Page Loader
उत्तर प्रदेश: मदरसों में अब गणित, अंग्रेजी और विज्ञान की पढ़ाई अनिवार्य होगी
उत्तर प्रदेश के मदरसों में अब अंग्रेजी, गणित व विज्ञान विषय की पढ़ाई अनिवार्य (तस्वीर: pixabay)

उत्तर प्रदेश: मदरसों में अब गणित, अंग्रेजी और विज्ञान की पढ़ाई अनिवार्य होगी

लेखन गजेंद्र
Dec 20, 2022
04:10 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के मदरसों में अब गणित, विज्ञान और अंग्रेजी जैसे विषयों की पढ़ाई भी अनिवार्य रूप से कराई जाएगी। मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड (UPBME) की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। जल्द ही निर्णय लागू किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता मदरसा बोर्ड के चेयरमैन डॉ इफ्तिखार अहमद जावेद ने की। इस दौरान मदरसों से जुड़े उत्तर प्रदेश के मौलाना, शिक्षक और अन्य अधिकारी शामिल रहे।

फैसला

अभी तक अनिवार्य नहीं था विषय, शिक्षकों की होगी नियुक्ति

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मदरसों में अभी तक अंग्रेजी, विज्ञान और गणित विषय की पढ़ाई वैकल्पिक तौर पर हो रही थी। इसे अनिवार्य नहीं किया गया था। आदेश जारी होने के बाद ये अनिवार्य विषय होंगे और मदरसों में NCERT द्वारा तय किताबें पढ़ाई जाएंगी। इंडिया टुडे के मुताबिक, विषयों के लिए शिक्षकों की भर्ती अलग से की जाएगी। एक आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, राज्य में 16,513 मदरसों में करीब 20 लाख छात्र पढ़ते हैं।