NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / राहुल गांधी सदस्यता बहाल होने के बाद संसद पहुंचे; भाजपा समेत किसने क्या कहा? 
    अगली खबर
    राहुल गांधी सदस्यता बहाल होने के बाद संसद पहुंचे; भाजपा समेत किसने क्या कहा? 
    राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता हुई बहाल

    राहुल गांधी सदस्यता बहाल होने के बाद संसद पहुंचे; भाजपा समेत किसने क्या कहा? 

    लेखन सकुल गर्ग
    Aug 07, 2023
    01:40 pm

    क्या है खबर?

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को बहाल कर दिया गया है।

    सुप्रीम कोर्ट द्वारा मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि के मामले में दोषसिद्धी पर रोक लगने के बाद लोकसभा सचिवालय ने राहुल की लोकसभा सदस्यता बहाल करने की अधिसूचना जारी की।

    कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियों के गठबंधन INDIA के कई नेताओं ने राहुल की लोकसभा सदस्यता बहाल होने पर खुशी जताई है।

    आइए जानते हैं कि किस नेता ने क्या प्रतिक्रिया दी है।

    बयान 

    भारत और वायनाड के लोगों को मिलेगी राहत- खड़गे

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राहुल की सांसदी बहाल होने पर ट्वीट किया, 'राहुल गांधी को एक सांसद के रूप में बहाल करने के निर्णय का स्वागत करता हूं। इससे भारत के लोगों और विशेषकर वायनाड के लोगों को राहत मिलेगी।'

    उन्होंने आगे लिखा, 'भाजपा और मोदी सरकार को अपने कार्यकाल का जो भी समय बचा है, उसका उपयोग विपक्षी नेताओं को निशाना बनाकर लोकतंत्र को बदनाम करने की जगह वास्तविक शासन पर ध्यान केंद्रित करके करना चाहिए।'

    बयान 

    जनता की आवाज संसद में फिर से गूंजेगी- अशोक गहलोत 

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहुल की सांसद सदस्यता बहाल होने पर ट्वीट किया।

    उन्होंने लिखा, 'राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होना सत्य की विजय है। राहुल गांधी के संघर्ष और जनता के अपार समर्थन ने एक हठी सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया।'

    उन्होंने आगे लिखा, 'जनता की आवाज राहुल गांधी जी के रूप में अब संसद में फिर से गूंजेगी और आमजन के हित की बात उठाएगी।'

    बयान 

    अखिलेश बोले- लोकतंत्र और न्यायपालिका पर भरोसा बढ़ा

    समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राहुल की लोकसभा सदस्यता बहाल होने पर उन्हें बधाई दी है।

    उन्होंने कहा कि इस फैसले के बाद लोगों का लोकतंत्र और न्यायपालिका पर भरोसा बढ़ा है।

    मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, "हम लोकसभा के स्पीकर का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने बिना किसी विलंब के राहुल की सदस्यता को बहाल कर दिया है।"

    ट्वीट 

    भूपेश बघेल बोले- षड्यंत्रों के खिलाफ INDIA की जीत हुई

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल की सांसद सदस्यता बहाल होना नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत है।

    उन्होंने कहा, "यह अन्याय के खिलाफ न्याय की जीत है, असत्य के खिलाफ सत्य की जीत है, तानाशाही के खिलाफ लोकतंत्र की जीत है और षड्यंत्रों के खिलाफ INDIA की जीत है। इस जीत के माध्यम से संसद में आम जनता की आवाज फिर गूंजेगी। समस्त देशवासियों को बधाई।"

    ट्विटर पोस्ट

    सदस्यता बहाल होने पर संसद भवन पहुंचे राहुल गांधी 

    #WATCH | Congress MP Rahul Gandhi pays tributes to Mahatma Gandhi at the Parliament House.

    Lok Sabha Secretariat restored Rahul Gandhi's Lok Sabha membership today after Supreme Court stayed his conviction in the ‘Modi’ surname remark case. pic.twitter.com/jU9bWXG6UL

    — ANI (@ANI) August 7, 2023

    बयान 

    सुप्रीम कोर्ट ने राहुल को दोषमुक्त नहीं किया- सुशील कुमार मोदी 

    केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राहुल की सदस्यता बहाल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "शुक्रवार को आदेश आने के बाद स्पीकर ने आज फैसला लिया है। हमने कानूनी प्रक्रिया का पालन किया और सुप्रीम कोर्ट का आदेश मिलने के तुरंत बाद हमने इसे बहाल कर दिया।"

    भाजपा के सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने राहुल को दोषमुक्त नहीं किया है और कोर्ट के सामने उनकी अपील अभी भी लंबित है।

    मामला 

    क्या है मानहानि का मामला?

    राहुल ने 2019 लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कर्नाटक के कोलार में एक रैली के दौरान कहा था कि सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है।

    गुजरात के भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने राहुल के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था। कोर्ट ने उन्हें दोषी पाते हुए 2 साल की सजा और 15,000 रूपये का जुर्माने लगा दिया था।

    इसके बाद राहुल की लोकसभा सदस्यता को रद्द कर दिया गया था, जिसे अब बहाल किया गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राहुल गांधी
    लोकसभा
    कांग्रेस समाचार
    मल्लिकार्जुन खड़गे

    ताज़ा खबरें

    नया AI टेस्ट बताएगा कौन से पुरुषों को प्रोस्टेट कैंसर दवा से होगा फायदा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    पाकिस्तान से सटे राज्यों में 31 मई को 'ऑपरेशन शील्ड', मॉक ड्रिल में क्या-क्या होगा? जम्मू-कश्मीर
    अमेरिकी कोर्ट के रोक लगाने के बाद ट्रंप की दूसरी योजना, 15 प्रतिशत अस्थायी टैरिफ लगाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
    पंजाब: श्री मुक्तसर साहिब में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 5 प्रवासी श्रमिकों की मौत पंजाब

    राहुल गांधी

    कर्नाटक: कांग्रेस सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में जारी किया 5 गारंटियां लागू करने का आदेश कर्नाटक
    नीतीश कुमार ने तेज की विपक्ष को एकजुट करने की मुहिम, खड़गे और राहुल से मिलेंगे नीतीश कुमार
    नई संसद के उद्घाटन पर राहुल गांधी ने उठाया सवाल तो भाजपा ने 'पनौती' कहा भाजपा समाचार
    मोदी सरनेम मामला: रांची कोर्ट का राहुल गांधी को समन, 16 जून को पेशी पर बुलाया कांग्रेस समाचार

    लोकसभा

    #NewsBytesExplainer: क्या है लोक प्रतिनिधित्व कानून, जिसके तहत जा सकती है राहुल गांधी की संसद सदस्यता? राहुल गांधी
    विपक्ष के हंगामे के बीच वित्त विधेयक 45 से अधिक संशोधनों के साथ लोकसभा में पारित  केंद्र सरकार
    राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने वाले लोकसभा के नोटिस में क्या कहा गया है? राहुल गांधी
    राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने पर किस नेता ने क्या कहा?  राहुल गांधी

    कांग्रेस समाचार

    मानहानि मामला: राहुल गांधी को झटका, गुजरात हाई कोर्ट का सजा पर रोक लगाने से इनकार राहुल गांधी
    अमेरिकी राजदूत ने की मणिपुर हिंसा से निपटने में मदद की पेशकश; कांग्रेस ने किया विरोध मणिपुर
    कर्नाटक बजट: कांग्रेस की चुनावी गारंटियों पर सालाना 52,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे कर्नाटक
    #NewsBytesExplainer: मानहानि मामले में अब तक क्या हुआ और राहुल के पास आगे कौन-से विकल्प मौजूद? राहुल गांधी

    मल्लिकार्जुन खड़गे

    राहुल गांधी को मानहानि केस में सजा पर किस नेता ने क्या कहा?  कांग्रेस समाचार
    अडाणी-हिंडनबर्ग मामला: विपक्षी नेताओंं का राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च, पुलिस ने लागू की धारा 144 दिल्ली पुलिस
    राहुल गांधी की सजा के खिलाफ आज कांग्रेस का सत्याग्रह, पुलिस ने नहीं दी अनुमति राहुल गांधी
    राहुल गांधी मामले में कांग्रेस के देशव्यापी प्रदर्शन का आज दूसरा दिन, विपक्ष के साथ बैठक राहुल गांधी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025