Page Loader
उत्तर प्रदेश: बच्चा नहीं होने पर पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर मारा ब्लेड
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट को जख्मी किया (तस्वीरः pixabay)

उत्तर प्रदेश: बच्चा नहीं होने पर पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर मारा ब्लेड

लेखन गजेंद्र
Dec 28, 2022
12:03 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पति की क्रूर हरकत सामने आई है। बच्चा पैदा न कर पाने पर 30 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी को न केवल प्रताड़ित किया और उसके प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से जख्मी कर दिया। महिला ने किसी तरह अपने भाई को सूचित किया, जिसने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घरेलू हिंसा समेत अन्य संबंधित धाराओं में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वारदात

छह साल पहले हुई थी शादी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि लखनऊ के मोहनलाल गंज में रहने वाले दंपति का विवाह छह साल पहले हुआ था। दोनों के बीच इस बात को लेकर अक्सर झगड़ा भी होता था। इसलिए महिला आठ महीने से अपने मायके में थी। 25 दिसंबर को आरोपी पति महिला को वापस घर ले आया। उसी दिन उसने महिला के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाया, उसके बाद ब्लेड से उसके प्राइवेट पार्ट को जख्मी कर दिया।