LOADING...
त्रिपुरा: चुनाव आयोग ने दिया कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हिंसक हमले की जांच का आदेश
त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव से पहले माहौल को देखते हुए इलारों में फ्लैग मार्च किया गया (तस्वीर: ट्विटर/@gomati_police)

त्रिपुरा: चुनाव आयोग ने दिया कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हिंसक हमले की जांच का आदेश

लेखन गजेंद्र
Jan 20, 2023
11:11 am

क्या है खबर?

चुनाव आयोग (EC) ने त्रिपुरा के मजसिलपुर विधानसभा क्षेत्र में दो दिन पहले कांग्रेस की बाइक रैली के दौरान हिंसक झड़प की जांच के आदेश दिए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) किरणकुमार दिनकर राव ने कहा, "EC ने जिरानिया सब-डिवीजन में हुई हिंसा के जांच के आदेश दिए हैं। त्रिपुरा पुलिस महानिदेशक को मुख्य सचिव के माध्यम से रिपोर्ट 20 जनवरी दोपहर 3ः00 बजे तक CEO कार्यालय में जमा करने को कहा गया है। इसे तुरंत EC को भेजा जाएगा।"

जांच

क्या है मामला?

चुनाव आयोग के 18 जनवरी को पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा करने के आधे घंटे बाद ही कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच रानीरबाजार थाना क्षेत्र में हिंसक झड़प हो गई थी। कांग्रेस का आरोप है कि क्षेत्र में चार जगह बाइक रैली के दौरान उन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला किया था। इसमें कांग्रेस महासचिव डॉ अजय कुमार समेत 15 लोग घायल हुए थे। मामले में आठ लोग गिरफ्तार हुए थे।