NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कर्नाटक: कांग्रेस ने खेला महिला कार्ड, सत्ता में आने पर हर महीने दिए जाएंगे 2,000 रुपये
    अगली खबर
    कर्नाटक: कांग्रेस ने खेला महिला कार्ड, सत्ता में आने पर हर महीने दिए जाएंगे 2,000 रुपये
    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने महिलाओं को वित्तीय सहायता देने का ऐलान किया

    कर्नाटक: कांग्रेस ने खेला महिला कार्ड, सत्ता में आने पर हर महीने दिए जाएंगे 2,000 रुपये

    लेखन सकुल गर्ग
    Jan 16, 2023
    06:49 pm

    क्या है खबर?

    कांग्रेस इस साल मई में होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है।

    पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को बेंगलुरु में आयोजित एक कार्यक्रम में ऐलान किया कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर 'गृह लक्ष्मी योजना' के तहत प्रत्येक गृहणी को हर महीने 2,000-2,000 रुपये की मासिक आर्थिक सहायता दी जाएगी।

    गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस ने प्रत्येक घर को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया था।

    योजना

    गृह लक्ष्मी योजना से 1.5 करोड़ गृहणियों को होगा लाभ- कांग्रेस

    कांग्रेस ने वित्तीय सहायता की घोषणा को लेकर अपने बयान में कहा कि गृह लक्ष्मी योजना LPG सिलेंडर की अत्यधिक कीमतों के बोझ और एक महिला द्वारा वहन किए जाने वाले दैनिक खर्चों को कम करने का एक प्रयास है।

    पार्टी के अनुसार, वह कर्नाटक की प्रत्येक महिला को वित्तीय स्वतंत्रता प्रदान करना चाहती है, ताकि महिलाएं सशक्त होकर अपने पैरों पर खड़ी हो सकें।

    कांग्रेस के मुताबिक, इस योजना से 1.5 करोड़ गृहणियों को लाभ होगा।

    संबोधन

    कर्नाटक में भ्रष्टाचार से हुआ 1.5 लाख करोड़ रुपये का नुकसान- प्रियंका

    प्रियंका गांधी ने 'ना नायकी' कार्यक्रम के दौरान कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

    उन्होंने कहा, "कर्नाटक में स्थिति बहुत खराब है और भ्रष्टाचार से 1.5 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। PSI घोटाला शर्मनाक है, जहां पुलिस के पद खरीदे और बेचे जा रहे हैं। आप अपने बच्चों को नौकरी के लिए शिक्षित करते हैं और आपको सत्ता में बैठे नेताओं से यह मिलता है।"

    प्रचार

    महिलाओं को लुभाना चाहती है कांग्रेस

    कर्नाटक में महिला वोटरों की संख्या करीब 50 प्रतिशत है। ऐसे में कांग्रेस महिला केंद्रित योजनाएं लाकर महिला वोटरों को लुभाने की कोशिश कर रही है।

    कर्नाटक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष डॉ पुष्पा अमरनाथ ने प्रियंका गांधी से विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा टिकट महिला उम्मीदवारों को देने की मांग की है।

    इसके साथ ही कर्नाटक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का गृह राज्य भी है और उनके पद संभालने के बाद यहां पहला चुनाव हो रहा है।

    राजनीति

    कर्नाटक में भाजपा और कांग्रेस के बीच है मुख्य मुकाबला

    भाजपा दक्षिण भारत में सिर्फ कर्नाटक में सत्ता पर काबिज है और यहां मई में विधानसभा चुनाव होगा।

    चुनावी मुकाबला मुख्य रूप से भाजपा और कांग्रेस के बीच है। इसके साथ ही जनता दल (सेक्युलर) (JDS) भी राज्य के दक्षिणी हिस्सों में अपनी दमदार मौजूदगी दिखाने की कोशिश करेगी।

    कांग्रेस ने 2019 में JDS के साथ गठबंधन खत्म कर दिया था और अब वह अकेले सत्ता में वापसी करने की कोशिश में लगी हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कांग्रेस समाचार
    कर्नाटक
    प्रियंका गांधी

    ताज़ा खबरें

    स्पेन में बड़े स्तर पर मोबाइल और इंटरनेट का ब्लैकआउट, सभी नेटवर्क हुए ठप  स्पेन
    होंडा रेबेल 500 और रॉयल एनफील्ड सुपर मीटियोर 650 में से कौनसी है पैसा वसूल?  होंडा
    'वॉर 2' के टीजर पर सुजैन खान ने लुटाया प्यार, सबा आजाद ने भी की तारीफ  सुजैन खान
    इंटेलिजेंस ब्यूरो के प्रमुख तपन डेका को दूसरी बार मिला एक साल का सेवा विस्तार केंद्र सरकार

    कांग्रेस समाचार

    दिल्ली में दाखिल हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी कर रहे हैं नेतृत्व भारत जोड़ो यात्रा
    गुलाम नबी आजाद की पार्टी से 126 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस ने आगे बढ़ाया 'हाथ' गुलाम नबी आजाद
    राहुल गांधी का विपक्ष के सहयोगियों को पत्र, सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुटता की अपील राहुल गांधी
    मध्य प्रदेश: भोपाल में कांग्रेस विधायक के बंगले पर छात्र ने आत्महत्या की, सुसाइड नोट मिला मध्य प्रदेश

    कर्नाटक

    भारतीय राज्यों में लड़की के पहले पीरियड पर निभाई जाती हैं ये 5 रस्में लाइफस्टाइल
    कर्नाटकः सेंट जोसेफ इंजीनियरिंग कॉलेज में बुर्का पहनकर डांस करने पर 4 छात्र निलंबित बेंगलुरु
    कर्नाटक: मुस्लिम जोड़े को 'कांतारा' फिल्म देखने से रोका गया, मारपीट हुई मुस्लिम
    चक्रवात मैंडूस: दक्षिणी राज्यों में मंगलवार तक तेज बारिश का अनुमान भारतीय मौसम विभाग

    प्रियंका गांधी

    प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान, उत्तर प्रदेश चुनाव में महिलाओं को 40 प्रतिशत सीट देगी कांग्रेस उत्तर प्रदेश
    पुलिस हिरासत में ली गई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को अब मिली आगरा जाने की इजाजत योगी आदित्यनाथ
    उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी का ऐलान, कहा- सरकार बनने पर स्नातक छात्राओं स्कूटी दी जाएगी उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश चुनाव: प्रियंका गांधी ने कर्ज माफी सहित किए ये सात बड़े वादे उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025