लोकसभा सांसद और बंगाल भाजपा के उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने हमले के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें मारने की साजिश रची जा रही है।

    उन्होंने कहा, "उपचुनाव से पहले मुझे जान से मारने की कोशिश हो रही है क्योंकि पार्टी ने मुझे भवानीपुर का इंचार्ज बनाया है।"

    सिंह ने आरोप लगाया कि बंगाल सरकार इसकी जांच कर मामले को रफा-दफा कर देगी। ना इसका केस दर्ज होगा और न ही कोई चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

    जानकारी

    30 सितंबर को बंगाल में होंगे उपचुनाव

    बता दें कि भवानीपुर समेत पश्चिम बंगाल की तीन विधानसभा सीटों पर 30 सितंबर को उपचुनाव होंगे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगी और उनके लिए जीतना बेहद जरूरी है। हारने पर उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ सकता है।

    प्रतिक्रिया

    राज्यपाल बोले- यह घटना कानून-व्यवस्था के लिहाज से चिंताजनक

    राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने हमले के बाद प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर पर लिखा, 'पश्चिम बंगाल में हिंसा थमने के संकेत नहीं मिल रहा है। सांसद अर्जुन सिंह के आवास के बाहर हुए बम धमाके कानून-व्यवस्था के लिहाज से चिंता की बात है। उम्मीद करता हूं कि पश्चिम बंगाल पुलिस की ओर से इस मामले में तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उनकी सुरक्षा के मामले को पहले ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सामने उठाया जा चुका है।'

    जानकारी

    तृणमूल से भाजपा में आए हैं सिंह

    अर्जुन सिंह 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस से भाजपा में गए थे। तृणमूल कांग्रेस में रहते हुए वो 2001 से लगातार चार बार भाटपारा विधानसभा से विधायक चुने गए थे। पिछले साल भाजपा ने उन्हें बंगाल इकाई का उपाध्यक्ष बनाया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पश्चिम बंगाल
    उपचुनाव
    तृणमूल कांग्रेस
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    पश्चिम बंगाल

    पश्चिम बंगाल चुनाव: सात सीटों पर रहा कड़ा मुकाबला, 1,000 से कम रहा हार-जीत का अंतर ममता बनर्जी
    लगातार तीसरी बार बंगाल की मुख्यमंत्री बनीं ममता बनर्जी, सादे समारोह में ली शपथ ममता बनर्जी
    बंगाल: केंद्रीय मंत्री ने TMC पर लगाया काफिले पर हमला करने का आरोप, ट्वीट किया वीडियो तृणमूल कांग्रेस
    बंगाल: भाजपा के सभी विधायकों को मिलेगी केंद्रीय बलों की सुरक्षा, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी पश्चिम बंगाल की राजनीति

    उपचुनाव

    सपा-बसपा गठबंधन टूटा, उत्तर प्रदेश उपचुनाव में अपने-अपने दम पर उतरेंगी दोनों पार्टियां मायावती
    गठबंधन को बाय-बाय, अपने दम पर 2022 विधानसभा चुनाव लड़ेगी समाजवादी पार्टी मायावती
    केरल: भारी बारिश के चलते कई इलाकों में भरा पानी, 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी केरल
    पश्चिम बंगाल: उपचुनाव में हार के बाद अब भाजपा ने भी उठाए EVM पर सवाल पश्चिम बंगाल

    तृणमूल कांग्रेस

    पश्चिम बंगाल चुनाव: भाजपा प्रत्याशियों के काफिले पर हमला, TMC ने लगाया बूथ कैप्चरिंग का आरोप पश्चिम बंगाल
    विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण में पश्चिम बंगाल में 80.43 प्रतिशत, असम में 73.03 प्रतिशत मतदान पश्चिम बंगाल
    पश्चिम बंगाल चुनाव: TMC उम्मीदवार सुजाता मंडल ने लगाया ईंटों से हमला करने का आरोप पश्चिम बंगाल
    बंगाल: मतदान के बीच गोली लगने से पांच लोगों की मौत, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट पश्चिम बंगाल

    भाजपा समाचार

    केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने प्रदर्शनकारी किसानों को बताया 'मवाली', विरोध के बाद मांगी माफी अमरिंदर सिंह
    कर्नाटक: मुख्यमंत्री रहेंगे येदियुरप्पा या होगी विदाई, आज शाम तक आ सकता है फैसला कर्नाटक
    कर्नाटक: येदियुरप्पा ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भावुक हुए कर्नाटक
    कर्नाटक: बीएस येदियुरप्पा के बाद कौन होगा नया मुख्यमंत्री? ये नाम है सबसे आगे कर्नाटक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025