Page Loader
मध्य प्रदेश चुनाव: कांग्रेस ने चुनाव समिति का ऐलान किया, कमलनाथ बने अध्यक्ष
मध्य प्रदेश में कांग्रेस की चुनाव समिति के अध्यक्ष बनाए गए कमलनाथ (तस्वीर: ट्विटर/@OfficeOfKNath)

मध्य प्रदेश चुनाव: कांग्रेस ने चुनाव समिति का ऐलान किया, कमलनाथ बने अध्यक्ष

लेखन गजेंद्र
Aug 01, 2023
03:55 pm

क्या है खबर?

मध्य प्रदेश में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी चुनाव समिति का गठन कर दिया है। समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बनाए गए हैं। कांग्रेस ने समिति में अपने विभिन्न संगठनों के राज्य प्रभारियों के अलावा 19 सदस्यों को जगह दी है। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, डॉ गोविंद सिंह, कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, अजय सिंह राहुल, विवेक तन्खा, राजमणि पटेल, नकुलनाथ, सज्जन सिंह और आरिफ मसूद आदि शामिल हैं।

तैयारी

पहले कांतिलाल भूरिया को बनाया गया था अध्यक्ष

नई दुनिया के मुताबिक, कांग्रेस ने इससे पहले सूची जारी कर कांतिलाल भूरिया को चुनाव समिति का अध्यक्ष बनाया था, लेकिन इसे कुछ देर बाद वापस ले लिया गया और नई सूची जारी की गई, जिसमें कमलनाथ को अध्यक्ष बनाया गया। बता दें कि मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने कुछ समय पहले ही राज्यों में पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी रणदीप सुरजेवाला को मिली है।