राजनीति की खबरें

हर पल रंग बदलती राजनीति की नब्ज पर पकड़।

उत्तर प्रदेश भाजपा में सब ठीक नहीं? केशव मौर्य-नड्डा की मुलाकात, उपचुनाव से पहले बढ़ी हलचल 

लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। अब उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी होना है।

महाराष्ट्र: अजित पवार की पार्टी से 4 शीर्ष नेताओं का इस्तीफा, शरद पवार से हाथ मिलाएंगे

महाराष्ट्र में अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को झटका लगा है। पार्टी की पिंपरी-चिंचवाड़ इकाई के 4 शीर्ष नेताओं ने NCP से इस्तीफा दे दिया है।

अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर क्यों आमने-सामने हैं AAP और तिहाड़ जेल प्रशासन?

दिल्ली की कथित शराब नीति घोटाला मामले में जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का स्वास्थ्य अब आम आदमी पार्टी (AAP) और तिहाड़ जेल प्रशासन के बीच बहस का मुद्दा बन गया।

केपी ओली ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली, नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

नेपाल में कम्युनिस्ट पार्टी के नेता केपी शर्मा ओली ने सोमवार को चौथी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। उनको राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने शीतल निवास (राष्ट्रपति भवन) में शपथ दिलाई।

राज्यसभा में भाजपा के सांसदों की संख्या गिरकर 86 हुई, जानिए क्या है इसके मायने

राज्यसभा में गत शनिवार को भाजपा के 4 मनोनीत सदस्य राकेश सिन्हा, राम शकल, सोनल मानसिंह और महेश जेठमलानी का कार्यकाल पूरा होने से पार्टी के सदस्यों की संख्या कम होकर 86 पर आ गई है।

भाजपा को दिसंबर तक मिल सकता है नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, चर्चाओं में हैं ये प्रमुख नाम 

भाजपा को जल्द नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। खबर है कि पार्टी दिसंबर तक नए अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगा सकती है।

विधानसभा उपचुनाव नतीजों के छिपे संकेत: मुख्यमंत्री सुक्खू का बढ़ेगा कद, दलबदलुओं को जनता ने नकारा

7 राज्यों की 13 सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। लोकसभा चुनाव के बाद की पहली अग्निपरीक्षा में INDIA गठबंधन को बड़ी कामयाबी मिली है और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को झटका लगा है। INDIA ने 13 में से 10 तो NDA को मात्र 2 सीटें मिली हैं।

विधानसभा उपचुनाव परिणामों में INDIA का दबदबा, 10 सीटें जीतीं; NDA को मिली केवल 2

7 राज्यों की 13 सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव के नतीजों में INDIA गठबंधन ने 10 पर जीत दर्ज की है तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) मात्र 2 सीट जीत सका है।

स्मृति ईरानी को निशाना बनाए जाने पर राहुल गांधी का संदेश, बोले- अपमानित न करें

लोकसभा चुनाव 2024 में अमेठी सीट से परास्त होने वाली भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को लेकर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर अपनी बात कही।

महाराष्‍ट्र में विधान परिषद चुनाव: 11 सीट पर 12 उम्मीदवार मैदान में, किसका पलड़ा भारी?

महाराष्ट्र में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। 3 महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इसे सेमीफाइनल माना जा रहा है।

11 Jul 2024

हरियाणा

हरियाणा विधानसभा का चुनाव एकसाथ लड़ेगी BSP और INLD, मायावती और अभय चौटाला ने हाथ मिलाया

हरियाणा के विधानसभा चुनाव में मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP) और अभय सिंह चौटाला की इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) एकसाथ मैदान में उतरेगी।

दिल्ली: लोकसभा चुनाव हारने के बाद स्मृति ईरानी ने खाली किया सरकारी बंगला

लोकसभा चुनाव 2024 में अमेठी से करारी हार मिलने के बाद भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिल्ली के 28 तुगलक क्रीसेंट सरकारी बंगला खाली कर दिया है।

10 Jul 2024

उपचुनाव

विधानसभा उपचुनाव: 7 राज्यों की 13 सीटों पर मतदान जारी, जानें हर सीट के समीकरण

देश में 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। सभी सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है।

मणिपुर: हिंसाग्रस्त इलाकों के राहत शिविरों में पहुंचे राहुल गांधी, लोगों से मुलाकात की

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को असम के साथ मणिपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने असम में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की और मणिपुर में हिंसा ग्रस्त पीड़ितों की व्यथा सुनी।

महाराष्ट्र: मंदिर के बाहर सीढ़ियों पर लगाया राहुल गांधी का पोस्टर, पैर रखकर जा रहे लोग

महाराष्ट्र के एक इलाके से लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के अपमान से जुड़ी एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है।

08 Jul 2024

कर्नाटक

कर्नाटक: भाजपा सांसद ने चुनाव जीतने पर बांटी शराब, आबकारी विभाग ने दी थी अनुमति

कर्नाटक के चिकबल्लापुर में नवनिर्वाचित भाजपा सांसद के सुधाकर की हैरान करने वाली घटना सामने आई है। उन्होंने चुनाव जीतने के जश्न में लोगों को दिल खोलकर शराब बांटी है।

उत्तर प्रदेश: बिजनौर में भाजपा विधायक बोले- अब जो वोट देगा उसी का काम करूंगा

उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें भाजपा के विधायक ओम कुमार वोट न देने वालों का काम नहीं करने की बात कह रहे हैं।

राहुल गांधी का लोगों से मिलने का सिलसिला जारी, मजदूरों के बाद लोको पायलट से मिले

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का आम लोगों से मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को अलीगढ़ और हाथरस में भगदड़ पीड़ितों के परिवारों से मिलने के बाद वह दिल्ली में रेलवे कर्मचारियों से मिले।

संसद में खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह और कश्मीरी नेता इंजीनियर राशिद ने संविधान की शपथ ली

संसद में शुक्रवार का दिन काफी खास रहा। यहां 2 ऐसे सांसदों ने शपथ ली, जो मौजूदा समय में जेल में बंद हैं। दोनों को शपथ लेने के लिए कोर्ट से पैरोल मिली है।

तेलंगाना: BRS में फूट जारी, 6 MLC आधी रात को कांग्रेस में शामिल

तेलंगाना में सियासी हलचल थमने का नाम नहीं ले रही। यहां पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की भारत राष्ट्र समिति (BRS) में फूट जारी है।

राहुल गांधी ने अलीगढ़ और हाथरस में भगदड़ पीड़ितों से मुलाकात की, मदद का आश्वासन दिया

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार सुबह अलीगढ़ पहुंच गए। यहां उन्होंने हाथरस में भगदड़ के दौरान जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात की।

लालकृष्ण आडवाणी को अपोलो अस्पताल से छुट्टी मिली, रात में हुए थे भर्ती

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को गुरुवार दोपहर बाद दिल्ली के अपोलो अस्पताल से छुट्टी मिल गई। उन्हें बुधवार रात को यहां भर्ती कराया गया था।

हेमंत सोरेन ने ली झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ, तीसरी बार संभाली राज्य की कमान

हेमंत सोरेन तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बन गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के इस्तीफे के बाद सोरेन ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

हाथरस हादसे को लेकर राज्यसभा में चर्चा, मल्लिकार्जुन खड़गे ने कानून बनाने की मांग की

उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के दौरान मची भगदड़ की चपेट में आकर 123 लोगों की मौत हुई है, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया है।

राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल की कैबिनेट में शामिल किरोड़ीलाल मीणा ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया

राजस्थान की सियासत में गुरुवार को बड़ी हलचल हुई। सरकार में कृषि और ग्रामीण मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस हादसे पर जताई साजिश की संभावना, क्या बोले?

उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साजिश की संभावना से भी इंकार नहीं किया है।

राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मणिपुर पर बयान, बोले- लगातार हिंसा कम होती जा रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया। इस दौरान उन्होंने मणिपुर की हिंसा पर बयान दिया।

03 Jul 2024

झारखंड

हेमंत सोरेन फिर बनेंगे झारखंड के मुख्यमंत्री, चंपई सोरेन ने दिया इस्तीफा

झारखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने इस्तीफा दे दिया है और हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे।

03 Jul 2024

बिहार

बिहार: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश को हटाने का प्रण लेकर बांधी थी पगड़ी, अब खोली

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपनी पगड़ी खोलकर मुंडन करा लिया है।

राज्यसभा में प्रधानमंत्री का संबोधन; मणिपुर, पेपर लीक और आपातकाल पर विपक्ष को घेरा

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में संबोधन दिया। इस दौरान उन्होंने आपातकाल, संविधान, मणिपुर और पेपर लीक समेत तमाम मुद्दों पर विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया।

प्रधानमंत्री मोदी आज राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर देंगे जवाब, हंगामे के आसार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे। इस दौरान वे विपक्ष की ओर से लगाए गए कई आरोपों का जवाब भी दे सकते हैं। विपक्ष राष्ट्रीय प्रवेश सह पात्रता परीक्षा (NEET), महंगाई और अग्निवीर जैसे मुद्दों पर हंगामा कर सकता है।

क्या होता है धन्यवाद प्रस्ताव और सदन में इसका पास होना सरकार के लिए क्यों जरूरी?

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार में संसद का पहला सत्र चल रहा है।

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, NEET पर बहस की मांग

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बुधवार को संसद में राष्ट्रीय प्रवेश-सह पात्रता (NEET) पर चर्चा करने की मांग की है।

02 Jul 2024

लोकसभा

लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा- दूसरों के कंधों पर चढ़कर जीती सीटें

18वीं लोकसभा के पहले सत्र के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई बहस का जवाब दिया।

अखिलेश यादव का EVM पर निशाना, बोले- 80 सीटें भी जीत जाऊं तो भी भरोसा नहीं

उत्तर प्रदेश के कन्नौज से सांसद और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को एक बार फिर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) का मुद्दा उठाया।

02 Jul 2024

लोकसभा

लोकसभा में आज राहुल गांधी के आरोपों पर जवाब दे रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

18वीं लोकसभा के पहले सत्र के दूसरे सप्ताह के पहले दिन NEET-UG 2024 पेपर लीग और अग्निवीर जैसे मुद्रों पर चर्चा के दौरान विपक्ष ने जमकर हंगामा किया।

राहुल गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष पर निशाना साधा, बोले- आप प्रधानमंत्री से हाथ मिलाते वक्त झुके

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान सोमवार को काफी हंगामा देखने को मिला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "मुझे भगवान ने भेजा" वाले बयान पर राहुल गांधी का निशाना

लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "ईश्वरीय शक्ति" को लेकर दिए गए बयान पर सोमवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी हमलावर दिखे।

राहुल गांधी बोले- खुद को हिंदू कहने वाले हिंसा करते हैं; प्रधानमंत्री मोदी ने जताई आपत्ति

18वीं लोकसभा के पहले सत्र में आज विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार पर जमकर निशाना साधा।

NIA ने जेल में बंद इंजीनियर राशिद को दी सांसद पद की शपथ लेने की अनुमति

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जेल में बंद कश्मीरी नेता शेख अब्दुल राशिद उर्फ इंजीनियर राशिद को लोकसभा में सांसद पद की शपथ लेने की अनुमति दे दी।