राजनीति की खबरें
हर पल रंग बदलती राजनीति की नब्ज पर पकड़।
लोकसभा चुनाव: भाजपा की 400 सीटें और 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट हासिल करने पर नजर
लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में भाजपा ने इस बार 400 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।
शिवसेना मामला: स्पीकर का शिंदे गुट के पक्ष में फैसला, विधायकों को अयोग्य ठहराने से इनकार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बड़ी राहत मिली है। विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने शिंदे समेत 16 विधायकों को अयोग्य ठहराने से इनकार कर दिया है।
राम मंदिर उद्घाटन समारोह: कांग्रेस नहीं होगी शामिल, कहा- धर्म निजी मामला, ये भाजपा-RSS का कार्यक्रम
कांग्रेस ने आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता ठुकरा दिया है।
जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव के बाद हो सकते हैं विधानसभा चुनाव- रिपोर्ट
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा, नगर निकाय और पंचायत चुनाव जल्द होने की संभावना है। खबर है कि लोकसभा चुनाव के बाद यहां चुनाव आयोजित कराए जा सकते हैं।
'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को झटका, मणिपुर सरकार ने मैदान से शुरुआत की अनुमति नहीं दी
राहुल गांधी और कांग्रेस की बहुप्रतीक्षित 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को बड़ा झटका लगा है।
कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने EVM को बताया ठीक तो पार्टी ने मांगा स्पष्टीकरण
तमिलनाडु से कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम लगातार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को लेकर पार्टी की लाइन से हटकर बयान दे रहे हैं, जिस पर कांग्रेस ने उन्हें नोटिस जारी किया है।
भारत-मालदीव विवाद: शरद पवार बोले- बाहरी देश प्रधानमंत्री के खिलाफ कुछ बोलेंगे तो बर्दाश्त नहीं करेंगे
मालदीव के साथ भारत के विवाद पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार का बयान सामने आया है। उन्होंने मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन किया है।
महाराष्ट्र में सीट बंटवारे को लेकर आज INDIA की अहम बैठक, जानें क्या हो सकता है
विपक्षी गठबंधन INDIA में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर मंथन जारी है।
राजस्थान: उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, मंत्री सुरेंद्रपाल टीटी हारे
राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा को झटका लगा है। यहां भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्रपाल सिंह टीटी चुनाव हार गए हैं।
छत्तीसगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता का 89 वर्ष की उम्र में निधन
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल का सोमवार सुबह निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। कांग्रेस नेता के यह जानकारी एक्स पर दी।
लोकसभा चुनाव: प्रधानमंत्री मोदी चंपारण से कर सकते हैं भाजपा के चुनावी अभियान की शुरुआत
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा कमर कस ली है और वह अलग-अलग राज्यों को लेकर चुनावी रणनीति बनाने में जुटी है।
#NewsBytesExplainer: भारत जोड़ो यात्रा और संगठन में बदलाव; कैसे 'मिशन 2024' की तैयारी कर रही कांग्रेस?
कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। पार्टी ने शनिवार को मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में अपनी चुनाव समिति का गठन किया है।
कांग्रेस ने 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का लोगो-टैगलाइन जारी की, खड़गे ने साधा प्रधानमंत्री पर निशाना
कांग्रेस ने 14 जनवरी से राहुल गांधी के नेतृत्व में निकलने जा रही 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का लोगो और टैगलाइन जारी की है। लोगों के एक हिस्से में तिरंगे के रंग से सजाकर 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' लिखा गया है और दूसरे हिस्से में टैगलाइन 'न्याय का हक, मिलने तक' लिखी गई है।
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति, राज्यसभा सांसदों समेत वरिष्ठ मंत्री लड़ेंगे चुनाव
लोकसभा चुनाव में 6 महीने से भी कम समय रह गया है। ऐसे में सभी पार्टियां जीत की रणनीति बनाने में जुट गई है।
स्वाति मालीवाल: IT कर्मचारी से AAP का राज्यसभा उम्मीदवार बनने तक का सफर और विवाद
आम आदमी पार्टी (AAP) ने शुक्रवार को 19 जनवरी को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की।
दिसंबर में RSS मुख्यालय गए थे चीनी राजनयिक, कांग्रेस ने उठाए सवाल
चीन के कई राजनयिकों ने पिछले महीने नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुख्यालय का दौरा किया था। अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने इसकी जानकारी दी है।
शरद पवार ने हिटलर से की भाजपा की तुलना, बोले- केवल गौमूत्र और प्रोपेगेंडा पर ध्यान
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार ने केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।
उपराष्ट्रपति धनखड़ ने दिखाया बड़ा दिल; मिमिक्री करने वाले सांसद को दी बधाई, खाने पर बुलाया
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करके विवादों में आए तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी को उपराष्ट्रपति ने जन्मदिन की बधाई दी और रात्रिभोज के लिए आमंत्रित किया है।
तमिलनाडु: पोंगल पर स्टालिन सरकार का तोहफा, महिलाओं को देगी 1,000 रुपये
तमिलनाडु में पोंगल त्योहार के मद्देनजर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने पोंगल उपहार हैंपर्स के साथ चावल कार्ड धारकों को 1,000 रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।
राज्यसभा चुनाव: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को मैदान में उतारेगी AAP
आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को राज्यसभा भेजने की तैयारी कर ली है।
AAP संजय सिंह को फिर राज्यसभा भेजेगी, कोर्ट से भी नामांकन पर हस्ताक्षर की अनुमति मिली
दिल्ली की शराब नीति में कथित घोटाले को लेकर जेल में बंद आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता संजय सिंह एक बार फिर राज्यसभा सांसद बन सकते हैं।
हरियाणा: INLD नेता और करीबियों के ठिकानों पर ED का छापा, सोना, नकदी और हथियार बरामद
हरियाणा में इंडियन नेशनल लोक दल (INLD) के नेता दिलबाग सिंह और उनके करीबियों के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापा मारकर काफी माल बरामद किया है।
कांग्रेस ने INDIA के सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू की, कहां फंसेगा पेच?
कांग्रेस ने गुरुवार को एक बडी़ बैठक के बाद घोषणा की कि विपक्षी गठबंधन INDIA में शामिल पार्टियों के साथ बहुप्रतीक्षित सीट बंटवारे की बातचीत बिना किसी देरी के जल्द शुरू होगी।
महाराष्ट्र: शिंदे गुटे की शिवसेना सांसद भावना गवली के ट्रस्ट को आयकर समन, क्या हैं आरोप?
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना की सांसद भावना गवली के ट्रस्ट को आयकर (IT) विभाग ने समन जारी किया है।
राहुल गांधी की 'भारत न्याय यात्रा' का नाम बदला, अब 15 राज्यों से गुजरेगी; जानें रूट
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पहले निकाली जाने वाली अपनी 'भारत न्याय यात्रा' का नाम बदल दिया है। अब इस यात्रा को 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' कहा जाएगा।
ममता प्रधानमंत्री की सेवा में व्यस्त, हम अकेले चुनाव लड़ने में सक्षम- कांग्रेस सांसद अधीर रंजन
विपक्षी पार्टियों के INDIA गठबंधन में अभी सीट बंटवारा शुरू भी नहीं हुआ है कि कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के एक बयान ने गठबंधन में मतभेद को उजागर कर दिया है।
भगवान राम को मांसाहारी बताने वाले NCP नेता जितेंद्र आव्हाड ने माफी मांगी
महाराष्ट्र में शरद पवार गुट की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता जितेंद्र आव्हाड ने भगवान राम पर दिए गए अपने विवादित बयान पर माफी मांग ली है।
अरविंद केजरीवाल का भाजपा और ED पर हमला, बोले- शराब नीति में कोई घोटाला नहीं हुआ
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शराब नीति मामले में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) और भाजपा पर निशाना साधा है।
जगन रेड्डी की बहन शर्मिला कांग्रेस में शामिल हुईं, पार्टी का भी विलय किया
युवजन श्रमिका रायथू तेलंगाना पार्टी (YSRTP) की संस्थापक और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला कांग्रेस में शामिल हो गई हैं।
व्यावसायिक घरानों ने भाजपा को दिया सबसे अधिक चंदा, कांग्रेस दूसरे नंबर पर भी नहीं
पिछले वित्तीय वर्ष यानी 2022-23 में भाजपा सबसे अधिक चुनावी चंदा पाने वाली पार्टी रही। उसे चुनावी ट्रस्टों से प्राप्त कुल चंदे का 70 प्रतिशत से अधिक हिस्सा मिला है।
AAP का दावा- अरविंद केजरीवाल आज हो सकते हैं गिरफ्तार; ED ने बताया अफवाह
आम आदमी पार्टी (AAP) ने दावा किया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज उनके घर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया जा सकता है। इन दावों को ED के सूत्रों ने अफवाह बताया है।
कौन हैं वाईएस शर्मिला और उनके शामिल होने से कांग्रेस को आंध्र में क्या फायदा होगा?
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के नेता जगन मोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं।
नीतीश कुमार को बनाया जा सकता है विपक्षी गठबंधन INDIA का संयोजक- रिपोर्ट
विपक्षी गठबंधन INDIA को जल्द ही संयोजक मिल सकता है। चर्चाएं हैं कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गठबंधन का संयोजक बनाया जा सकता है।
ED के तीसरे समन पर भी पेश नहीं हुए अरविंद केजरीवाल, AAP बोली- गिरफ्तारी की साजिश
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) के तीसरे समन पर भी पेश नहीं हुए। उन्हें आज पूछताछ के लिए बुलाया गया था।
कांग्रेस सांसदों के निलंबन पर 12 जनवरी को लोकसभा विशेषाधिकार समिति की सुनवाई
शीतकालीन सत्र के दौरान अशोभनीय आचरण के आरोप में कांग्रेस के दर्जनों सांसदों को लोकसभा से निलंबित किया गया था। इनमें से 3 सांसदों से संबंधित मामले पर लोकसभा विशेषाधिकार समिति 12 जनवरी को सुनवाई करेगी।
IIT-BHU गैंगरेप मामला: कांग्रेस ने घेरा प्रधानमंत्री का कार्यालय, आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के परिसर में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) की छात्रा के यौन उत्पीड़न और गैंगरेप के मामले में कांग्रेस सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर हमलावर है।
EVM पर सवाल रखने के लिए INDIA के नेताओं ने चुनाव आयोग से फिर मांगा समय
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और VVPAT पर अपनी आशंकाओं को दूर करने के लिए विपक्षी पार्टियों के गठबंधन INDIA ने एक बार फिर चुनाव आयोग से मिलने की इच्छा जताई है।
आंध्र प्रदेश: मुख्यमंत्री जगन रेड्डी का साथ छोड़ेंगी बहन शर्मिला, कांग्रेस में होंगी शामिल- रिपोर्ट
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला अपने भाई का साथ छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम सकती हैं। NDTV ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है।
झारखंड: क्या हेमंत सोरेन अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी में? जानें क्यों लगे कयास
झारखंड में नए साल के साथ ही सियासी उथल-पुथल शुरू हो गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के कारण झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
#NewsBytesExplainer: लोकसभा चुनाव के नजरिए से अभी NDA और INDIA की क्या स्थिति?
नए साल के आगाज साथ ही लोकसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गई है।