अमरिंदर सिंह: खबरें
अमरिंदर सिंह पंजाब के मौजूदा मुख्यमंत्री हैं। पटियाला के राजपरिवार से आने वाले अमरिंदर सिंह का जन्म 11 मार्च, 1942 को हुआ था। राजनीति में आने से पहले वह 1963 से 1966 तक तीन साल सेना में रहे और उन्होंने 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में हिस्सा लिया। सेना में सेवाएं देने के कारण ही उन्हें आमतौर पर कैप्टन अमरिंदर सिंह कहा जाता है। अपने मित्र और कांग्रेस नेता राजीव गांधी के कहने पर वह राजनीति में आए और 1980 में पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए। 1984 में 'ऑपरेशन ब्लू स्टार' के विरोध में उन्होंने कांग्रेस और लोकसभा से इस्तीफा दे दिया। शिरोमणि अकाली दल से होते हुए वह 1998 में वापस कांग्रेस में आए। वह 2002 में पहली बार पंजाब के मुख्यमंत्री बने और 2007 तक इस पद पर बने रहे। 2017 विधानसभा चुनाव जीतकर वह दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं।
कृषि कानून: किसान संगठनों ने बुलाई बैठक, तत्काल आंदोलन समाप्त न करने के दिए संकेत
शुक्रवार सुबह देश के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने किसानों से वापस खेतों और घरों में लौटने की अपील करते हुए नई शुरुआत करने की बात कही।
किसान संकट का समाधान करने की जरूरत, नहीं तो लोग गांवों में नहीं घुसने देंगे- अमरिंदर
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा है कि केंद्र सरकार को तीनों नए कृषि कानूनों को वापस लेना होगा। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो पंजाब के ग्रामीण अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए राजनीतिक दलों को प्रचार नहीं करने देंगे।
पंजाब: मुख्यमंत्री चन्नी ने मानी नवजोज सिद्धू की मांग, एडवोकेट जनरल का इस्तीफा स्वीकार
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफा वापस लेने के दौरान रखी गई नए एडवोकेट जनरल की नियुक्ति की शर्त को मान लिया है।
अमरिंदर की नई पार्टी के बाद पंजाब कांग्रेस का एकता का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री ने की बैठक
अमरिंदर सिंह के पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ने के बाद मंगलवार शाम पंजाब कांग्रेस ने एकता का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में एक बैठक की गई जिसमें सरकार के सभी मंत्री और पार्टी नेता शामिल हुए।
अमरिंदर सिंह का कांग्रेस से अधिकारिक इस्तीफा, नई पार्टी के नाम का ऐलान भी किया
पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नई पार्टी बनाने का ऐलान करने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस से अधिकारिक रूप से इस्तीफा दे दिया है।
पंजाब: अमरिंदर सिंह ने पर्दे के पीछे कांग्रेस से बातचीत की खबरों का खंडन किया
पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद गत दिनों नई पार्टी का ऐलान करने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी में वापसी के लिए कांग्रेस के साथ पर्दे के पीछे वार्ता करने की खबरों का शनिवार को खंडन किया है।
कौन हैं पाकिस्तानी पत्रकार अरूसा आलम, जिनके अमरिंदर के साथ संबंध पर उठ रहे सवाल?
पंजाब में सियासी बवाल कम होने का नाम नहीं ले रहा है और इस बार इसका कारण बनी हैं पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पाकिस्तानी दोस्त अरूसा आलम। सिंह के विरोधी कांग्रेसी नेताओं ने अरूसा के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के साथ संबंध होने का आरोप लगाया है और मामले में जांच की मांग की है।
जल्द नई पार्टी के नाम का ऐलान करेंगे अमरिंदर सिंह, कल अमित शाह से मिलेंगे
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को कहा कि वो विधानसभा चुनाव से पहले अपनी नई पार्टी बनाने जा रहे हैं और चुनाव आयोग से मंजूरी मिलने के बाद वो इसका नाम सार्वजनिक करेंगे।
पंजाब: अमरिंदर सिंह की दोस्त के ISI से रिश्तों की कराई जाएगी जांच- गृह मंत्री रंधावा
पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नई पार्टी का बनाने का ऐलान करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है।
कैप्टन अमरिंदर सिंह की नई पार्टी के साथ गठबंधन के लिए तैयार है भाजपा- पंजाब प्रभारी
पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और भाजपा को एक जाजम पर बैठा हुआ देखा जा सकता है।
पंजाब: युवक ने विकास कार्यों को लेकर किया सवाल, कांग्रेस विधायक ने कर दी धुनाई
चुनाव के समय नेता क्षेत्र में विकास के बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद वादों पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है।
अमरिंदर सिंह ने किया नई पार्टी बनाने का ऐलान, भाजपा के साथ कर सकते हैं समझौता
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वह अपनी नई पार्टी बनाएंगे। वे जल्द ही इसे लॉन्च करेंगे।
पंजाब: कैप्टन अमरिंदर सिंह का कांग्रेस पर हमला, कहा- अव्यवस्था को लेकर परेशानी में है पार्टी
पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने और कांग्रेस को छोड़ने का ऐलान करने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला है।
अपनी अलग पार्टी की तैयारी में अमरिंदर सिंह, भाजपा के साथ कर सकते हैं समझौता- रिपोर्ट
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी राजनीतिक पार्टी बनाने की तैयारी में हैं और ये पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ घोषित या अघोषित गठबंधन भी कर सकती है। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स को ये जानकारी दी है।
भाजपा में शामिल नहीं होंगे अमरिंदर सिंह, लेकिन कांग्रेस छोड़ेंगे, कहा- अपमान सहन नहीं कर सकता
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वे कांग्रेस छोड़ने जा रहे हैं। NDTV से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे भाजपा में शामिल नहीं हो रहे हैं, लेकिन कांग्रेस को छोड़ रहे हैं।
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की अमित शाह से मुलाकात, भाजपा में शामिल होने के कयास तेज
पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने और भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार शाम को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की।
पंजाब: सिद्धू के बाद कई और नेताओं का इस्तीफा, बहुमत परीक्षण चाहता है कैप्टन खेमा
पंजाब कांग्रेस में जारी घमासान फिलहाल थमता नहीं दिख रहा है।
नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा क्यों दिया?
नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद की कमान संभालने के पांच सप्ताह से भी कम समय बाद मंगलवार को इस्तीफा दे दिया।
अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे अमरिंदर सिंह, क्या थामेंगे भाजपा का दामन?
पंजाब में पिछले काफी समय से चल रही राजनीतिक हलचल में मंगलवार को नया मोड़ आ गया।
पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका, नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा
पंजाब की राजनीति में पिछले काफी समय से चल रही सियासी उठापटक खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।
पंजाब: नई कैबिनेट ने ली शपथ, कई नए चेहरों को मिली जगह
चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री बनने के बाद आज पंजाब कैबिनेट विस्तार हो गया है। रविवार को कुल 15 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।
कौन है चरणजीत सिंह चन्नी और उन्होंने कैसे हासिल किया पंजाब के मुख्यमंत्री का पद?
पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सोमवार को चरणजीत सिंह चन्नी नए मुख्यमंत्री के बन गए हैं।
चरणजीत सिंह चन्नी बने पंजाब के नए मुख्यमंत्री, दो उप मुख्यमंत्रियों ने ली भी शपथ
चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। राजभवन में राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।
आज 11 बजे शपथ लेंगे पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी
पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आज सुबह 11 बजे शपथ लेंगे।
चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के नए मुख्यमंत्री, कैप्टन ने दी बधाई
चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे। इसका आधिकारिक ऐलान करते हुए पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि विधायक दल की बैठक में उन्हें एकमत से नेता चुना गया है।
अंबिका सोनी ने ठुकराया ऑफर, कहा- सिख नेता को होना चाहिए पंजाब का मुख्यमंत्री
कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद कांग्रेस आज शाम तक नए मुख्यमंत्री का ऐलान कर सकती है।
दोपहर बाद पंजाब को मिल सकता है नया मुख्यमंत्री, सुनील जाखड़ रेस में सबसे आगे
कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद पंजाब को आज नया मुख्यमंत्री मिल सकता है।
पंजाब: सोनिया गांधी करेगी नए मुख्यमंत्री का चुनाव, कांग्रेस विधायक दल की बैठक में हुआ निर्णय
पंजाब में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ जारी खींचतान के बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
पंजाब: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, कहा- अपमानित महसूस कर रहा हूं
पंजाब में हाल में कांग्रेस आलाकमान की ओर से प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किए गए नवजोत सिंह सिद्धू के साथ जारी राजनीतिक खींचतान के बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
पार्टी में अपमान से दुखी कैप्टन अमरिंदर सिंह, छोड़ सकते हैं कांग्रेस- रिपोर्ट
पंजाब कांग्रेस में विद्रोह का सामना कर रहे मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पार्टी छोड़ने के संकेत दिए हैं।
पंजाब: कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक आज, कैप्टन की कुर्सी को खतरा
पंजाब कांग्रेस में जारी घमासान के बीच मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की कुर्सी पर खतरा मंडराता नजर आ रहा है।
आतंकवादी मॉड्यूल के चार सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद पंजाब में हाई अलर्ट जारी
पिछले महीने एक तेल टैंकर को उड़ाने की कोशिश में शामिल पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI समर्थित आतंकवादी मॉड्यूल के चार और सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
पंजाब: वैक्सीन नहीं लगवाने वाले कर्मचारियों को 15 सितंबर के बाद अनिवार्य छुट्टी पर भेजेगी सरकार
कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए पंजाब सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने तीसरी लहर से पहले सभी लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए सख्त रुख अपनाया है।
कैप्टन और सिद्धू से मुलाकात के बाद हरीश रावत बोले- पंजाब कांग्रेस में सब ठीक नहीं
पंजाब कांग्रेस में चल रहे घमासान के बीच हरीश रावत ने कहा है कि पार्टी में सब ठीक नहीं है। पंजाब कांग्रेस प्रभारी रावत ने कुछ खामियों की और इशारा करते हुए उम्मीद जताई है कि चुनावों से पहले सभी मुद्दों का समाधान हो जाएगा।
पंजाब में मुख्यमंत्री नहीं बदलेगी कांग्रेस, दोनों खेमों को साथ मिलकर काम करने को कहा
नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह में जारी टकराव के बीच पार्टी हाईकमान ने साफ कर दिया है कि वो मुख्यमंत्री नहीं बदलेगी।
जलियावाला बाग पुनरुद्धार: राहुल गांधी के विरोध के बाद मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने किया समर्थन
पंजाब के अमृतसर में जलियावाला बाग के पुनरुद्धार को लेकर कांग्रेस में मतभेद सामने आ गए हैं।
विवादित बयान मामला: जरूरत पड़ी तो सिद्धू के सलाहकारों को हटाएगी कांग्रेस- हरीश रावत
जम्मू-कश्मीर को लेकर दिए गए बयान के कारण पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के दो सलाहकार विवादों में हैं।
पंजाब में प्रवेश के लिए सोमवार से फुल वैक्सीनेशन या कोरोना टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य
पंजाब में सोमवार से केवल वही लोग प्रवेश कर सकेंगे, जिन्हें कोरोना वायरस वैक्सीन की दोनों खुराकें लग चुकी हैं या जिनके RT-PCR टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने आज यह जानकारी दी है।
प्रशांत किशोर ने अमरिंदर सिंह के प्रधान सलाहकार पद से इस्तीफा दिया
राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से प्रधान सलाहकार पद से इस्तीफा दे दिया है।
केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने प्रदर्शनकारी किसानों को बताया 'मवाली', विरोध के बाद मांगी माफी
केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री और दिल्ली से भाजपा सांसद मीनाक्षी नेे लेखी ने कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर विरोध कर रहे किसानों को 'मवाली' कर दिया है।