Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
जम्मू-कश्मीर
बज
गर्मी की लहर
वैक्सीन समाचार
क्राइम समाचार
कोरोना वायरस
कोवैक्सिन
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / असम में बाढ़ का कहर: अब तक 7 लोगों की मौत, 2 लाख से ज्यादा प्रभावित
देश

असम में बाढ़ का कहर: अब तक 7 लोगों की मौत, 2 लाख से ज्यादा प्रभावित

असम में बाढ़ का कहर: अब तक 7 लोगों की मौत, 2 लाख से ज्यादा प्रभावित
लेखन भारत शर्मा
May 17, 2022, 07:13 pm 3 मिनट में पढ़ें
असम में बाढ़ का कहर: अब तक 7 लोगों की मौत, 2 लाख से ज्यादा प्रभावित
असम में बाढ़ का कहर: अब तक 7 लोगों की मौत, 2 लाख से ज्यादा प्रभावित।

एक तरफ दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी से जूझ रहा है, वहीं दूसरी ओर पूर्वोत्तर का असम राज्य भारी बारिश और बाढ़ की चपेट में है। यहां गत पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण 24 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। बारिश और बाढ़ के कारण पहाड़ी इलाकों में हुए भूस्खलन से अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह दो लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

हालात
बाढ़ से अब तक 811 गांव प्रभावित

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, वर्तमान में राज्य के 24 जिलों के कुल 811 गांव बारिश और बाढ़ की चपेट में हैं। इससे कुल 2,02,385 लोग प्रभावित हुए हैं। लोगों को राहत देने के लिए 15 जिलों में करीब 72 राहत शिविर खोले गए हैं। जिसमें 33,300 लोगों को आश्रय दिया गया है। NDRF, सेना, SDRF के जवान बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव और राहत अभियान में जुटे हैं।

सबसे ज्यादा
इन जिलों में हालात सबसे ज्यादा खराब

ASDMA के अनुसार, वर्तमान में कछार, होजाई, चराईदेव, दरांग, धेमाजी, डिब्रूगढ़ और दीमा हसाओ जिलों की हालत सबसे ज्यादा खराब है। बाढ़ के कारण होजाई में 78,157 और कछार में 51,357 लोग प्रभावित हुए हैं। कछार में बाढ़ से दो तथा दीमा हसाओ में भूस्खलन के कारण चार लोगों की मौतें हुई हैं। एक अन्य मौत लखीमपुर में अन्य वर्षा जनित हादसे में हुई है। भूस्खलन के बाद पहाड़ी जिला दीमा हसाओ राज्य के बाकी हिस्सों से कट गया है।

जानकारी
बाढ़ के कारण 6,540 घर क्षतिग्रस्त

ASDMA के अधिकारियों ने बताया बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण 24 जिलों में 6,540 घर आंशिक या पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ऐसे में इनमें रहने वालों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है और उनके खाने-पीने की व्यवस्था की गई है।

नुकसान
बारिश से हुआ लाखों का नुकसान

लगातार हो रही बारिश और बाढ़ के कारण लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। कई जिलों में सड़कें, पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जलभराव होने से खेतों में फसलें तबाह हो गई हैं। कोपिली सहित कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। पड़ोसी राज्य मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी लगातार बारिश होने से हालात ज्यादा बिगड़ रहे हैं। बाढ़ में फंसे लोगों को निकालकर राहत शिविरों में पहुंचाने का काम तेजी से किया जा रहा है।

ट्विटर पोस्ट
यहां देखें बाढ़ में बहे पुल का वीडियो

Flood situation in Karbi Anglong district of Assam pic.twitter.com/45hpF0Sv0x

— Mahesh 🇮🇳 (@Mahesh10816) May 17, 2022
रेलवे
बाढ़ में बही पटरियां, पलटे ट्रेन के डिब्बे

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की ओर से कहा गया है कि बाढ़ के कारण दीमा हसाओ का हाफलोंग स्टेशन पूरी तरह डूब गया है। भारी भूस्खलन और लगातार बारिश से पटरियां तक बह गई। ऐसे में स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन के कई डिब्बे पलट गए। इस एक वीडियो भी सामने आया है। इसी तरह लुमडिंग-बदरपुर पहाड़ी खंड में दो दिनों से दो ट्रेनें फंसी हैं। वायुसेना की मदद से ट्रेनों में सवार 2,800 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

परेशानी
बाढ़ के कारण बढ़ी आवश्यक वस्तुओं की कीमतें

बता दें कि असम में लुमडिंग-बदरपुर रेलवे खंड त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर और असम के दक्षिणी भाग को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने का एकमात्र मार्ग है। बारिश और बाढ़ के कारण यह रेल संपर्क पिछले चार दिनों से कटा हुआ है। ऐसे में राज्य के इस इलाके में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति रुक गई है। यहां खाने-पीने सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं के दामों में इजाफा हो गया है। इसने कोढ़ में खाज का काम किया है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
भारत शर्मा
भारत शर्मा
Twitter
BA, B.Ed हूं और पत्रकारिता क्षेत्र में 14 साल से अधिक का अनुभव है। कई सालों तक फील्ड रिपोर्टिंग करना और पत्रकारिता क्षेत्र में तीन पुरस्कार हासिल करना बड़ी उपलब्धि रही है। डिजिटल मीडिया में भी अच्छा खासा अनुभव है। एक्सक्लूसिव स्टोरी, अपराध, राजनीति, चिकित्सा, प्रौद्योगिकी, परिवहन, प्रशासन, यात्रा-वृत्तांत आदि क्षेत्रों में लेखन पर मजबूत पकड़ है।
ताज़ा खबरें
मेघालय
असम
अरुणाचल प्रदेश
असम बाढ़
बारिश
ताज़ा खबरें
कार के इन पार्ट्स का समय-समय पर बदला जाना है बेहद जरूरी
कार के इन पार्ट्स का समय-समय पर बदला जाना है बेहद जरूरी ऑटो
मेगाबजट फिल्मों की हुई वापसी, 150 करोड़ से ज्यादा है इन फिल्मों का बजट
मेगाबजट फिल्मों की हुई वापसी, 150 करोड़ से ज्यादा है इन फिल्मों का बजट मनोरंजन
कुछ ही मिनटों में बनाएं पुदीने के ये व्यंजन, आसान हैं रेसिपी
कुछ ही मिनटों में बनाएं पुदीने के ये व्यंजन, आसान हैं रेसिपी लाइफस्टाइल
इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज के लिए घोषित हुई भारतीय टीम
इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज के लिए घोषित हुई भारतीय टीम खेलकूद
हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए नामांकित हुई 'RRR'
हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए नामांकित हुई 'RRR' मनोरंजन
मेघालय
खूबसूरत पर्यटन स्थल है शिलांग, घूमने जा रहे हैं तो जान लें ये जरूरी बातें
खूबसूरत पर्यटन स्थल है शिलांग, घूमने जा रहे हैं तो जान लें ये जरूरी बातें लाइफस्टाइल
असम में जहरीली मशरूम खाने से दो दिनों में हुई 13 लोगों की मौत
असम में जहरीली मशरूम खाने से दो दिनों में हुई 13 लोगों की मौत देश
बेंगलुरु में DPS सहित 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बेंगलुरु में DPS सहित 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने संभाला मोर्चा देश
मेघालय में बेरोजगारी को लेकर पनपा नया उग्रवादी संगठन, मुख्यमंत्री को दी बम धमाकों की धमकी
मेघालय में बेरोजगारी को लेकर पनपा नया उग्रवादी संगठन, मुख्यमंत्री को दी बम धमाकों की धमकी देश
क्या है असम और मेघालय के बीच का सीमा विवाद जिसे सुलझाने में लगे 50 साल?
क्या है असम और मेघालय के बीच का सीमा विवाद जिसे सुलझाने में लगे 50 साल? देश
और खबरें
असम
असम: बाढ़ की स्थिति में थोड़ा सुधार, लेकिन 21 लाख अभी भी प्रभावित; 134 की मौत
असम: बाढ़ की स्थिति में थोड़ा सुधार, लेकिन 21 लाख अभी भी प्रभावित; 134 की मौत देश
असम में बाढ़ का कहर जारी; अब तक 107 की मौत, 45 लाख से अधिक प्रभावित
असम में बाढ़ का कहर जारी; अब तक 107 की मौत, 45 लाख से अधिक प्रभावित देश
महाराष्ट्र का सियासी संकट: विधायकों को होटल में रखने पर कितना खर्च हो रहा है?
महाराष्ट्र का सियासी संकट: विधायकों को होटल में रखने पर कितना खर्च हो रहा है? राजनीति
असम: बाढ़ का प्रकोप जारी; 25 लोगों की मौत, 32 जिलों के 31 लाख लोग प्रभावित
असम: बाढ़ का प्रकोप जारी; 25 लोगों की मौत, 32 जिलों के 31 लाख लोग प्रभावित देश
छुट्टी लेकर मतदान न करने वालों का पता लगाएगा चुनाव आयोग, बनाई विशेष योजना
छुट्टी लेकर मतदान न करने वालों का पता लगाएगा चुनाव आयोग, बनाई विशेष योजना देश
और खबरें
अरुणाचल प्रदेश
किन राज्यों ने की अग्निपथ योजना के अग्निवीरों को प्राथमिकता देने की घोषणा?
किन राज्यों ने की अग्निपथ योजना के अग्निवीरों को प्राथमिकता देने की घोषणा? देश
भारत की सबसे खूबसूरत घाटियां, जिन्हें एक बार तो जरूर देखें
भारत की सबसे खूबसूरत घाटियां, जिन्हें एक बार तो जरूर देखें लाइफस्टाइल
अरुणाचल प्रदेश: सेना ने मछली पकड़कर लौट रहे 2 लोगों को गलती से गोली मारी
अरुणाचल प्रदेश: सेना ने मछली पकड़कर लौट रहे 2 लोगों को गलती से गोली मारी देश
अरुणाचल प्रदेश में हिमस्खलन की चपेट में आए 7 जवानों के शव बरामद
अरुणाचल प्रदेश में हिमस्खलन की चपेट में आए 7 जवानों के शव बरामद देश
अरुणाचल प्रदेश से अपहृत भारतीय युवक का दावा- चीनी सेना ने दिए थे बिजली के झटके
अरुणाचल प्रदेश से अपहृत भारतीय युवक का दावा- चीनी सेना ने दिए थे बिजली के झटके देश
और खबरें
असम बाढ़
असम में बारिश और भूस्खलन ने ली दो मासूमों की जान, कुल छह की मौत
असम में बारिश और भूस्खलन ने ली दो मासूमों की जान, कुल छह की मौत देश
असम: बाढ़ में डूबे 1,000 से अधिक गांव; 6 लाख लोग प्रभावित, 9 की मौत
असम: बाढ़ में डूबे 1,000 से अधिक गांव; 6 लाख लोग प्रभावित, 9 की मौत देश
और खबरें
बारिश
मणिपुर में भूस्खलन की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत, 50 से अधिक लापता
मणिपुर में भूस्खलन की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत, 50 से अधिक लापता देश
दिल्ली और आसपास के इलाकों में तूफान और बारिश, कई जगहों पर जलभराव
दिल्ली और आसपास के इलाकों में तूफान और बारिश, कई जगहों पर जलभराव देश
उत्तर भारत समेत देश के कई इलाकों में बारिश का अनुमान, गर्मी से मिलेगी राहत
उत्तर भारत समेत देश के कई इलाकों में बारिश का अनुमान, गर्मी से मिलेगी राहत देश
असम में बाढ़ से 7 लाख लोग प्रभावित; बिहार में आंधी-बिजली से 33 की मौत
असम में बाढ़ से 7 लाख लोग प्रभावित; बिहार में आंधी-बिजली से 33 की मौत देश
चार धाम यात्रा: ऋषिकेश-यमुनोत्री राजमार्ग पर सुरक्षा दीवार धंसने से 10,000 श्रद्धालु फंसे
चार धाम यात्रा: ऋषिकेश-यमुनोत्री राजमार्ग पर सुरक्षा दीवार धंसने से 10,000 श्रद्धालु फंसे देश
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022