Page Loader
बिहार: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश को हटाने का प्रण लेकर बांधी थी पगड़ी, अब खोली
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी पगड़ी उतारी (तस्वीर: एक्स/@samrat4bjp)

बिहार: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश को हटाने का प्रण लेकर बांधी थी पगड़ी, अब खोली

लेखन गजेंद्र
Jul 03, 2024
01:24 pm

क्या है खबर?

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपनी पगड़ी खोलकर मुंडन करा लिया है। उपमुख्यमंत्री चौधरी ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सरयू नदी के तट पर मुंडन कराने के बाद नदी में डुबकी लगाई और राम मंदिर की ओर चल पड़े। उन्होंने कहा कि 28 जनवरी को ही उन्होंने पटना में घोषणा कर दी थी कि अयोध्या जाकर भगवान श्रीराम के चरणों में अपना मुरेठा (पगड़ी) समर्पित करेंगे।

दावा

मुरेठा हटाने पर उपमुख्यमंत्री को घेर रहे लोग

चौधरी के मुरेठा हटाने पर लोग उनको प्रण को याद दिला रहे हैं। दरअसल, चौधरी ने बिहार में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के साथ महागठबंधन की सरकार चला रहे नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाने के बाद ही मुरेठा खोलने की बात कही थी। उन्होंने प्रण लिया था कि नीतीश को कुर्सी से हटाने के बाद ही मुरेठा खोलेंगे। बता दें कि 28 जनवरी को नीतीश ने भाजपा के साथ सरकार बनाकर मुख्यमंत्री की शपथ ली थी।

ट्विटर पोस्ट

पगड़ी खोलने को लेकर सम्राट चौधरी ने दी सफाई