Page Loader
दिल्ली: राहुल गांधी का 12 तुगलक लेन बंगला हो रहा खाली, अब मां के साथ रहेंगे
राहुल गांधी ने दिल्ली के 12 तुगलक लेन से बंगला खाली करना शुरू किया

दिल्ली: राहुल गांधी का 12 तुगलक लेन बंगला हो रहा खाली, अब मां के साथ रहेंगे

लेखन गजेंद्र
Apr 14, 2023
05:58 pm

क्या है खबर?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद सदस्यता रद्द होने के बाद दिल्ली में 12 तुगलक लेन स्थित अपना सरकारी बंगला खाली करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को ट्रक द्वारा बंगले से सामान 10 जनपथ शिफ्ट किया गया। राहुल अब अपनी मां सोनिया गांधी के साथ उनके 10 जनपथ स्थित आवास पर रहेंगे। राहुल को मोदी सरनेम मामले में सूरत कोर्ट से 2 साल की सजा होने के बाद सांसदी और बंगले से हाथ धोना पड़ा है।

आवास

राहुल को 22 अप्रैल तक का मिला है समय

लोकसभा सचिवालय ने राहुल को बंगला खाली करने के लिए 22 अप्रैल तक का समय दिया था। इस पर राहुल ने पत्र लिखकर समय पर बंगला खाली करने की बात कही थी। राहुल को बंगला 2005 में आवंटित हुआ था। वह चार बार सांसद रहने के दौरान इसी बंगले में रहे। उन्होंने अपने जवाबी पत्र में लिखा कि बंगले से उनकी अच्छी यादें जुड़ी हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उनको अपने बंगले में रहने की पेशकश की थी।

ट्विटर पोस्ट

राहुल गांधी का सामान शिफ्ट करने के लिए ट्रक पहुंचा