NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / AAP नेता गोपाल इटालिया गिरफ्तार, गुजरात के गृह मंत्री सांघवी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी  
    अगली खबर
    AAP नेता गोपाल इटालिया गिरफ्तार, गुजरात के गृह मंत्री सांघवी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी  
    गुजरात में AAP नेता गोपाल इटालिया हुए गिरफ्तार (तस्वीर- ट्विटर/@Gopal_Italia)

    AAP नेता गोपाल इटालिया गिरफ्तार, गुजरात के गृह मंत्री सांघवी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी  

    लेखन सकुल गर्ग
    Apr 17, 2023
    08:24 pm

    क्या है खबर?

    गुजरात में आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता गोपाल इटालिया को सोमवार को गुजरात क्राइम ब्रांच की टीम ने सूरत से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, इटालिया को बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।

    इटालिया पर गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी और गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।

    गौरतलब है कि इटालिया गुजरात AAP के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

    मामला 

    क्या है पूरा मामला?

    इटालिया ने पिछले साल गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान एक जनसभा में कथित तौर पर गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

    इटालिया ने जनसभा के दौरान हर्ष सांघवी को 'ड्रग्स सांघवी' कहा था, जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ था।

    भाजपा के एक कार्यकर्ता ने इटालिया के इस बयान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने उन्हें आज गिरफ्तार कर लिया।

    निशाना 

    हम अरविंद केजरीवाल के ईमानदार सिपाही हैं- इटालिया

    इटालिया ने भाजपा पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, 'ये भाजपा वालों ने कभी नहीं सोचा होगा कि एक छोटी-सी AAP गुजरात में आकर 40 लाख वोट ले जाएगी। आम आदमी पार्टी की बढ़ती ताक़त से भाजपाई बौखलाए हुए हैं और गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। हम अरविंद केजरीवाल के सिपाही हरदम संघर्ष करते रहेंगे।'

    उन्होंने आगे लिखा, 'हम लोग अरविंद केजरीवाल के ईमानदार सिपाही हैं, जेल या मुकदमे से डरेंगे नहीं। हम यूं ही लड़ते रहेंगे और जीतेंगे।'

    निशाना 

    अरविंद केजरीवाल ने भी भाजपा पर साधा निशाना 

    दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इटालिया को गिरफ्तार किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर निशाना साधा।

    उन्होंने ट्वीट किया, 'गुजरात में AAP के शानदार प्रदर्शन से भाजपा इस कदर बौखलाई है कि अब हमारे गुजरात के नेता गोपाल इटालिया को गिरफ्तार कर लिया है। भाजपा का अब बस एक मकसद है कि किसी तरह आम आदमी पार्टी को खत्म किया जाए। एक-एक करके सबको जेल में डालेंगे ये लोग।'

    पृष्ठभूमि 

    पहले भी विवादों में रह चुके हैं इटालिया 

    बता दें कि गोपाल इटालिया पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने को लेकर विवादों में घिर चुके हैं, जिसके लिए उन्हें दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी इटालिया को समन जांरी किया था।

    दरअसल, भाजपा की IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने वर्ष 2019 का इटालिया का एक पुराना वीडियो ट्वीट किया था, जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'नीच आदमी' कहते हुए दिख रहे थे।

    परिचय 

    कौन हैं गोपाल इटालिया?

    वर्ष 1989 में जन्मे गोपाल इटालिया 2015 के पाटीदार आंदोलन के एक अहम चेहरे थे। हार्दिक पटेल के नेतृत्व में हुए इस आंदोलन की प्रमुख मांग पाटीदार समुदाय को नौकरियों में आरक्षण की थी।

    आंदोलन के बाद वह राजनीति में आए और 2020 में AAP में शामिल हो गए। AAP में वो बेहद जल्दी तरक्की की सीढ़ियां चढ़ें और चंद महीनों के अंदर ही पहले उपाध्यक्ष और फिर गुजरात प्रमुख बन गए।

    वह गुजरात पुलिस में कॉन्स्टेबल रह चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गुजरात
    आम आदमी पार्टी समाचार
    गोपाल इटालिया

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा BE Rall-E की टेस्टिंग में दिखी झलक, जानिए कैसा होगा लुक  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    ध्रुव जुरेल ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेली 94 रन की पारी, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  करुण नायर
    पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से भारी तबाही; 19 की मौत, 12,000 से ज्यादा लोग प्रभावित असम

    गुजरात

    गोवा आ रहे रूस के एक और विमान में बम होने की धमकी, किया गया डायवर्ट रूस समाचार
    गुजरात: कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 38 कार्यकर्ताओं को किया निलंबित गुजरात चुनाव
    गुजरात: जिस दिन गोहत्या रुकी, उस दिन धरती की समस्याएं समाप्त हो जाएंगी- जिला अदालत महाराष्ट्र
    मोरबी हादसा: ठेका लेने वाले ओरेवा समूह के MD के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी मोरबी पुल हादसा

    आम आदमी पार्टी समाचार

    कौन हैं शैली ओबरॉय, जो चुनी गईं दिल्ली की नई मेयर? दिल्ली
    MCD: स्थायी समिति के चुनाव में हंगामा, मेयर ने भाजपा पार्षदों पर लगाया हमले का आरोप दिल्ली नगर निगम
    शराब नीति मामला: अरविंद केजरीवाल के PA से पूछताछ, सबूत नष्ट करने का आरोप अरविंद केजरीवाल
    जासूसी मामला: AAP मुख्यालय के बाहर भाजपा का बड़ा प्रदर्शन, मनीष सिसोदिया का इस्तीफा मांगा भाजपा समाचार

    गोपाल इटालिया

    दिल्ली: प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के लिए हिरासत में लिए गए गुजरात AAP प्रमुख दिल्ली पुलिस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025