NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / आंध्र प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के कार्यक्रम में फिर मची भगदड़, 3 महिलाओं की मौत
    अगली खबर
    आंध्र प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के कार्यक्रम में फिर मची भगदड़, 3 महिलाओं की मौत
    आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नायडू के कार्यक्रम में मची भगदड़

    आंध्र प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के कार्यक्रम में फिर मची भगदड़, 3 महिलाओं की मौत

    लेखन सकुल गर्ग
    Jan 02, 2023
    11:55 am

    क्या है खबर?

    आंध्र प्रदेश के गुंटूर में रविवार शाम को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य महिलाएं घायल हो गईं।

    गौरतलब है कि इस हादसे से चार दिन पहले 28 दिसंबर को नेल्लोर में भी नायडू के रोड शो के दौरान भगदड़ मच गई थी जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई थी।

    हादसा

    कैसे हुआ हादसा?

    NDTV के मुताबिक, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ जब TDP के कुछ स्थानीय नेता महिलाओं को संक्रांति पर्व के लिए साड़ियां भेंट कर रहे थे, जबकि दूसरी तरफ खाना बांटा जा रहा था।

    इसके लिए करीब 4,000 महिलाएं इकठ्ठा हुई थीं। इसी दौरान एक काउंटर पर लगी बैरिकेड टूट गई जिसकी वजह से महिलाओं के बीच भगदड़ मच गई। अधिकारी ने कहा कि नायडू जनसभा पूरी कर कार्यक्रम स्थल से जा चुके थे।

    जानकारी

    घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

    एक राजकीय अस्पताल की डॉक्टर ने ANI को बताया कि हादसे में घायल 13 लोगों का इलाज चल रहा है जिन्हें पैरों और सीने में चोट लगी है। उन्होंने आगे बताया कि गंभीर रूप से घायल लोगों को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

    बयान

    नायडू ने हादसे पर जताया दुख

    TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने गुंटूर में हुए हादसे पर दुख जताते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने मृतक महिलाओं के परिवारों के लिए पांच-पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा भी की है।

    नायडू ने कहा, 'मैं केवल एक संगठन को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम में शामिल हुआ था जो गरीबों की मदद करने की कोशिश कर रहा है। यह दर्दनाक है कि मेरे जाने के बाद वहां ऐसा हादसा हो गया।'

    भगदड़

    चार दिन पहले नेल्लोर में मची थी भगदड़

    बता दें कि 28 दिसंबर को नेल्लोर के कंदुकुरु में रोड शो के दौरान नायडू का काफिला गुजरने पर उनकी एक झलक पाने के लिए उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी।

    इस दौरान लोगों के बीच धक्का-मुक्की होने के बाद भगदड़ मच गई थी जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए थे।

    TDP ने मृतकों के लिए तब भी वित्तीय सहायता की घोषणा की थी।

    हमला

    मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने नायडू पर बोला था हमला

    आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने नेल्लोर में मची भगदड़ के लिए नायडू को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा था कि नायडू ने अपने राजनीतिक लाभ के लिए आठ लोगों को मार डाला, जो शर्मनाक है।

    मुख्यमंत्री रेड्डी ने आरोप लगाते हुए कहा था, "नायडू ने पहले भी ऐसा किया था और उनके लिए यह कोई नई बात नहीं है। 2015 में गोदावरी पुष्करालू पर्व के दौरान भी वह 29 लोगों की मौत का कारण बने थे।"

    राजनीति

    2024 में आंध्र प्रदेश में होने हैं विधानसभा चुनाव

    बता दें कि चंद्रबाबू नायडू 2024 में होने वाले आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लगातार प्रचार कर रहे हैं।

    नायडू ऐलान कर चुके हैं कि अगर चुनाव में उनकी पार्टी नहीं जीती तो यह उनके जीवन का अंतिम चुनाव होगा।

    चुनाव के मद्देनजर उनके बेटे नारा लोकेश जनवरी में 4,000 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू करने वाले हैं।

    TDP को 2019 में मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की YSR कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आंध्र प्रदेश
    चंद्रबाबू नायडू
    तेलुगु देशम पार्टी (TDP)

    ताज़ा खबरें

    भीषण गर्मी में तप रही है कार? इन बेहतरीन तरीकों से रखें ठंडा  कार
    'रेड 2' की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बरकरार, 19वें दिन जुटाए इतने करोड़ रुपये अजय देवगन
    गूगल I/O 2025 इवेंट आज से होगा शुरू, जानिए कब और कैसे देखें लाइव गूगल
    तमिलनाडु: फैक्ट्री में सीवर टैंक की सफाई करते समय दम घुटने से 2 कर्मचारियों की मौत तमिलनाडु

    आंध्र प्रदेश

    हिंदू नववर्ष 2022: भारतीय राज्यों में अलग-अलग तरह से मनाया जाता है इस दिन का जश्न कर्नाटक
    आंध्र प्रदेश में बनाए गए 13 नए जिले, मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने किया ऐलान आंध्र प्रदेश सरकार
    आंध्र प्रदेश: केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 6 लोगों की मौत, 13 घायल बिहार
    आंध्र प्रदेश: युवती ने शादी से पहले होने वाले पति को मिलने बुलाकर गला काटा हत्या

    चंद्रबाबू नायडू

    चंद्रबाबू नायडू से छह गुना ज्यादा अमीर है उनका 3 साल का पोता, जानिये कुल संपत्ति इंदिरा नूयी
    आंध्र प्रदेशः चुनाव से पहले सरकार का बड़ा दांव, बेरोजगार युवाओं को देगी कारें आंध्र प्रदेश
    आंध्रप्रदेश सरकार की नई योजना, 93 लाख महिलाओं को मिलेंगे स्मार्टफोन और 10-10 हजार रुपये आंध्र प्रदेश
    जानें क्यों केंद्र सरकार के खिलाफ धरने पर बैठीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)

    तेलुगु देशम पार्टी (TDP)

    TDP का ऐप बना रही IT कंपनी ने चुराया 7.8 करोड़ लोगों का आधार डेटा तेलंगाना
    विपक्ष ने उठाए EVM पर सवाल, मांग- 50 प्रतिशत EVM के साथ उपयोग हो VVPAT मशीन आम आदमी पार्टी समाचार
    जगमोहन रेड्डी सरकार के खिलाफ रैली निकालने जा रहे चंद्रबाबू नायडू नजरबंद, भूख हड़ताल पर बैठे आंध्र प्रदेश
    जानें कैसे महिलाओं के आंदोलन की वजह से आंध्र प्रदेश में आधी हुई शराब की खपत आंध्र प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025