LOADING...
नागपुर में RSS मुख्यालय के पास विस्फोटक का जखीरा मिला, इलाके में अलर्ट जारी
नागपुर में RSS मुख्यालय के पास विस्फोटक का जखीरा मिला

नागपुर में RSS मुख्यालय के पास विस्फोटक का जखीरा मिला, इलाके में अलर्ट जारी

लेखन गजेंद्र
Apr 07, 2026
03:06 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यालय से 2 किलोमीटर दूर विस्फोटकों का जखीरा मिलने से हड़कंप मच गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इलाके में नियमित निगरानी के दौरान विस्फोटक सामग्री देखी गई थी, जिसके बाद तुरंत बम निरोधक दस्ते और फोरेंसिक टीमों बुलाया गया। इलाके में घेराबंदी की गई और अलर्ट जारी किया गया है। इलाके में और विस्फोटक की संभावना को देखते हुए बड़ा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

तलाशी

15 जिलेटिन छड़ और 58 डेटोनेटर और 8 कनेक्टर बरामद

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुबह सीए रोड स्थित दोसर भवन चौक के एक घर के छोटे गार्डन में विस्फोटक मिलने की सूचना मिली थी। जांच के दौरान मौके से 15 जिलेटिन छड़े, 58 डेटोनेटर और 8 कनेक्टर बरामद हुए हैं। अनुमान है कि विस्फोटक यहां पिछले डेढ़ महीने से रखे थे। पुलिस सभी विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से जब्त कर दूसरी जगह ली गई और उनकी जांच कर रही है।

जांच

हर कोण से हो रही जांच

पुलिस ने बताया कि यह इलाका बेहद संवेदनशील है। जहां विस्फोटक मिला है, वहां से 200 मीटर दूर जामा मस्जिद, 500 मीटर दूर पोद्दारेश्वर राम मंदिर और 2 किलोमीटर दूर RSS मुख्यालय है। पुलिस ने संभावना जताई है कि हाल में यहां के काटोल इलाके में SBL कंपनी में विस्फोटक हादसा हुआ था, जहां डेटोनेटर समेत अन्य विस्फोटक बनते हैं। ऐसे में यह विस्फोटक कंपनी का बताया जा रहा है। पुलिस सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है।

Advertisement