NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / भाजपा ने जारी की केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची, 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत 38 नेताओं के नाम
    अगली खबर
    भाजपा ने जारी की केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची, 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत 38 नेताओं के नाम
    भाजपा ने AMU के पूर्व कुलपति तारिक मंसूर को उपाध्यक्ष और तेलंगाना भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बंदी संजय कुमार को महासचिव बनाया है

    भाजपा ने जारी की केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची, 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत 38 नेताओं के नाम

    लेखन आबिद खान
    Jul 29, 2023
    11:59 am

    क्या है खबर?

    भाजपा 2024 लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज केंद्रीय पदाधिकारियों की नई सूची जारी की है, जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री, राष्ट्रीय सचिव और कोषाध्यक्ष के नामों का ऐलान किया गया है।

    सूची में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 8 राष्ट्रीय महामंत्री समेत कुल 38 नाम हैं।

    अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य तारिक मंसूर को उपाध्यक्ष बनाया गया है

    उपाध्यक्ष

    कौन बना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष?

    छत्तीसगढ़ से पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, सांसद सरोज पांडेय और लता उसेंडी, राजस्थान से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, झारखंड से रघुवर दास, मध्य प्रदेश से सौदान सिंह, उत्तर प्रदेश से सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी, सांसद रेखा वर्मा और विधान परिषद सदस्य तारिक मंसूर, ओडिशा से बैजयंत पांडा, तेलंगाना से डीके अरुणा, नगालैंड से एम चौबा एओ और केरल से अब्दुल्ला कुट्टी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

    उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ से 3-3 नेताओं को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।

    महामंत्री

    इन्हें मिला राष्ट्रीय महामंत्री पद

    कुल 8 नेताओं को नड्डा की टीम में बतौर राष्ट्रीय महामंत्री जगह मिली है। उत्तर प्रदेश से सांसद अरुण सिंह और सांसद राधामोहन अग्रवाल, मध्य प्रदेश से कैलाश विजयवर्गीय, दिल्ली से दुष्यंत कुमार गौतम, राजस्थान से सुनील बंसल, महाराष्ट्र से विनोद तावड़े, पंजाब से तरुण चुग, तेलंगाना से सांसद संजय बंदी को महामंत्री नियुक्त किया गया है।

    बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) और शिवप्रकाश को राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री बनाया गया है।

    एंटनी

    एंटनी के बेटे को बड़ी जिम्मेदारी

    कांग्रेस से भाजपा में आए एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है।

    उनके अलावा महाराष्ट्र से विजया राहटकर और पंकजा मुंडे, आंध्रप्रदेश से सत्या कुमार, दिल्ली से अरविंद मेनन, पंजाब से नरेंद्र सिंह रैना, राजस्थान से अल्का गुर्जर, पश्चिम बंगाल से अनुपम हाजरा, मध्य प्रदेश से ओमप्रकाश धुर्वे, बिहार से ऋतुराज सिन्हा, झारखंड से आशा लाकड़ा, असम से कामख्या प्रसाद तासा और उत्तर प्रदेश से सुरेंद्र सिंह नागर को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।

    छुट्टी

    टीम से इन नेताओं की हुई छुट्टी

    राष्ट्रीय महासचिव और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से 2-2 नेताओं की छुट्टी हुई है। कर्नाटक में चुनाव में हार के बाद सीटी रवि और असम से भाजपा सांसद दिलीप सैकिया को महासचिव पद से हटाया गया है।

    राष्ट्रीय सचिव हरीश द्विवेदी को भी दोबारा जगह नहीं मिली है। उपाध्यक्ष रहे दिलीप घोष और भारतीबेन शायल को नई टीम में शामिल नहीं किया गया है।

    मध्य प्रदेश से सांसद सुधीर गुप्ता को सह-कोषाध्यक्ष पद से हटाया गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भाजपा समाचार
    जेपी नड्डा
    उत्तर प्रदेश

    ताज़ा खबरें

    2026 तक AI सुलझाने लगेगा जटिल व्यावसायिक समस्याएं, सैम ऑल्टमैन ने की भविष्यवाणी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    महिंद्रा XUV 9e और BE 6 की डिलीवरी 10,000 पार, जानिए कितनी दिन लगे  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    कटरा-श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस 6 जून को रवाना होगी, प्रधानमंत्री मोदी दिखाएंगे हरी झंडी वंदे भारत एक्सप्रेस
    शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 636 अंक टूटा  शेयर बाजार समाचार

    भाजपा समाचार

    बिहार: मधेपुरा में भाजपा की बैठक के दौरान चली गोलियां, एक कार्यकर्ता घायल बिहार
    भाजपा के राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार दिल्ली
    प्रधानमंत्री मोदी ने किया UCC का समर्थन, बोले- दोहरी व्यवस्था से कैसे चलेगा देश नरेंद्र मोदी
    उत्तराखंड: 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी के सामने भिड़े भाजपा कार्यकर्ता, चले लात-घूंसे उत्तराखंड

    जेपी नड्डा

    प्रधानमंत्री मोदी के करीब और पूर्व IAS अधिकारी एके शर्मा बने उत्तर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष नरेंद्र मोदी
    उत्तराखंड: तीरथ सिंह रावत ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, संवैधानिक अड़चन को बताया कारण उत्तराखंड
    कैबिनेट विस्तार: मंत्रियों और भाजपा अध्यक्ष के साथ प्रधानमंत्री मोदी की बैठक रद्द नरेंद्र मोदी
    दिल्ली आकर अमित शाह और जेपी नड्डा से मिले योगी आदित्यनाथ, चुनावों पर हुई चर्चा दिल्ली

    उत्तर प्रदेश

    उन्नाव: थानेदार के बच्चों ने डाली 500 रुपये की 27 गड्डियों की तस्वीर, जांच के आदेश उन्नाव
    उत्तर प्रदेश: मक्खियों के कारण नहीं हो रही इस गांव के लड़कों की शादी, लोग परेशान उन्नाव
    उत्तर प्रदेश: इटावा में गोशाला में लापरवाही, कुत्ते ने मृत गायों को नोंच-नोंच कर खाया गाय संरक्षण समूह
    कानपुर: जलभराव के विरोध में कार की छत पर नाव में बैठकर निकले सपा विधायक समाजवादी पार्टी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025