उत्तर प्रदेश: खबरें

05 Jan 2023

दिल्ली

नोएडा में सुल्तानपुरी जैसा हादसा, स्वीगी कर्मी की बाइक को टक्कर मारकर 500 मीटर घसीटा

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में नए साल की रात सुल्तानपुरी जैसा सड़क हादसा सामने आया है।

05 Jan 2023

दिल्ली

दिल्ली में ठंड से कांपे लोग, 2 साल बाद पारा पहुंचा 3 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली की सर्दी अब लोगों को कांपने पर मजबूर कर रही है। गुरुवार सुबह यहां का न्यूनतम तापमान गिरकर 3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो दो साल बाद अब तक का सबसे कम तापमान है।

04 Jan 2023

आरक्षण

योगी सरकार को निकाय चुनाव में OBC आरक्षण के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को निकाय चुनाव में OBC आरक्षण को लेकर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली।

उत्तर प्रदेश: ऑपरेशन के बाद महिला के पेट में छोड़ा तौलिया, डॉक्टर के खिलाफ जांच शुरू

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में ऑपरेशन के बाद एक गर्भवती महिला के पेट में तौलिया छोड़ने का मामला सामने आया है।

भारत जोड़ो यात्रा: RAW के पूर्व प्रमुख दुलत और शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी हुए शामिल

नौ दिन के विश्राम के बाद दिल्ली से उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ चली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को गाजियाबाद में प्रवेश कर गई।

भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण शुरू, राहुल गांधी ने किए हनुमान मंदिर के दर्शन

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण नौ दिन के विश्राम के बाद आज से शुरू हो गया।

उत्तर प्रदेशः योगी सरकार करेगी शैक्षणिक ढांचे में बदलाव, शिक्षा आयोग का होगा गठन

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार प्रदेश के शैक्षणिक ढांचे में बदलाव की तैयारी कर रही है। इसे लेकर मंगलवार को होने वाली बैठक में राज्य शिक्षा आयोग के गठन का फैसला होगा।

उत्तर भारत में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी, अगले 5 दिन पड़ेगी कंपकंपाने वाली सर्दी

राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में ठंड का कहर जारी है। तापमान में गिरावट और धुंध के चलते आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

राष्ट्रीय महिला आयोग को 2022 में मिलीं 30,957 शिकायतें, आठ सालों में सबसे अधिक

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) को साल 2022 में महिलाओं के खिलाफ हुए अपराधों की लगभग 31,000 शिकायतें मिलीं, जो 2014 के बाद सबसे ज्यादा हैं।

भाजपा और RSS मेरे लिए गुरु की तरह, उनसे सीखने को मिल रहा- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) उनके लिए गुरु की तरह हैं।

30 Dec 2022

विस्फोट

उत्तर प्रदेशः चंदौली में अस्पताल के बाहर ऑक्सीजन सिलेंडर में धमाका, 2 की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में शुक्रवार सुबह एक प्राइवेट अस्पताल के बाहर ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट होने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश के हरदोई में जन्मा अनोखा बच्चा, सिर से लेकर कमर तक बाल ही बाल

उत्तर प्रदेश के हरदोई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में एक महिला ने अनोखे बच्चे को जन्म दिया है।

भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े सवाल पर अखिलेश यादव बोले- भाजपा और कांग्रेस दोनों एक हैं

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े सवाल पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है।

29 Dec 2022

नोएडा

उज्बेकिस्तान में भारतीय सिरप से बच्चों की मौत मामले में जांच शुरू, कंपनी ने रोका उत्पादन

नोएडा में बनी सिरप पीकर उज्बेकिस्तान में 18 बच्चों की मौत के मामले में भारत में जांच शुरू हो गई है।

उज्बेकिस्तान का दावा- भारत में बना सिरप पीकर हुई 18 बच्चों की मौत

उज्बेकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि भारत में बने एक सिरप को पीने से देश में करीब 18 बच्चों की मौत हो गई है।

28 Dec 2022

लखनऊ

उत्तर प्रदेश: स्पोर्ट्स बाइक न मिलने पर दिया तीन तलाक, सास की सदमे से मौत

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पति द्वारा फोन पर तीन तलाक दिये जाने का मामला सामने आया है।

28 Dec 2022

लखनऊ

उत्तर प्रदेश: बच्चा नहीं होने पर पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर मारा ब्लेड

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पति की क्रूर हरकत सामने आई है।

उत्तर प्रदेश: सीतापुर में एक हफ्ते में इंटर कॉलेज की 3 नाबालिग छात्राओं ने दी जान

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में कमलापुर कस्बे के अंतर्गत राजा बहादुर सूर्य बख्श सिंह इंटर कॉलेज की तीन नाबालिग छात्राओं के एक हफ्ते अंदर जान देने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

सलमान खुर्शीद ने भगवान राम से की राहुल गांधी की तुलना, भाजपा ने किया पलटवार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने 'भारत जोड़ो यात्रा' को रामायण के प्रसंग से जोड़ते हुए पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से की है।

उत्तर प्रदेश: योगी सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए सपा नेताओं को फंसा रही- अखिलेश

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को योगी आदित्यनाथ की प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए सपा नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसा रही है।

26 Dec 2022

गोरखपुर

उत्तर प्रदेशः गोरखपुर में घर में फंदे से लटकती मिली छात्रा, रेप और हत्या का आरोप

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सातवीं कक्षा की एक छात्रा का शव घर में फंदे से लटकता मिला। घटना गोरखनाथ क्षेत्र में हुई है।

चीन से उत्तर प्रदेश लौटा व्यक्ति मिला कोरोना संक्रमित, जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया सैंपल

उत्तर प्रदेश में चीन से लौटा एक व्यक्ति कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया है। आगरा का रहने वाला यह 40 वर्षीय व्यक्ति तीन दिन पहले चीन से भारत लौटा था।

गाजियाबाद: दंपति की हत्या और लूट मामले का खुलासा, पुलिस ने नाबालिग को बताया मास्टरमाइंड

उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस ने बुजुर्ग दंपति की हत्या मामले का खुलासा कर दिया है।

24 Dec 2022

मथुरा

मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद का होगा सर्वे, कोर्ट ने हिंदू सेना की याचिका की स्वीकार

उत्तर प्रदेश के मथुरा की जिला अदालत ने शनिवार को श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद में एक बड़ा फैसला सुनाया है।

दिल्ली में दाखिल हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी कर रहे हैं नेतृत्व

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में शनिवार सुबह हरियाणा के फरीदाबाद से होते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दाखिल हो गई।

23 Dec 2022

केरल

उत्तर प्रदेश: केरल के पत्रकार कप्पन को दो साल बाद मिली जमानत

हाथरस में षड्यंत्र के आरोप में उत्तर प्रदेश की जेल में दो साल से बंद केरल के पत्रकार सिद्दीक कप्पन को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने धनशोधन के मामले में जमानत दे दी।

23 Dec 2022

बरेली

उत्तर प्रदेश: बरेली के सरकारी स्कूल में इस्लामिक प्रार्थना कराने पर प्रधानाचार्य निलंबित

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में फरीदपुर स्थित कमला नेहरू पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को इस्लामिक प्रार्थना कराने का वीडियो जारी होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है।

22 Dec 2022

देश

उत्तर प्रदेश: हमीरपुर में 6 वर्षीय बच्ची के गले में पेंसिल का छिलका फंसने से मौत

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक छह वर्षीय बच्ची के गले में पेंसिल का छिलका फंसने से उसका दम फूल गया। बच्ची को उसके परिवार वाले अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

चीन में कोरोना लहर को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने अलर्ट जारी किया

चीन में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में अलर्ट जारी किया है।

20 Dec 2022

मदरसा

उत्तर प्रदेश: मदरसों में अब गणित, अंग्रेजी और विज्ञान की पढ़ाई अनिवार्य होगी

उत्तर प्रदेश के मदरसों में अब गणित, विज्ञान और अंग्रेजी जैसे विषयों की पढ़ाई भी अनिवार्य रूप से कराई जाएगी।

20 Dec 2022

ताजमहल

ताजमहल पर 2 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया, आगरा नगर निगम ने भेजा नोटिस

दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल पर आगरा नगर निगम का करीब दो करोड़ रुपये टैक्स के रूप में बकाया है।

19 Dec 2022

ताजमहल

आगरा नगर निगम ने दी हाउस टैक्स न भरने पर ताजमहल को जब्त करने की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के आगरा में मौजूद विश्व प्रसिद्ध इमारत ताजमहल एक बार फिर सुर्खियों में है।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में सुरक्षा कर्मियों और छात्रों के बीच हिंसक झड़प, आगजनी और पथराव

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में सोमवार को छात्रों और सुरक्षा कर्मियों के बीच परिसर में प्रवेश को लेकर हुई झड़प हिंसा में बदल गई।

'बेशरम रंग' गाने में दीपिका की जगह योगी आदित्यनाथ की तस्वीर लगाने पर FIR

अभिनेता शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'पठान' का गाना 'बेशर्म रंग' रिलीज होने के बाद से ही विवादों घिरा हुआ है।

19 Dec 2022

दिल्ली

उत्तर प्रदेश: मोबाइल चोरी के आरोपी को चलती ट्रेन से बाहर फेंका, मौत

अयोध्या से दिल्ली जा रही एक ट्रेन से मोबाइल चोरी के आरोपी को नीचे फेंके जाने से उसकी मौत हो गई है। यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है।

18 Dec 2022

अंबाला

पानी की बोतल के लिए अधिक पैसे वसूलने पर रेलवे कॉन्ट्रैक्टर पर लगा 1 लाख जुर्माना

भारतीय रेलवे ने अंबाला डिवीजन में पानी की बोतल के अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) से पांच रुपए ज्यादा वसूलने पर एक कैटरिंग कॉन्ट्रैक्टर पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

17 Dec 2022

नोएडा

नोएडा: युवकों ने शख्स का अपहरण कर फिरौती में मांगा विदेश नस्ल का पालतू कुत्ता

आपने फिरौती में मोटी रकम या जेवरात मांगने के बारे में तो सुना होगा, लेकिन उत्तर प्रदेश के नोएडा में तीन युवकों के एक शख्स का अपहरण कर फिरौती में उसके विदेशी नस्ल के पालतू कुत्ते की मांग करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

बिजली चोरी के लिए शख्स को मिली थी 18 साल की सजा, सुप्रीम कोर्ट ने घटाई

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बिजली चोरी करने के लिए उत्तर प्रदेश के एक शख्स को मिली 18 साल की सजा को घटाकर दो साल कर दिया।

15 Dec 2022

गाजीपुर

मुख्तार अंसारी को 26 साल पुराने गैंगस्टर मामले में 10 साल की कैद

पूर्वांचल का माफिया मुख्तार अंसारी को 26 साल पुराने गैंगस्टर मामले में गाजीपुर की सांसद व विधायक कोर्ट द्वारा गुरुवार को दोषी ठहराया गया।

15 Dec 2022

हत्या

उत्तर प्रदेश: युवकों ने पिल्लों के कान और पूंछ काटे, नमक छिड़ककर शराब के साथ खाए

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पशु क्रूरता का एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां दो युवकों ने कुत्ते के दो पिल्लों में से एक का कान और दूसरे की पूंछ काट दी।