NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / भाजपा को दिसंबर तक मिल सकता है नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, चर्चाओं में हैं ये प्रमुख नाम 
    अगली खबर
    भाजपा को दिसंबर तक मिल सकता है नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, चर्चाओं में हैं ये प्रमुख नाम 
    भाजपा को दिसंबर तक नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है

    भाजपा को दिसंबर तक मिल सकता है नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, चर्चाओं में हैं ये प्रमुख नाम 

    लेखन आबिद खान
    Jul 14, 2024
    07:07 pm

    क्या है खबर?

    भाजपा को जल्द नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। खबर है कि पार्टी दिसंबर तक नए अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगा सकती है।

    बतौर अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल समाप्त हो गया है। हालांकि, उनका कार्यकाल जून, 2024 तक बढ़ा दिया गया था, लेकिन उन्हें सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है। ऐसे में अब पार्टी को नए अध्यक्ष की तलाश है।

    आइए जानते हैं रेस में किन-किन नेताओं के नाम हैं।

    शुरुआत

    एक अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया 

    NDTV के अनुसार, भाजपा का लक्ष्य इस साल दिसंबर तक नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त करना है। इस पद के लिए चुनाव प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू होगी।

    शुरुआत में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जो 15 सितंबर तक चलेगा।

    इसके बाद 16 सितंबर से 30 सितंबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा। 15 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता का सत्यापन किया जाएगा।

    1 से 15 नवंबर तक मंडल अध्यक्षों का चुनाव होगा। 16 से 30 नवंबर तक जिला अध्यक्षों के चुनाव होंगे।

    चुनाव

    प्रदेश अध्यक्षों के बाद चुना जाएगा राष्ट्रीय अध्यक्ष

    NDTV ने भाजपा सूत्रों के हवाले से कहा है कि मंडल और जिला अध्यक्ष चुनाव के बाद प्रदेश परिषद और केंद्रीय परिषद के सदस्यों का चुनाव होगा।

    इन चुनावों के बाद प्रदेश अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू होगी।

    50 प्रतिशत राज्यों में चुनाव संपन्न होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू होगी।

    पार्टी संविधान के अनुसार, हर सदस्य को हर 9 साल में अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराना होता है।

    योग्यता

    अध्यक्ष बनने के लिए क्या है योग्यता?

    भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के लिए सबसे जरूरी है कि नामांकन करने वाला व्यक्ति कम से कम 15 साल तक पार्टी का प्राथमिक सदस्य रहा हो।

    प्रदेश या राष्ट्रीय कार्यकारिणी के कम से कम 20 सदस्य अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए किसी व्यक्ति के नाम का प्रस्ताव पेश कर सकते हैं।

    इस प्रस्ताव पर कम से कम 5 प्रदेशों के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों की सहमति होना जरूरी है।

    संभावित नाम

    अध्यक्ष पद की रेस में कौन-कौन हैं?

    अध्यक्ष पद के लिए विनोद तावड़े का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। महाराष्ट्र से आने वाले तावड़े राज्य स्तर पर मंत्री रह चुके हैं और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) समुदाय से आते हैं।

    इसके अलावा राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल का नाम भी चर्चा में हैं। उन्हें गृह मंत्री अमित शाह का करीबी माना जाता है और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पूर्व प्रचारक रह चुके हैं।

    भाजपा के संगठन महासचिव बीएल संतोष भी अध्यक्ष पद के दावेदार हैं।

    जानकारी

    ये नाम भी चर्चाओं में

    एक और नाम राजस्थान से ओम प्रकाश माथुर का है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी माना जाता है। वे छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में प्रभारी नियुक्त किए गए थे। इसके अलावा चर्चाएं हैं कि भाजपा किसी महिला को अध्यक्ष बनाकर चौंका सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भाजपा समाचार
    जेपी नड्डा

    ताज़ा खबरें

    कन्नड़-तमिल विवाद के बीच कमल हासन ने अपना राज्यसभा नामांकन स्थगित किया कमल हासन
    जया बच्चन कैमरे देख फिर भड़कीं, पैपराजी पर चिल्लाकर बोलीं- बकवास सब, गंदे-गंदे सब जया बच्चन
    कोरोना वायरस के 276 नए मामले सामने आए, 24 घंटे में 7 मरीजों की मौत कोरोना वायरस
    वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मौका  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम

    भाजपा समाचार

    नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, नाम किए ये रिकॉर्ड नरेंद्र मोदी
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट में 71 मंत्रियों को मिली जगह, यहां जानिए नाम नरेंद्र मोदी
    NDA सरकार में पिछली बार के इन मंत्रियों को नहीं मिली जगह, जानिए पूरी सूची अनुराग ठाकुर
    NDA सरकार के मंत्रिमंडल में 7 महिलाओं को मिली जगह, जानिए कौन बनीं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र मोदी

    जेपी नड्डा

    हिमाचाल प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी भाजपा, नड्डा ने किया ऐलान आम आदमी पार्टी समाचार
    भाजपा के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे राहुल द्रविड़, किया खंडन हिमाचल प्रदेश
    भाजपा के संविधान के किस नियम के तहत नुपुर शर्मा को निलंबित किया गया? सऊदी अरब
    NDA के किन दिग्गज नेताओं को पछाड़कर राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनीं द्रौपदी मुर्मू? झारखंड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025