NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कमलनाथ के पैरों की धूल भी नहीं है शिवराज सिंह चौहान- कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी
    राजनीति

    कमलनाथ के पैरों की धूल भी नहीं है शिवराज सिंह चौहान- कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी

    कमलनाथ के पैरों की धूल भी नहीं है शिवराज सिंह चौहान- कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी
    लेखन प्रमोद कुमार
    Oct 25, 2020, 11:53 am 1 मिनट में पढ़ें
    कमलनाथ के पैरों की धूल भी नहीं है शिवराज सिंह चौहान- कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी

    मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी अपने एक बयान को लेकर आलोचनाओं से घिर गए हैं। उन्होंने राज्य में होने वाले उपचुनावों से पहले चुनाव प्रचार के दौरान अपने एक भाषण में कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पैरों की धूल भी नहीं है। पटवारी ने खंडवा जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। आइये, पूरी खबर जानते हैं।

    ये थी जीतू पटवारी की टिप्पणी

    कमलनाथ के देश के शीर्ष उद्योगपतियों के साथ संबंधों का जिक्र करते हुए जीतू पटवारी ने कहा, "अनिल, मुकेश अंबानी, रतन टाटा...ये अपन नाम सुनते हैं बड़े-बड़े उद्योगपतियों के, इनको तो यूं फोन लगाते हैं... ये व्यक्तित्व है कमलनाथ जी का। शिवराज सिंह चौहान तो उनके पैरों की धूल भी नहीं है।" पटवारी के इस बयान के बाद सियासी बवाल होना तय माना जा रहा है। उनका यह पूरा बयान नीचे दिए गए वीडियो में सुन सकते हैं।

    यहां देखिये पटवारी का बयान

    #WATCH Ye Anil, Mukesh Ambani, Ratan Tata...ye apan naam sunte hain bade bade udyogpatiyon ke, inko toh yoon phone lagate hain... Ye vyaktitva hai Kamal Nath ji ka, Shivraj Singh toh unke paero ki dhool bhi nahi hai: Madhya Pradesh Congress MLA Jitu Patwari (24.10.2020) pic.twitter.com/SxxD797xHB

    — ANI (@ANI) October 25, 2020

    एक और कांग्रेस नेता ने की थी चौहान पर विवादित टिप्पणी

    इससे पहले एक और कांग्रेस नेता शिवराज सिंह चौहान पर अपनी टिप्पणी को लेकर निशाने पर आए थेे। कांग्रेस किसान सेल के नेता दिनेश गुर्जर ने चौहान को 'भूखे-नंगे घर का' बताया था। गुर्जर ने कहा था, "कमलनाथ देश के दूसरे नंबर के उद्योगपति हैं। वो शिवराज की तरह भूखे-नंगे घर के नहीं है। शिवराज के पास पांच एकड़ जमीन थी। किसानों का खून पीकर उनके पास अब हजारों एकड़ जमीन हो गई है।

    चौहान ने बताया गरीबों का अपमान

    गुर्रज के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चौहान ने इसे गरीबों का अपमान बताया था। उन्होंने कहा था, "मुझे इस बयान से ठेस नहीं पहुंची है, लेकिन इससे गरीबों का अपमान हुआ है और जब गरीबों का अपमान होता है तो मुझे बुरा लगता है। उन्होंने इसे शुरू किया है। हम इसे खत्म करेंगे।" वहीं कमलनाथ भी भाजपा नेत्री के बारे में विवादास्पद टिप्पणी कर चर्चा में रहे थे। राहुल गांधी ने भी उनके बयान को गलत बताया था।

    मध्य प्रदेश में अगले महीने होंगे उपचुनाव

    बता दें कि मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर अगले महीने की शुरुआत में उपचुनाव होने हैं। इनमें से अधिकांश सीटें ज्यातिरादित्य सिंधिया की बगावत और उनके समर्थकों के कांग्रेस से भाजपा में आने के बाद खाली हुई हैं। नतीजे 10 नवंबर को आएंगे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    मध्य प्रदेश
    उपचुनाव
    राहुल गांधी
    कांग्रेस समाचार

    मध्य प्रदेश

    भोपाल: शराब पीकर मां से मारपीट करता था पिता, नाबालिग बेटी ने कर दी हत्या भोपाल
    मध्य प्रदेश: रैलियों पर हाई कोर्ट की पाबंदी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा चुनाव आयोग ज्योतिरादित्य सिंधिया
    'आइटम' वाले बयान पर चुनाव आयोग ने कमलनाथ को भेजा नोटिस, 48 घंटे में मांगा जवाब राहुल गांधी
    'आइटम' वाले बयान पर राहुल की नाराजगी, कमलनाथ ने किया माफी मांगने से इनकार राहुल गांधी

    उपचुनाव

    हरियाणा: बरोदा से दूसरी बार चुनाव लड़ेंगे योगेश्वर दत्त, उपचुनाव में भाजपा ने बनाया उम्मीदवार हरियाणा
    ओडिशा: अपहरण कर नाबालिग लड़की को बंधक बनाया, 22 दिनों तक किया गया गैंगरेप- पुलिस ओडिशा
    गुना किसान पिटाई मामला: राहुल-प्रियंका ने साधा सरकार पर निशाना, कलेक्टर और SP हटाए गए मध्य प्रदेश
    कर्नाटक: येदियुरप्पा सरकार के लिए अहम दिन, आज घोषित होंगे उपचुनावों के नतीजे कर्नाटक

    राहुल गांधी

    बिहार विधानसभा चुनाव: रैलियों में एक-दूसरे पर बरसे मोदी और राहुल, कही ये बातें बिहार
    वैश्विक भूख सूचकांक में भारत 94वें स्थान पर, पाकिस्तान और नेपाल से पिछड़ा भारत की खबरें
    IMF की रिपोर्ट पर अधिकारी बोले- मोदी राज में 30 प्रतिशत बढ़ी प्रति व्यक्ति GDP भारत की खबरें
    रेप आरोपी को टिकट देने का विरोध पड़ा महंगा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिला कार्यकर्ता को पीटा उत्तर प्रदेश

    कांग्रेस समाचार

    बिहार विधानसभा चुनाव: प्रमुख पार्टियों ने अपने घोषणापत्रों में क्या-क्या वादे किए हैं? राष्ट्रीय जनता दल (RJD)
    बिहार विधानसभा चुनाव: पहले चरण में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले 328 उम्मीदवार, 375 करोड़पति बिहार
    गोवा: उपमुख्यमंत्री के फोन से आधी रात को भेजा गया अश्लील वीडियो, बोले- फोन हैक हुआ व्हाट्सऐप
    पंजाब: कांग्रेस सरकार के खिलाफ रातभर विधानसभा में धरने पर बैठे रहे AAP विधायक आम आदमी पार्टी समाचार

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023