LOADING...
तमिलनाडु में पिता-पुत्र की हिरासत में मौत का मामला: 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा
तमिलनाडु में पिता और पुत्र की हिरासत में मौत के मामले में 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा

तमिलनाडु में पिता-पुत्र की हिरासत में मौत का मामला: 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा

लेखन गजेंद्र
Apr 06, 2026
08:10 pm

क्या है खबर?

तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले में पिता और पुत्र की हिरासत में मौत के मामले में मदुरै जिला और सत्र कोर्ट ने सोमवार को बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने व्यापारी पी जयराज (58) और उनके बेटे जे बेनिक्स (31) की मौत के 6 साल बाद जिले के सत्तनकुलम पुलिस स्टेशन के 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा दी है। कोर्ट ने 23 मार्च को सभी 9 पुलिसकर्मियों को दोहरे हत्याकांड का दोषी पाया था, जिसका फैसला सोमवार को सुनाया गया।

घटना

कोरोनाकाल में पिता-पुत्र की हुई थी मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जयराज और बेनिक्स जिले में मोबाइल की दुकान चलाते थे। कोरोनाकाल के समय 19 जून, 2020 की देर शाम को उन्होंने निर्धारित समय से अधिक समय तक दुकान खोली थी, जिसके बाद पुलिस उन्हें थाने ले आई थी। यहां रात भर पिता-पुत्र को पुलिस ने खूब पीटा और अगले दिन कोविलपट्टी उप-जेल भेज दिया। बेनिक्स की 22 जून और जयराज की 23 जून को अस्पताल में चोट लगने के कारण मौत हो गई थी।

जांच

CBI ने की थी जांच

घटना को लेकर देश में आक्रोश फैल गया, जिसके बाद मद्रास हाई कोर्ट ने 24 जून, 2020 को मामले का स्वत: संज्ञान लिया और 29 जून को जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी। मुकदमा 5 साल से अधिक समय तक चला। इस दौरान 50 से अधिक गवाहों से पूछताछ हुई और फोरेंसिक साक्ष्य दर्ज हुए। CBI ने सितंबर 2020 में 2,027 पृष्ठों का आरोपपत्र दाखिल किया था। कोर्ट ने मामले को हत्या बताने के पर्याप्त सबूत पाए थे।

Advertisement