Page Loader
हरियाणा: यौन उत्पीड़न मामले में पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह से लंबी पूछताछ, फोन सील
हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह से पुलिस की लंबी पूछताछ के बाद 2 फोन सील किए गए (तस्वीरः ट्विटर/@flickersingh)

हरियाणा: यौन उत्पीड़न मामले में पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह से लंबी पूछताछ, फोन सील

लेखन गजेंद्र
Jan 09, 2023
02:46 pm

क्या है खबर?

हरियाणा में यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह से रविवार को पुलिस ने लंबी पूछताछ की। वह सुबह 11:30 बजे सेक्टर-26 स्थित पुलिस स्टेशन पहुंचे और शाम 7 बजे वहां से निकले। उनके साथ वकील दीपक सबरवाल भी मौजूद थे। उनके वकील ने ANI को बताया कि पुलिस ने मंत्री संदीप सिंह से सात घंटे की पूछताछ के बाद उनके दो मोबाइल सील कर दिए हैं। सिंह जांच में सहयोग कर रहे हैं।

जांच

महिला कोच ने लगाया है उत्पीड़न का आरोप

पिछले महीने जूनियर एथलीट महिला कोच ने विपक्षी पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खेल मंत्री संदीप सिंह पर फरवरी से नवंबर, 2022 तक यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। कोच का आरोप था कि मंत्री उसे संदेश भेजते थे और गलत तरीके से छूते थे। महिला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से SIT जांच की मांग की थी। इसके बाद संदीप सिंह ने खेल एवं युवा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।