LOADING...
दिल्ली में ठंड से कांपे लोग, 2 साल बाद पारा पहुंचा 3 डिग्री सेल्सियस
दिल्ली में घने कोहरे की वजह से दृश्यता घटकर 200 मीटर हुई, पारा 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज (तस्वीरः unsplash)

दिल्ली में ठंड से कांपे लोग, 2 साल बाद पारा पहुंचा 3 डिग्री सेल्सियस

लेखन गजेंद्र
Jan 05, 2023
11:01 am

क्या है खबर?

दिल्ली की सर्दी अब लोगों को कांपने पर मजबूर कर रही है। गुरुवार सुबह यहां का न्यूनतम तापमान गिरकर 3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो दो साल बाद अब तक का सबसे कम तापमान है। कोहरे की वजह से दृश्यता घटकर 200 मीटर से कम हो गई है, जिससे यातायात पर असर पड़ा है। भारतीय मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अगले दो से तीन दिन तक कड़ी ठंड पड़ने की संभावना जताई है।

मौसम

शीतलहर से अभी और बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली-NCR में शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है, जिससे ठंड बढ़ेगी। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में चार से पांच दिन कोहरा रहेगा। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा की ओर से बताया गया कि सभी उड़ाने सामान्य हैं। हालांकि उन्होंने जानकारी लेते रहने का सुझाव दिया है। रेलवे ने जानकारी दी कि घने कोहरे की वजह से 12 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। ये डेढ़ से तीन घंटे लेट हैं।