NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति, राज्यसभा सांसदों समेत वरिष्ठ मंत्री लड़ेंगे चुनाव 
    अगली खबर
    लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति, राज्यसभा सांसदों समेत वरिष्ठ मंत्री लड़ेंगे चुनाव 
    भाजपा ने कई वरिष्ठ नेताओं को लोकसभा चुनाव में उतारने की तैयारी की है

    लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति, राज्यसभा सांसदों समेत वरिष्ठ मंत्री लड़ेंगे चुनाव 

    लेखन आबिद खान
    Jan 06, 2024
    02:06 pm

    क्या है खबर?

    लोकसभा चुनाव में 6 महीने से भी कम समय रह गया है। ऐसे में सभी पार्टियां जीत की रणनीति बनाने में जुट गई है।

    भाजपा ने कई वरिष्ठ नेताओं को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी की है। इनमें कई ऐसे नेता भी हैं, जो राज्यसभा सांसद हैं और केंद्र सरकार में मंत्री भी हैं।

    भाजपा ने विशेष तौर पर उन नेताओं को चुनाव लड़ने को कहा है, जिनका राज्यसभा में तीसरा कार्यकाल चल रहा है।

    सीट

    नेताओं की दी गई पसंदीदा सीट चुनने की आजादी

    इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि ऐसे नेताओं को अपनी पसंदीदा सीट चुनने की छूट दी गई है।

    पार्टी के एक सूत्र ने कहा, "यह निर्णय 3 दिसंबर को पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व की अध्यक्षता में एक बैठक में लिया गया। 1-2 अपवादों को छोड़कर यह सभी के लिए मान्य होगा। कम से कम एक मौजूदा केंद्रीय मंत्री समेत 2 दिग्गजों को दिल्ली से मैदान में उतारे जाने की उम्मीद है।"

    नेता

    कौन-कौन वरिष्ठ नेता लड़ सकते हैं चुनाव?

    भाजपा के कई नेता राज्यसभा सांसद और मंत्री हैं।

    इनमें वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस जयशंकर, शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव, आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे शामिल हैं।

    रणनीति

    क्या है भाजपा की रणनीति?

    हाल ही में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कई सांसदों और मंत्रियों को मैदान में उतारा था। इनमें से अधिकांश को जीत मिली और पार्टी इन तीनों राज्यों में सरकार बनाने में सफल हुई। अब भाजपा इसी रणनीति के तहत लोकसभा चुनाव भी लड़ने की तैयारी में है।

    इसके अलावा 9 भाजपा नेता अपने तीसरे राज्यसभा कार्यकाल में हैं। पार्टी अब उन्हें लोकसभा में लाना चाहती है।

    प्लस

    न्यूजबाइट्स प्लस

    17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून, 2024 को खत्म हो रहा है। देश में उससे पहले लोकसभा चुनाव होंगे।

    बता दें कि देश में कुल 543 लोकसभा सीटें हैं, जिनमें से सबसे ज्यादा (80) उत्तर प्रदेश में है। पिछले चुनावों में भाजपा ने 303 और कांग्रेस ने 52 सीटें जीती थीं।

    2024 के चुनावों में भाजपा 400 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा कर रही है तो विपक्ष संयुक्त गठबंधन INDIA के तले चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लोकसभा चुनाव
    राज्यसभा
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    लोकसभा चुनाव

    मायावती नहीं करेंगी किसी से गठबंधन, BSP अकेले दम पर लड़ेगी चुनाव  बहुजन समाज पार्टी
    #NewsBytesExplainer: खत्म हुआ देश पर 10 साल राज करने वाला UPA, जानें इसका इतिहास  कांग्रेस समाचार
    #NewsBytesExplainer: कर्नाटक में भाजपा-JDS गठबंधन की चर्चा; लोकसभा चुनाव पर क्या होगा असर, क्या हैं चुनौतियां? जनता दल (सेक्युलर)
    #NewsBytesExplainer: भाजपा अध्यक्ष नड्डा की नई टीम का ऐलान; कैसे साधे गए चुनावी और जातिगत समीकरण? भाजपा समाचार

    राज्यसभा

    #NewsBytesExplainer: संसद के अधिकारियों और कर्मचारियों की नई ड्रेस को लेकर छिड़ा विवाद क्या है? संसद
    #NewsBytesExplainer: क्या होता है संसद का विशेष सत्र और अभी तक कब-कब बुलाया गया? संसद
    संसद के विशेष सत्र में पेश हो महिला आरक्षण विधेयक, कांग्रेस ने उठाई मांग  महिला आरक्षण विधेयक
    मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- छोटा करने के लिए हमें INDI कहते हैं मल्लिकार्जुन खड़गे

    भाजपा समाचार

    भाजपा आज करेगी राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान, वसुंधरा समेत कई दावेदार राजस्थान
    कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री को लेकर प्रधानमंत्री को घेरा, भ्रष्टाचार का आरोप लगाया मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेश: शिवराज सिंह चौहान बोले- मैं मर जाऊंगा, लेकिन अपने लिए कुछ नहीं मांगूंगा मध्य प्रदेश
    कौन हैं भजनलाल शर्मा, जो बने राजस्थान के नए मुख्यमंत्री? राजस्थान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025