NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / बिहार विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले 502 उम्मीदवार, 495 करोड़पति
    अगली खबर
    बिहार विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले 502 उम्मीदवार, 495 करोड़पति

    बिहार विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले 502 उम्मीदवार, 495 करोड़पति

    लेखन भारत शर्मा
    Oct 27, 2020
    09:00 pm

    क्या है खबर?

    बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार बड़ी संख्या में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार अपनी किश्मत आजमा रहे हैं।

    बुधवार को होने वाले पहले चरण के मतदान में जहां 328 उम्मीदवार आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं, वहीं दूसरे चरण में इनकी संख्या 502 पहुंच गई है।

    एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के कुल 1,463 उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत किए गए स्व-शपथ पत्रों के किए गए विश्लेषण में इसका खुलासा हुआ है।

    आइए जानते हैं अन्य तथ्य।

    चुनाव

    बिहार में चीन चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव

    गत 25 सितंबर को चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की थी।

    उसके अनुसार राज्य में 28 अक्टूबर से 7 नवंबर के बीच तीन चऱणों में वोटिंग होगी। पहले चरण में 28 अक्टूबर को 16 जिलों की 71 सीटों पर, दूसरे चरण में 3 नवंबर को 17 जिलों की 94 सीटों पर और तीसरे चरण में 7 नवंबर को 15 जिलों की 78 सीटों पर वोटिंग होगी। नतीजे 10 नवंबर को आएंगे।

    जानकारी

    27 प्रतिशत उम्मीदवारों के खिलाफ दर्ज हैं गंभीर आपराधिक मामले

    ADR की रिपोर्ट के अनुसार दूसरे चरण के कुल उम्मीदवारों में से 27 प्रतिशत यानी 389 के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें मारपीट, हत्या, अपहरण, दुष्कर्म जैसे मामले प्रमुख हैं। इन सभी की पुलिस जांच अभी लंबित चल रही है।

    सबसे ज्यादा

    दूसरे चरण में भी RJD ने आपराधिक पृष्ठभूमि वाले सबसे ज्यादा उम्मीदवारों को दिए टिकट

    दूसरे चरण के लिए भी तेजस्वी यादव की राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने कुल 56 उम्मीदवारों में से 64 प्रतिशत यानी 36 आपराधिक पृष्ठभूमि वालों को टिकट दिया है।

    इसी तरह भाजपा ने कुल 46 में से 63 प्रतिशत यानी 29 को टिकट दिया है। इसी तरह लोक जनशक्ति (LJP) ने 52 में से 28, कांग्रेस ने 24 में से 14, JDU ने 43 में से 20, बसपा ने 33 में से 16 आपराधिक पृष्ठभूमि वालों को टिकट दिया है।

    गंभीर अपराध

    RJD के उम्मीदवारों ने खिलाफ सबसे अधिक गंभीर मामले

    आंकड़ों के अनुसार RJD के सबसे अधिक 28 उम्मीदवारों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसी तरह LJP के 24, भजपा के 20, कांग्रेस के 10, JDU के 15 और बसपा के 14 उम्मीदवारों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    इसी तरह कुल 49 उम्मीदवारों के खिलाफ महिलाओं से जुड़े अपराध दर्ज हैं। इनमें से चार उम्मीदवारों के खिलाफ धारा 376 (दुष्कर्म), 32 के खिलाफ हत्या और 143 के खिलाफ हत्या का प्रयास के मामले दर्ज हैं।

    जानकारी

    दूसरे चरण में 89 प्रतिशत निर्वाचन क्षेत्र अति संवदेनशील

    रिपोर्ट के अनुसार दूसरे चरण में 94 सीटों पर होने वाले मतदान में से 89 प्रतिशत यानी 84 निर्वाचन क्षेत्र अति संवेदनशील यानी रेड अलर्ट क्षेत्र हैं। इन सीटों पर तीन से अधिक आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार चुनाव मैदान में खड़े हैं।

    करोड़पति

    34 प्रतिशत उम्मीदवार हैं करोड़पति

    दूसरे चरण के कुल 1,463 उम्मीदवारों में से 34 प्रतिशत यानी 495 करोड़पति हैं। इनमें 118 के पास पांच करोड़ से अधिक और 185 के पास दो से पांच करोड़ की संपत्ति है।

    इसी तरह सबसे अधिक 462 उम्मीदवारों की संपत्ति 10 से 50 लाख रुपये, 426 उम्मीदवारों की संपत्ति 50 लाख से दो करोड़ रुपये और 19 प्रतिशत यानी 272 उम्मीदवारों की सपंत्ति 10 लाख रुपये से भी कम है। कुल उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 1.72 करोड़ रुपये है।

    RJD

    RJD के सबसे अधिक उम्मीदवार करोड़पति

    आंकड़ों के अनुसार RJD के सबसे अधिक 46 उम्मीदवार करोड़पति हैं। इसी तरह भाजपा के 39, LJP के 38, JDU के 35, कांग्रेस के 20 और बसपा के 11 उम्मीदवारों की संपत्ति एक करोड़ से अधिक है।

    इसी तरह कांग्रेस के करोड़पति उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 10.80 करोड़, RJD की 4.82 करोड़, JDU की 4.95 करोड़, LJP की 3.86 करोड़, भाजपा की 3.44 करोड़ और बसपा की 1.30 करोड़ रुपये है।

    जानकारी

    तीन उम्मीदवारों के पास नहीं है कोई संपत्ति

    रिकॉर्ड के अनुसार दूसरे चरण के तीन उम्मीदवारों ने अपने हलफनामे में खुद के पास कोई संपत्ति नहीं होने की जानकारी दी है। इसी तरह 47 प्रतिशत यानी 683 उम्मीदवार कर्जदार हैं और उन्होंने अपने हलफनामे में कर्जे का जिक्र भी किया है।

    पहला चरण

    पहले चरण की यह है स्थिति

    बिहार में बुधवार को होने वाले पहले चरण के मतदान में कुल 1,066 उम्मीदवारों में से 328 उम्मीदवार आपराधिक पृष्ठभूमि वाले हैं और 375 करोड़पति हैं।

    इनमें से 244 के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले हैं। RJD ने सबसे ज्यादा 30, भाजपा 21, LJP) 24, कांग्रेस 12, JDU 15 और बसपा ने आठ आपराधिक पृष्ठभूमि वालों को टिकट दिया है।

    इसी तरह RJD के सबसे अधिक 39, JDU 31, भाजपा 24, LJP 14, कांग्रेस और बसपा के 12-12 उम्मीदवार करोड़पति हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बिहार
    राष्ट्रीय जनता दल (RJD)
    बिहार विधानसभा
    जनता दल यूनाइटेड

    ताज़ा खबरें

    IPL: किसी एक सीजन में 30 या उससे अधिक छक्के देने वाले गेंदबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    भाजपा का कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को प्रचार अभियान में शामिल करने से इनकार भाजपा समाचार
    बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने जमात-ए-इस्लामी का पंजीकरण बहाल किया, चुनाव लड़ने का रास्ता साफ बांग्लादेश
    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा

    बिहार

    बिहार: NDA में शामिल होंगे जीतनराम मांझी, JDU ने दी अपने हिस्से की नौ सीटें राष्ट्रीय जनता दल (RJD)
    कोरोना वायरस: 'सुखदेव' और 'गरम-धरम' के बाद मुरथल के चार और ढाबों के कर्मचारी निकले संक्रमित भारत की खबरें
    ये हैं बिहार के सबसे खूबसूरत और ऐतिहासिक धार्मिक स्थल भारत की खबरें
    बिहार: अकेले व्यक्ति ने 30 सालों तक खोदी 3 किलोमीटर लंबी नहर, खेतों में पहुंचाया पानी देश

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD)

    सक्रिय राजनीति में वापस लौटे तेज प्रताप यादव, तेजस्वी को 'अर्जुन' तो खुद को बताया 'श्रीकृष्ण' बिहार
    जंतर-मंतर पर सरकार के खिलाफ धरने में शामिल हो सकते हैं राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी समाचार
    गठबंधन के मोर्चे पर बड़ी गलतियां कर रही है कांग्रेस, सहयोगियों को बनाने में रही नाकाम दिल्ली
    बिहार महागठबंधन: आखिरकार हुआ सीटों का बंटवारा, RJD 20 तो कांग्रेस 9 सीटों पर लड़ेगी चुनाव बिहार

    बिहार विधानसभा

    पार्टी की हार से निराश लालू ने अस्पताल में दो दिन तक नहीं खाया खाना बिहार
    नाराज नीतीश का भाजपा को उसी की भाषा में जवाब, कैबिनेट विस्तार में दिया एक पद बिहार
    जानें कौन हैं बिहार चुनाव में नीतीश कुमार को टक्कर देने जा रहीं पुष्पम प्रिया चौधरी नीतीश कुमार
    बिहार विधानसभा चुनाव से पहले RJD को बड़ा झटका, लालू के करीबी नेता ने छोड़ी पार्टी लालू प्रसाद यादव

    जनता दल यूनाइटेड

    क्या होती है केंद्रीय कैबिनेट और कैसे होता है इसका गठन? जानें खास बातें नरेंद्र मोदी
    नीतीश कुमार की पार्टी का ममता पर हमला, कहा- बंगाल को छोटा पाकिस्तान बनने से रोकें दिल्ली
    आज लोकसभा में पेश होगा नया तीन तलाक बिल, भाजपा की सहयोगी JD(U) नहीं देगी साथ भारतीय जनता पार्टी
    मोदी सरकार की बड़ी जीत, तीन तलाक बिल राज्यसभा से पास, अब आगे क्या? नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025