NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कांग्रेस नेता संजय झा कोरोना संक्रमित पाए गए, खुद ट्वीट कर दी जानकारी
    कांग्रेस नेता संजय झा कोरोना संक्रमित पाए गए, खुद ट्वीट कर दी जानकारी
    राजनीति

    कांग्रेस नेता संजय झा कोरोना संक्रमित पाए गए, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

    लेखन प्रमोद कुमार
    May 22, 2020 | 03:15 pm 1 मिनट में पढ़ें
    कांग्रेस नेता संजय झा कोरोना संक्रमित पाए गए, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

    कांग्रेस नेता संजय झा कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। खुद संजय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में तेज बढ़ोतरी देखी गई है। जानकार पहले ही इसकी आशंका जता रहे थे कि लॉकडाउन में ढील दिए जाने और प्रवासी मजदूरों के घर लौटने पर संक्रमण के मामले में इजाफा होगा। संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दुनिया में 11वें नंबर पर है।

    संजय ने किया यह ट्वीट

    संजय ने ट्वीट कर अपने संक्रमित होने की जानकारी साझा करते हुए सभी लोगों से सावधानी बरतने को कहा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'मेरा कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजीटिव आया है। चूंकि मुझमें इसका कोई लक्षण नहीं है इसलिए अगले 10-12 दिन तक मैं होम क्वारंटाइन रहूंगा। कृप्या संक्रमण के खतरे को हल्के में न लें। हम में से कोई भी इसका शिकार हो सकता है। सब लोग अपना ध्यान रखें।'

    कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं संजय झा

    कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता झा अक्सर टीवी चैनलों पर होने वाली बहसों में पार्टी का पक्ष रखते नजर आते हैं। इसके अलावा वो ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस, महाराष्ट्र के अध्यक्ष भी हैं। उनके जानकारी देने के बाद ट्विटर पर कई लोगों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की और उनके जल्दी ठीक होने की उम्मीद की है। भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया से लेकर शिवसेना नेत्री प्रियंका चतुर्वेदी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

    यहां देखिये संजय का ट्वीट

    I have tested positive for Covid_19 . As I am asymptomatic I am in home quarantine for the next 10-12 days. Please don’t underestimate transmission risks, we are all vulnerable.

    Do take care all.

    — Sanjay Jha (@JhaSanjay) May 22, 2020

    कोरोना वायरस के कारण हुई थी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की मौत

    बीते रविवार को अस्पताल में भर्ती कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अहमदाबाद के पार्षद बदरुद्दीन शेख की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई थी। 15 अप्रैल को उन्हें संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले

    गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। गुरुवार को देश में पहली बार 24 घंटों के दौरान 6,000 से ज्यादा लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 1,18,447 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 148 मरीजों ने दम तोड़ा, जिसके बाद मरने वाले मरीजों की संख्या 3,583 हो गई है।

    रिकॉर्ड उछाल के लिए ये चार राज्य जिम्मेदार

    देश में कोरोना वायरस के मामलों में इस रिकॉर्ड उछाल के लिए एक बार फिर से महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात और दिल्ली जिम्मेदार रहे। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 2,345 नए मामले सामने आए। राज्य में ये लगातार पांचवां ऐसा दिन था जब 2,000 से अधिक नए मामले सामने आए। वहीं तमिलनाडु में 776, गुजरात में 368 और दिल्ली में 571 नए मामले सामने आए। दिल्ली में पिछले तीन दिन से 500 से अधिक मामले मिल रहे हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    कांग्रेस समाचार
    कोरोना वायरस

    कांग्रेस समाचार

    कर्नाटक: PM केयर्स फंड पर कांग्रेस के ट्वीट के लिए सोनिया गांधी के खिलाफ FIR दर्ज नरेंद्र मोदी
    उत्तर प्रदेश: प्रवासी मजदूरों के लिए बसों पर गहराई राजनीति, कांग्रेस नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज योगी आदित्यनाथ
    प्रवासी मजदूरों के लिए बसों को लेकर आमने-सामने प्रियंका गांधी और योगी सरकार, जानें पूरा मामला योगी आदित्यनाथ
    हरियाणा में प्रवासी मजदूरों पर पुलिस का लाठीचार्ज, कांग्रेस ने की सरकार की आलोचना हरियाणा

    कोरोना वायरस

    बोनी कपूर के घर स्टाफ के दो लोग और मिले कोरोना पॉजीटिव, परिवार की रिपोर्ट नेगेटिव बॉलीवुड समाचार
    #Exclusive: 1,200 किमी साइकिल चलाकर पिता को घर ले गई ज्योति, बोलीं- कोई मुश्किल नहीं आई खेल मंत्रालय
    ये कैसी "दिलवालों की दिल्ली"? भीड़ ने लूटे रेहड़ी वाले के 30,000 रुपये के आम दिल्ली
    RBI ने कम की रेपो रेट, EMI भुगतान के लिए मिला तीन महीने का अतिरिक्त समय भारतीय रिजर्व बैंक
    अगली खबर

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023