NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / हैदराबाद से वापस लौटे चंद्रबाबू नायडू के स्वागत में उमड़ी भीड़, उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां
    अगली खबर
    हैदराबाद से वापस लौटे चंद्रबाबू नायडू के स्वागत में उमड़ी भीड़, उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

    हैदराबाद से वापस लौटे चंद्रबाबू नायडू के स्वागत में उमड़ी भीड़, उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

    लेखन मुकुल तोमर
    May 26, 2020
    02:46 pm

    क्या है खबर?

    आंध्र प्रदेश की सत्तारूढ़ YSR कांग्रेस पार्टी (YSRCP) ने पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगू देशम पार्टी (TDP) प्रमुख चंद्रबाबू नायडू पर लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है और उन्हें क्वारंटाइन करने की मांग की है।

    नायडू सड़क मार्ग से होते हुए सोमवार को तेलंगाना से वापस लौटे थे और इस दौरान कार्यकर्ताओं की एक बड़ी भीड़ ने सोशल डिस्टेसिंग के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए उनका स्वागत किया था।

    मामला

    22 मार्च से हैदराबाद में थे चंद्रबाबू नायडू

    70 वर्षीय चंद्रबाबू नायडू 22 मार्च को हैदराबाद गए थे। 24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय लॉकडाउन का ऐलान कर दिया और वे वहीं फंस गए।

    अब लॉकडाउन में रियायत के बाद उन्होंने आंध्र प्रदेश के पुलिस विभाग से विशेष अनुमति ली और अपने बेटे लोकेश के साथ सड़क मार्ग से सोमवार को उंडवल्ली स्थित अपने घर पहुंचे।

    रास्ते में अनेक जगह TDP नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले का जोरदार स्वागत किया।

    जानकारी

    नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उड़ाई नियमों की धज्जियां

    नायडू के स्वागत के लिए खड़े इन नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाईं। इनमें से न तो किसी शख्स ने मास्क पहना हुआ था और न ही कोई सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कर रहा था।

    सवाल

    YSRCP का सवाल- वरिष्ठ नेता होकर भी ऐसा कैसे कर सकते हैं नायडू

    मामले में नायडू पर निशान साधते हुए YSRCP नेता गड़ीकोटा श्रीकांत रेड्डी ने कहा, "31 मई तक पूरा देश लॉकडाउन का पालन कर रहा है। हर कोई सोशल डिस्टेंसिंग बना कर रख रहा है और कोरोना वायरस से संबंधित अन्य गाइडलाइंस का पालन कर रहा है। हालांकि चंद्रबाबू नायडू ने हैदराबाद से एक रैली निकाली जिसमें सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए, बिना मास्क के उन्हें माला पहनाई। एक वरिष्ठ नेता होने के नाते वे ऐसा कैसे कर सकते हैं?"

    राजनीति

    रेड्डी बोले- चंद्रबाबू नायडू को किया जाए क्वारंटाइन

    रेड्डी ने कहा, "रेड जोन से आने के कारण उन्हें क्वारंटाइन में जाना चाहिए। हालांकि नायडू मामले का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रहे हैं। जब वे हैदराबाद में थे तब जूम ऐप के जरिए राजनीति कर रहे थे और अचानक से वह बड़े काफिले में वापस आ गए। उन्हें क्वारंटाइन किया जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने एक राज्य की सीमा पार की है।"

    उड़ानें शुरू होने के बावजदू उनके सड़क मार्ग से वापस आने पर भी सवाल उठ रहे हैं।

    सुरक्षा

    नायडू ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का भी किया उल्लंघन

    इस बीच सुरक्षा विशेषज्ञों ने भी चंद्रबाबू नायडू के सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ने पर चिंता जाहिर की है। नायडू अपनी टोयटा फॉर्च्युनर में चल रहे थे, वहीं उनकी काफिले में शामिल अन्य सभी गाड़ियां सिल्वर ग्रे रंग की टाटा सफारी SUV थीं।

    मुख्यमंत्री कार्यालय के एक पूर्व सुरक्षा अधिकारी ने कहा, "ऐसे मामलों में टारगेट की पहचान करना आसान हो जाता है और ऐसा बिल्कुल भी नहीं किया जाना चाहिए।"

    बता दें कि नायडू को Z-प्लस सुरक्षा मिली हुई है।

    जानकारी

    आंध्र प्रदेश में क्या है कोरोना वायरस की स्थिति?

    आंध्र प्रदेश अब तक कोरोना वायरस को बड़े स्तर पर फैलने से रोकने में कामयाब रहा है। राज्य में अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमण के 3,110 मामले सामने आए हैं जिनमें से 56 लोगों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नरेंद्र मोदी
    आंध्र प्रदेश
    चंद्रबाबू नायडू
    तेलुगु देशम पार्टी (TDP)

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    नरेंद्र मोदी

    महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को बड़ी राहत, 27 मई से पहले होंगे विधान परिषद के चुनाव महाराष्ट्र
    प्रधानमंत्री मोदी की मंत्रियों के साथ अहम बैठक, लॉकडाउन से बाहर निकलने की रणनीति पर चर्चा पीयूष गोयल
    चीन से भाग रही कंपनियों को आकर्षित करने के लिए भारत की बड़ी तैयारी चीन समाचार
    लॉकडाउन के बीच देश में बढ़ी बेरोजगारी दर, चार में से एक को गंवानी पड़ी नौकरी मुंबई

    आंध्र प्रदेश

    ये प्यार है जानलेवा! भारत में हत्या के कारणों में लव अफेयर्स तीसरे नंबर पर भारत की खबरें
    जानें कैसे महिलाओं के आंदोलन की वजह से आंध्र प्रदेश में आधी हुई शराब की खपत आंध्र प्रदेश सरकार
    अगले साल जून से लागू होगी 'एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड' योजना, जानिए इसकी बड़ी बातें हरियाणा
    कैसे रुकेंगे महिलाओं के खिलाफ अपराध? निर्भया फंड का इस्तेमाल ही नहीं कर रहीं सरकारें लोकसभा

    चंद्रबाबू नायडू

    चंद्रबाबू नायडू से छह गुना ज्यादा अमीर है उनका 3 साल का पोता, जानिये कुल संपत्ति इंदिरा नूयी
    आंध्र प्रदेशः चुनाव से पहले सरकार का बड़ा दांव, बेरोजगार युवाओं को देगी कारें आंध्र प्रदेश
    आंध्रप्रदेश सरकार की नई योजना, 93 लाख महिलाओं को मिलेंगे स्मार्टफोन और 10-10 हजार रुपये आंध्र प्रदेश
    जानें क्यों केंद्र सरकार के खिलाफ धरने पर बैठीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)

    तेलुगु देशम पार्टी (TDP)

    TDP का ऐप बना रही IT कंपनी ने चुराया 7.8 करोड़ लोगों का आधार डेटा तेलंगाना
    विपक्ष ने उठाए EVM पर सवाल, मांग- 50 प्रतिशत EVM के साथ उपयोग हो VVPAT मशीन आम आदमी पार्टी समाचार
    जगमोहन रेड्डी सरकार के खिलाफ रैली निकालने जा रहे चंद्रबाबू नायडू नजरबंद, भूख हड़ताल पर बैठे आंध्र प्रदेश
    अलविदा 2019: राजनीतिक उथल-पुथल वाला रहा यह साल, इन राज्यों को मिले नए मुख्यमंत्री ओडिशा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025