NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज से, प्रधानमंत्री करेंगे दिल्ली में रोड शो
    अगली खबर
    भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज से, प्रधानमंत्री करेंगे दिल्ली में रोड शो
    भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में होगी

    भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज से, प्रधानमंत्री करेंगे दिल्ली में रोड शो

    लेखन सकुल गर्ग
    Jan 16, 2023
    11:56 am

    क्या है खबर?

    भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक आज से दिल्ली के NDMC कंवेशन सेंटर में शुरू हो रही है।

    बतौर रिपोर्ट्स, इस बैठक में वर्ष 2023 में नौ राज्यों में आयोजित होने वाले विधानसभा चुनावों और वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी और रणनीति को लेकर चर्चा की जाएगी।

    बैठक शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में करीब एक किलोमीटर लंबा रोड शो भी करेंगे।

    बैठक

    बैठक में कौन-कौन होगा शामिल?

    भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे।

    भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और सभी राज्यों और केंद्रीय शासित प्रदेशों के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी बैठक शामिल होंगे।

    इस बैठक में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों समेत 350 कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

    विषय

    बैठक में क्या-क्या होगा?

    गुजरात चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज के बाद भाजपा की यह पहली बैठक है। इसमें आगामी चुनावों को लेकर रणनीति तैयार करने से संगठन को मजबूत करने तक विभिन्न विषयों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

    बैठक में भारत की G20 की अध्यक्षता को लेकर देशभर में प्रचार करने पर भी बात होगी।

    भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बताया कि बैठक में छह थीम पर प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।

    कार्यकाल

    बढ़ाया जा सकता है जेपी नड्डा का कार्यकाल

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल इस महीने पूरा हो रहा है। इस बैठक में जेपी नड्डा के कार्यकाल को बढ़ाया जा सकता है।

    अगर नड्डा को फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलती है तो वह लालकृष्ण आडवाणी और अमित शाह के बाद लगातार दूसरा कार्यकाल हासिल करने वाले तीसरे नेता बन सकते हैं।

    नड्डा जनवरी, 2020 में पहली बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे।

    चुनाव

    इस साल किन राज्यों में होने हैं चुनाव?

    इस साल देश के 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और तेलंगाना जैसे बड़े राज्य शामिल हैं।

    इसके अलावा त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड और मिजोरम में भी इसी साल चुनाव होंगे। केंद्रीय शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में भी चुनाव होने की पूरी उम्मीद है।

    इन विधानसभा चुनावों के नतीजों से साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए देश के राजनीतिक माहौल का अनुमान लगने की उम्मीद है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भाजपा समाचार
    नरेंद्र मोदी
    अमित शाह
    जेपी नड्डा

    ताज़ा खबरें

    सुप्रीम कोर्ट में वक्फ अधिनियम पर सुनवाई; CJI बोले- यह संवैधानिकता का मामला, ठोस सबूत लाएं वक्फ बोर्ड
    जेनो एमारा इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानिए फीचर और कीमत  इलेक्ट्रिक वाहन
    महादेव बेटिंग ऐप मामले ने ED ने इजमायट्रिप CEO निशांत पिट्टी के खिलाफ शुरू की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी, गाजा में 48 घंटों में हो सकती है 14,000 बच्चों की मौत इजरायल

    भाजपा समाचार

    दिल्ली: MCD चुनाव में मिली हार के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष आदेश गुप्ता का इस्तीफा दिल्ली नगर निगम
    भूपेंद्र पटेल आज लेंगे गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ, प्रधानमंत्री मोदी रहेंगे मौजूद भूपेंद्र पटेल
    हरियाणा: मुख्यमंत्री बदलने की अफवाहों पर खट्टर बोले- ट्विटर या फेसबुक से निर्णय नहीं होते हरियाणा
    गुजरात: भूपेंद्र पटेल ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह रहे मौजूद भूपेंद्र पटेल

    नरेंद्र मोदी

    अरविंद केजरीवाल का मोदी सरकार पर निशाना, पूछा- चीन से आयात करने की क्या मजबूरी? अरविंद केजरीवाल
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सिद्धार्थ मल्होत्रा, अभिनेता ने शेयर की तस्वीर सिद्धार्थ मल्होत्रा
    कोरोना वायरस: प्रधानमंत्री मोदी कर रहे उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक, जारी की जा सकती हैं गाइडलाइंस कोरोना वायरस
    पद्मश्री से सम्मानित केशव मूर्ति का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि कर्नाटक

    अमित शाह

    बिहार: नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 8वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, तेजस्वी बने उपमुख्यमंत्री बिहार
    JDU नेताओं ने कहा था नीतीश को उपराष्ट्रपति बनाओ, खुद मुख्यमंत्री बनो- सुशील मोदी नीतीश कुमार
    2 दिन पहले नीतीश ने शाह से कही थी चिंता न करने की बात- सुशील मोदी नरेंद्र मोदी
    जम्मू-कश्मीर: दो घरों में मृत मिले एक ही परिवार के 6 लोग, जांच में जुटी पुलिस जम्मू-कश्मीर

    जेपी नड्डा

    कांग्रेस शासित राजस्थान में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में भाजपा की जीत राजस्थान
    बंगाल दौरे पर गए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला, TMC कार्यकर्ताओं पर आरोप पश्चिम बंगाल
    केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल के DGP और मुख्य सचिव को किया तलब पश्चिम बंगाल
    ममता और केंद्र के बढ़ी तनातनी, मुख्य सचिव और DGP को दिल्ली भेजने से किया इनकार पश्चिम बंगाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025