राजनीति की खबरें

हर पल रंग बदलती राजनीति की नब्ज पर पकड़।

6 राज्यों में विधानसभा उपचुनाव की घोषणा, 7 सीटों पर 5 सितंबर को होगा मतदान

चुनाव आयोग ने मंगलवार को 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान किया। सभी सीटों पर मतदान 5 सितंबर को होगा और 8 सितंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण में गुजरात से मेघालय जाएंगे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के लिए तैयार हैं और ये यात्रा गुजरात से मेघालय तक निकाली जाएगी। यह जानकारी महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

08 Aug 2023

हरियाणा

नूंह हिंसा के पीड़ितों से मिलने जा रहे कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने रोका

हरियाणा पुलिस ने सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल को हरियाणा के नूंह जिले में जाने से रोक दिया।

अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के समय संसद टीवी पर चलीं सरकार की उपलब्धियां, विपक्ष का हंगामा

लोकसभा में केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान मंगलवार को उस समय हंगामा हो गया जब विपक्षी सांसदों ने संसद टीवी पर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी चलने का आरोप लगाया।

राहुल गांधी को उनका पुराना सरकारी बंगला भी वापस मिला, लोकसभा समिति ने किया आवंटित

लोकसभा की सदस्यता बहाल होने के एक दिन बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को दिल्ली में उनका पुराना सरकारी बंगला भी वापस मिल गया है।

राहुल गांधी 12-13 अगस्त को जाएंगे वायनाड, सांसदी बहाल होने के बाद पहला दौरा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 12 और 13 अगस्त को केरल स्थित अपने लोकसभा क्षेत्र वायनाड का दौरा करेंगे। संसद सदस्यता बहाल होने के बाद यह उनका अपने संसदीय क्षेत्र का पहला दौरा होगा।

पीयूष गोयल पर INDIA के सांसदों को 'देशद्रोही' कहने का आरोप, विपक्ष लाया विशेषाधिकार प्रस्ताव

केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल के विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (INDIA) के सांसदों को कथित तौर पर देशद्रोही कहकर संबोधित करने पर विवाद छिड़ गया है।

महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे गुट के नेता पर बैट और हॉकी से हमला, उद्धव गुट पर आरोप

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट की शिवसेना के नेता अल्ताफ पेवेकर पर सोमवार रात 11ः30 बजे अचानक हमला हो गया। कुछ लोगों ने उनकी कार के शीशे बैट और हॉकी से तोड़ दिए और उनके साथ मारपीट की।

अविश्वास प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री मोदी बोले- विपक्ष आखिरी गेंद पर छक्का मारना चाहता है 

संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधा है।

AAP सांसद राघव चड्ढा के राज्यसभा सांसदों के 'फर्जी हस्ताक्षर करने' से संबंधित मामला क्या है?

आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा दिल्ली सेवा विधेयक पर एक प्रस्ताव पेश करके विवादों में घिर गए हैं।

संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा जारी, आज नहीं बोलेंगे राहुल गांधी 

विपक्ष की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में बहस जारी है। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने बहस की शुरुआत की।

राज्यसभा में दिल्ली सेवा विधेयक बहुमत से पारित, जानिए पक्ष में कितने पड़े वोट

दिल्ली सेवा विधेयक सोमवार को राज्यसभा में भी पारित हो गया। सदन में विपक्षी गठबंधन INDIA के विरोध के बावजदू बहुमत के आधार पर केंद्र सरकार ने आसानी से विधेयक को पारित करवा लिया।

07 Aug 2023

गुजरात

गुजरात: AAP प्रमुख का दावा- कांग्रेस के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेगी पार्टी

गुजरात में आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख इसुदान गढ़वी ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस और AAP सीट बंटवारे के फार्मूले के तहत मिलकर लड़ेंगे।

राहुल गांधी सदस्यता बहाल होने के बाद संसद पहुंचे; भाजपा समेत किसने क्या कहा? 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को बहाल कर दिया गया है।

जम्मू-कश्मीर: गुलाम नबी आजाद बोले- अनुच्छेद 370 को हटाने का विरोध करने वाले नासमझ

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने अनुच्छेद 370 को हटाने का विरोध करने वालों को नासमझ कहा। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को केंद्र शासित प्रदेश के इतिहास और भूगोल का कोई ज्ञान नहीं।

राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल, जल्द ही सदन में दिखाई देंगे

सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता सोमवार को बहाल कर दी गई। लोकसभा सचिवालय की ओर से उनकी सदस्यता को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई।

मणिपुर में बीरेन सिंह सरकार को झटका, NDA में सहयोगी KPA ने वापस लिया समर्थन

मणिपुर में लगातार बढ़ती जा रही हिंसा के बीच बड़ी राजनीतिक खबर आई है।

भाजपा सांसद राम शंकर कठेरिया को हुई 2 वर्ष की सजा, जा सकती है लोकसभा सदस्यता

उत्तर प्रदेश के आगरा की एक विशेष सांसद-विधायक कोर्ट ने इटावा लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद राम शंकर कठेरिया को वर्ष 2011 के मारपीट के एक मामले में दोषी करार दिया है।

दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए कपिल मिश्रा, बोले- ये केवल इसी पार्टी में संभव 

भाजपा ने कपिल मिश्रा को दिल्ली का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। दिल्ली में भाजपा के प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने इस बात की जानकारी दी है।

सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद राहुल गांधी बोले- भारत के विचार की रक्षा करता रहूंगा

मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर अपनी बात साझा की। उन्होंने अंग्रेजी में लिखा, 'चाहे कुछ भी हो जाए, मेरा कर्तव्य वही रहेगा- भारत के विचार की रक्षा करना।'

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी विपक्षी सांसद से बोलीं- तुम्हारे घर ED न आ जाए; हंगामा

केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी के संसद में दिए गए एक बयान पर हंगामा खड़ा हो गया है। उन्होंने एक विपक्षी सांसद को डराते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) का जिक्र किया।

लोकसभा में अमित शाह ने किया नेहरू का जिक्र, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन हुए खुश

लोकसभा में गुरुवार को दिल्ली विधेयक पर चर्चा हुई। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर निशाना साधा और पंडित जवाहरलाल नेहरू समेत तमाम नेताओं का जिक्र किया।

दिल्ली विधेयक लोकसभा से पारित, विपक्ष ने किया वॉकआउट

दिल्ली सेवा विधेयक लोकसभा से पारित हो गया है। सदन में सरकार का बहुमत होने के कारण ऐसा होना तय था। विधेयक पारित होने के बाद विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया।

विपक्ष ने राज्यसभा सभापति पर लगाया प्रधानमंत्री को बचाने का आरोप, उपराष्ट्रपति ने दिया यह जवाब

गुरुवार को भी राज्यसभा में मणिपुर हिंसा को लेकर गतिरोध जारी रहा। इस दौरान विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने उपराष्ट्रपति और सभापति जगदीप धनखड़ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बचाने का आरोप लगाया।

03 Aug 2023

मणिपुर

मणिपुर पर किसी भी नियम के तहत संसद में चर्चा के लिए तैयार हुआ विपक्ष- रिपोर्ट

मणिपुर हिंसा पर संसद में चल रहा घमासान थम सकता है। खबर है कि विपक्ष किसी भी नियम के तहत मणिपुर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हो गया है। हालांकि, विपक्ष का कहना है कि वो मणिपुर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की मांग पर कायम है।

राजस्थान: सरकार की फजीहत करने वाले राजेंद्र गुढ़ा के घर पुलिस पहुंची, POCSO का मामला

राजस्थान में लाल डायरी दिखाकर अशोक गहलोत की सरकार को मुश्किल में डालने वाले पूर्व मंत्री और विधायक राजेंद्र गुढ़ा के घर जोधपुर पुलिस पहुंच गई।

दिल्ली विधेयक पर केंद्र सरकार को मिला TDP का साथ, राज्यसभा में आसान हुई राह

दिल्ली विधेयक को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ राज्यसभा में समर्थन जुटा रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को झटका लगा है। आंध्र प्रदेश की तेलुगू देशम पार्टी (TDP) ने केंद्र को समर्थन देने की घोषणा की है।

02 Aug 2023

हरियाणा

हरियाणा सांप्रदायिक हिंसा: गुरूग्राम से भाजपा के सांसद इंद्रजीत ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

हरियाणा के नूंह और गुरूग्राम में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद बुधवार को केंद्रीय राज्य मंत्री और गुरूग्राम से भाजपा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

मणिपुर हिंसा: राष्ट्रपति मुर्मू से मिले विपक्षी सांसद, बोले- प्रधानमंत्री पर बयान देने का दबाव डालें

मणिपुर हिंसा को लेकर विपक्ष सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की मांग कर रहा है। बुधवार को विपक्षी पार्टियों के गठबंधन INDIA के 31 सांसदों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक ज्ञापन सौंपा।

मध्य प्रदेश चुनाव: कांग्रेस ने चुनाव समिति का ऐलान किया, कमलनाथ बने अध्यक्ष

मध्य प्रदेश में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी चुनाव समिति का गठन कर दिया है। समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बनाए गए हैं।

अविश्वास प्रस्ताव पर 8 से 10 अगस्त तक होगी चर्चा, आखिरी दिन जवाब देंगे प्रधानमंत्री- रिपोर्ट 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर अगले हफ्ते चर्चा हो सकती है।

दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी पहुंचे राहुल गांधी, व्यापारियों और विक्रेताओं से की बातचीत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को भोर में 4ः00 बजे दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी पहुंचे। यहां उन्होंने व्यापारियों और विक्रेताओं के अलावा अन्य लोगों से बातचीत की।

31 Jul 2023

गोवा

गोवा: मणिपुर हिंसा को लेकर विधानसभा में हंगामा, पूरा विपक्ष 2 दिन के लिए निलंबित

मणिपुर में जारी जातीय हिंसा को लेकर विपक्षी पार्टियों का प्रदर्शन जारी है। सोमवार को गोवा में विपक्ष के विधायकों ने विधानसभा में प्रदर्शन और हंगामा किया।

महाराष्ट्र: शरद पवार ने कहा- MVA के तीनों घटक निर्णय लें तो राज्य में बदलाव संभव

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार ने कहा कि अगर महाविकास अघाड़ी (MVA) के तीनों घटक (NCP, उद्धव ठाकरे की शिवसेना और कांग्रेस) चाहें तो महाराष्ट्र में बदलाव संभव है।

#NewsBytesExplainer: भाजपा अध्यक्ष नड्डा की नई टीम का ऐलान; कैसे साधे गए चुनावी और जातिगत समीकरण?

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज केंद्रीय पदाधिकारियों की नई सूची जारी की है। पार्टी ने 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 8 को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया है। इस सूची में कुल 38 नाम हैं।

भाजपा ने जारी की केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची, 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत 38 नेताओं के नाम

भाजपा 2024 लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज केंद्रीय पदाधिकारियों की नई सूची जारी की है, जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री, राष्ट्रीय सचिव और कोषाध्यक्ष के नामों का ऐलान किया गया है।

28 Jul 2023

कर्नाटक

कर्नाटक: उडुपी वीडियो कांड पर सिद्धारमैया के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने पर महिला भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

कर्नाटक में उडुपी वीडियो कांड को लेकर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने पर बेंगलुरू में भाजपा की महिला कार्यकर्ता को शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया।

28 Jul 2023

लोकसभा

अविश्वास प्रस्ताव पर बहस की तारीख 31 जुलाई को तय होगी, प्रधानमंत्री मोदी रहेंगे मौजूद

लोकसभा में विपक्षी पार्टियों द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के लिए सोमवार 31 जुलाई को तारीख तय की जाएगी। बहस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे।

केरल: राहुल गांधी का चल रहा घुटनों का इलाज, भारत जोड़ो यात्रा के बाद बढ़ी दिक्कत

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 3,500 किलोमीटर से ज्यादा पैदल चलकर सद्भावना संदेश देने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के घुटनों की समस्या बढ़ने के बाद वह केरल में इलाज करा रहे हैं।

28 Jul 2023

कर्नाटक

कर्नाटक: बुजुर्ग पड़ोसी ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का काफिला रोककर लगाई डांट, जानिए क्या है मामला

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को तब बेहद विचित्र स्थिति का सामना करना पड़ा जब उनके बुजुर्ग पड़ोसी नरोत्तम ने उनका काफिला रोक दिया और उनसे शिकायत करते हुए डांट लगाई।