Page Loader
छत्तीसगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता का 89 वर्ष की उम्र में निधन
छ्त्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता का निधन (तस्वीर: एक्स/@bhupeshbaghel)

छत्तीसगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता का 89 वर्ष की उम्र में निधन

लेखन गजेंद्र
Jan 08, 2024
09:56 am

क्या है खबर?

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल का सोमवार सुबह निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। कांग्रेस नेता के यह जानकारी एक्स पर दी। बघेल के पिता को पिछले साल रायपुर के श्री बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 3 महीने से गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती थे। भूपेश बघेल अभी दिल्ली में हैं। उनको खबर दे दी गई है। वह छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।

निधन

छोटी बहन के आने पर होगा अंतिम संस्कार

भूपेश बघेल ने एक्स पर लिखा कि उनके पिता के पार्थिव शरीर को पाटन सदन में रखा गया है। उनकी छोटी बहन विदेश में है, जिनको खबर दी गई है। उनके लौटने के बाद 10 जनवरी को ग्राम कुरुदडीह में पिता का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि वर्ष 2021 में ब्राह्मण समाज पर विवादित टिप्पणी के आरोप में मुख्यमंत्री रहते हुए भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार को गिरफ्तार किया गया था।

ट्विटर पोस्ट

भूपेष बघेल ने दी अपने पिता की मौत की जानकारी