Page Loader
महाराष्ट्र: शिंदे गुटे की शिवसेना सांसद भावना गवली के ट्रस्ट को आयकर समन, क्या हैं आरोप?
महाराष्ट्र में शिवसेना सांसद भावना गवली को आयकर का समन

महाराष्ट्र: शिंदे गुटे की शिवसेना सांसद भावना गवली के ट्रस्ट को आयकर समन, क्या हैं आरोप?

लेखन गजेंद्र
Jan 05, 2024
10:24 am

क्या है खबर?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना की सांसद भावना गवली के ट्रस्ट को आयकर (IT) विभाग ने समन जारी किया है। इंडिया टुडे के मुताबिक, समन जारी कर उनसे 7 करोड़ रुपये का विवरण मांगा गया है। IT विभाग की जांच इकाई ने महिला उत्कर्ष प्रतिष्ठान ट्रस्ट के करदाता को शुक्रवार सुबह 11:15 बजे अकोला में सहायक आयकर जांच निदेशक के सामने पेश होने के लिए कहा है। पेश न होने पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

विवाद

क्या है मामला?

रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रस्ट के अधिकारियों ने वाशिम के पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करता हुए आरोप लगाया कि ट्रस्ट में 16 करोड़ रुपये से अधिक की अनियमितता हुई है और 2020 में कार्यालय से 7 करोड़ रुपये नकद चोरी हुए थे। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आयकर विभाग ने जांच शुरू की है। विभाग ने समन जारी कर वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2022-23 के बीच का आर्थिक विवरण और नकदी प्राप्ति का स्त्रोत समेत अन्य जानकारी मांगी है।

जांच

जांच के बीच उद्धव गुट को छोड़कर शिंदे गुट में आई थी भावना

भावना गवली यवतमाल से शिवसेना सांसद हैं। वर्ष 2021 में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनको मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में समन भेजा था और उनके परिसरों की जांच की थी। भावना शिवसेना की कद्दावर नेता मानी जाती हैं। वह 1999 से लोकसभा चुनाव जीत रही हैं। ED के छापे के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गई थीं। इसके बाद एकनाथ शिंदे के पाला बदलने पर वह उद्धव ठाकरे को छोड़कर शिंदे गुट में आ गईं। तब उनकी दिक्कतें कुछ कम हुईं।