'पेड्डी' की रिलीज के बीच जाह्नवी कपूर पहुंची तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ी सीढ़ियां; देखें वीडियो
क्या है खबर?
राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित फिल्म में मुख्य अभिनेत्री जाह्नवी कपूर हैं, जो 'देवरा' (2024) के बाद साउथ में उनकी दूसरी फिल्म है। फिल्म रिलीज के बीच अभिनेत्री तिरुमाला मंदिर पहुंची, जहां से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जाह्नवी की यह मंदिर यात्रा 'पेड्डी' की सफलता के लिए बताई जा रही है। वीडियो में उन्हें नंगे पैर मंदिर की सीढ़ियां चढ़ते देखा गया।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
Watch 😇
— FalconUpdatesHQ (@FalconUpdatesHQ) June 4, 2026
Actress Janhvi Kapoor garu on her way to Tirumala via the Alipiri steps for darshan of Bhagavān Venkateshwara.
Her film with Ram Charan Garu, Peddi, is now in theatres. 🙌🏻 pic.twitter.com/b1FMJnSXxT
वीडियो
पारंपरिक परिधान में नजर आईं जाह्नवी
PTI ने जाह्नवी का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्हें मंदिर के बाहर चलते हुए देखा जा सकता है। इस अवसर पर वह पारंपरिक परिधान में नजर आईं। उन्होंने पर्पल कांजीवरम साड़ी के साथ भारी गहने पहन रखे हैं। बता दें, जाह्नवी हर बड़े मौके पर, खासतौर पर अपने जन्मदिन पर तिरुमाला मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचती हैं। 'पेड्डी' एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें राम और जाह्नवी के अलावा, दिव्येंदु, शिवा राजकुमार, बोमन ईरानी जैसे सितारे शामिल हैं।
ट्विटर पोस्ट
मंदिर के बाहर नजर आईं जाह्नवी कपूर
VIDEO | Andhra Pradesh: Actor Janhvi Kapoor offers prayers at Tirumala temple.
— Press Trust of India (@PTI_News) June 4, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/qa5TtR9QT0