NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / हरियाणा: लॉकडाउन के बीच महिला मित्र से मिलने पहुंचे भाजपा नेता को पार्टी ने किया निलंबित
    राजनीति

    हरियाणा: लॉकडाउन के बीच महिला मित्र से मिलने पहुंचे भाजपा नेता को पार्टी ने किया निलंबित

    हरियाणा: लॉकडाउन के बीच महिला मित्र से मिलने पहुंचे भाजपा नेता को पार्टी ने किया निलंबित
    लेखन भारत शर्मा
    May 25, 2020, 09:13 pm 1 मिनट में पढ़ें
    हरियाणा: लॉकडाउन के बीच महिला मित्र से मिलने पहुंचे भाजपा नेता को पार्टी ने किया निलंबित

    देश में कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए लागू लॉकडाउन में चोरी-छिपे महिला मित्र से उसके घर मिलने गए हरियाणा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्‍य और शुगरफेड के पूर्व चेयरमैन चंद्रप्रकाश कथूरिया को दोहरा झटका लगा है। पहले तो उसके घर से लौटते समय दूसरी मंजिल से गिरने से वह गंभीर रूप से घालय हो गए और अब पार्टी ने उन पर कार्रवाई करते हुए छह साल के लिए उनकी प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी है।

    भाजपा ने पत्र जारी कर दी निलंबन की जानकारी

    मामले को लेकर विपक्ष की ओर से भाजपा की आलोचना करने पर हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने इसे गंभीरता से लेते हुए रविवार को चंद्रप्रकाश कथूरिया को पार्टी से निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया। इसके बाद भाजपा के प्रदेश कार्यालय सचिव गुलशन भाटिया ने पत्र जारी कर कथूरिया को इसकी जानकारी दी। कथूरिया करनाल जिले के भाजपा के प्रमुख नेताओं में माने जाते रहे हैं। इससे पहले वह किसी तरह के विवाद में नहीं आए हैं।

    महिला सहकर्मी से मिलने गए थे कथूरिया

    चंडीगढ़ के सेक्टर 49 के थानाप्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि भाजपा नेता कथूरिया गत शुक्रवार देर शाम सेक्टर 63 स्थित सोसाइटी में महिला सहकर्मी से मिलने आए थे। उस दौरान किसी ने घर डोर बेल बजा दी। कथूरिया डोर बेल बजाने वाले उस शख्स से मिलना नहीं चाहते थे। इसके चलते वह घर के पिछले हिस्से से कपड़े की रस्सी के सहारे नीचे उतरने लगे। उसी दौरान हाथ फिसलने से वह दूसरी मंजिल से सीधे नीचे आ गिरे।

    बेहोशी की हालत में पहुंचाया था अस्पताल

    थानाप्रभारी ने बताया कि दूसरी मंजिल से नीचे गिरने के बाद कथूरिया बेहोश हो गए। उन्हें बेहोश देखकर सोसायटी के लोगों ने पुलिस को सूचना कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। मेडिकल जांच में उनके पैरों में फ्रेक्चर की पुष्टि हो गई। पुलिस ने उनका बयान दर्ज करने का भी प्रयास किया था, लेकिन बेहोश होने के कारण ऐसा नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि अब कथूरिया का बयान दर्ज किया जाएगा।

    बयान दर्ज करने के बाद ही की जाएगी आगे की कार्रवाई

    चंडीगढ़ की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) नीलांबरी जगदले ने दावा किया कि अभी कथूरिया बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। उनके बयानों के आधार पर ही अगली कोई कार्रवाई की जाएगी। उनकी महिला मित्र की ओर से अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि कथूरिया से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि आखिरकार वह सीधे रास्ते की जगह रस्सी के सहारे घर से बाहर क्यों जा रहे थे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    चंडीगढ़
    भाजपा समाचार
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    कर्नाटक: बेटी के डायपर में सोना छिपाकर तस्करी करने के आरोप में यात्री गिरफ्तार कर्नाटक
    महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस की पत्नी से मांगी गई 10 करोड़ रुपये की फिरौती, केस दर्ज  महाराष्ट्र
    'भीड़' समेत अनुभव सिन्हा बना चुके हैं सच्ची घटनाओं पर आधारित ये दमदार फिल्में अनुभव सिन्हा
    'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मारी बाजी, 'ज्विगाटो' को पछाड़ा रानी मुखर्जी

    हरियाणा

    गुरूग्राम में नंगा होकर सड़क पर दौड़ा विदेशी, लोगों ने पेड़ से बांधकर पुलिस को बुलाया गुरूग्राम
    #NewsBytesExplainer: RSS की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा क्या है और क्या काम करती है? राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS)
    हरियाणा के कैबिनेट मंत्री का दावा, 2-5 साल में PoK बन जाएगा भारत का हिस्सा PoK
    RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- ब्रिटिश काल से पहले भारत की 70 प्रतिशत आबादी थी शिक्षित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS)

    चंडीगढ़

    चंडीगढ़: बेसहारा कुत्तों को खाना खिला रही युवती को टक्कर मारकर गाड़ी फरार, अस्पताल में भर्ती चंडीगढ़
    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर के पास मिला जिंदा बम भगवंत मान
    हरियाणा: खेल मंत्री संदीप सिंह ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज होने के बाद छोड़ा पद हरियाणा
    हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज दिलजीत दोसांझ

    भाजपा समाचार

    क्या राहुल गांधी को लोकसभा से निलंबित किया जा सकता है? जानिए क्या हैं नियम  राहुल गांधी
    कर्नाटक: विजयपुरा में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की कार से टकराया ट्रक, मंत्री घायल कर्नाटक
    लालू को जमानत मिलने पर RJD ने की भाजपा विधायकों को लड्डू खिलाने की कोशिश, हाथापाई   बिहार विधानसभा
    भाजपा ने जारी किया मोदी कार्यकाल का एनिमेशन वीडियो, BBC और राहुल गांधी को दिया जवाब नरेंद्र मोदी

    कोरोना वायरस

    इस साल खत्म हो जाएगी कोविड महामारी, WHO ने जताई आशंका विश्व स्वास्थ्य संगठन
    भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के पीछे नया वेरिएंट XBB.1.16 हो सकता है कारण कोरोना वायरस के मामले
    महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले, 2 दिन में दोगुने हुए मरीज महाराष्ट्र
    जापान: अब मास्क पहनना नहीं होगा अनिवार्य, 3 साल बाद हटाई गई पाबंदी जापान

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023