Page Loader
हरियाणा विधानसभा का चुनाव एकसाथ लड़ेगी BSP और INLD, मायावती और अभय चौटाला ने हाथ मिलाया
हरियाणा विधानसभा चुनाव में मायावती और अभय चौटाला ने गठबंधन किया

हरियाणा विधानसभा का चुनाव एकसाथ लड़ेगी BSP और INLD, मायावती और अभय चौटाला ने हाथ मिलाया

लेखन गजेंद्र
Jul 11, 2024
05:43 pm

क्या है खबर?

हरियाणा के विधानसभा चुनाव में मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP) और अभय सिंह चौटाला की इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) एकसाथ मैदान में उतरेगी। INLD के महासचिव चौटाला और BSP के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गुरुवार को इसकी पुष्टि की। इस दौरान चंडीगढ़ में आकाश ने बताया कि गठबंधन के नेता अभय चौटाला होंगे। उन्होंने बताया कि सीट बंटवारे के फॉर्मूले को लेकर मायावती और चौटाला के बीच चर्चा हो चुकी है।

गठबंधन

अभय होंगे मुख्यमंत्री पद के दावेदार

आकाश ने बताया कि राज्य में गठबंधन अगर चुनाव जीतता है तो अभय चौटाला मुख्यमंत्री के दावेदार होंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में चौटाला ने कहा कि यह गठबंधन किसी स्वार्थ के लिए नहीं है, बल्कि लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखकर किया गया है। बता दें कि हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से BSP 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और बाकी की सीटों पर INLD अपने उम्मीदवार उतारेगी।

ट्विटर पोस्ट

BSP और INLD की प्रेस कॉन्फ्रेंस

जानकारी

2019 में टूट गया था गठबंधन

BSP और INLD का गठबंधन 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हुआ था, लेकिन चौटाला परिवार में कलह के कारण चुनाव से 9 महीने पहले यह टूट गया। उस समय INLD मुख्य विपक्षी पार्टी थी। 2024 के लोकसभा चुनाव में BSP-INLD एक सीट नहीं जीती।