दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसने वाली कार के बारे में क्या-क्या पता चला?
क्या है खबर?
दिल्ली विधानसभा में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कार चालक बैरियर तोड़कर विधानसभा परिसर में घुस गया और विधानसभा अध्यक्ष की कार में स्याही फेंककर फरार हो गया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी कार चालक समेत 3 को गिरफ्तार किया गया है और कार भी जब्त है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को इस मामले में अभी तक क्या-क्या पता चला और चालक की क्या मंशा थी? आइए, जानते हैं।
घटना
क्या है मामला?
दिल्ली विधानसभा के गेट नंबर 2 पर बैरियर लगा था, जहां से दोपहर बाद एक सफेद रंग की कार बैरियर को तोड़ते हुए अंदर प्रवेश कर गई। कार तेज गति से भागते हुए गेट पर तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) कर्मियों को चकमा देने में कामयाब रही, जिससे सुरक्षा कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। चालक ने विधानसभा अध्यक्ष की कार पर स्याही फेंकी और गेट नंबर 2 से ही किसी तरह बाहर निकल गई। घटना से हड़कंप मच गया।
जांच
कार चालक गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि सफेद रंग की कार सरबजीत सिंह के नाम पर पंजीकृत है। उसकी कार उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में पंजीकृत है। कार चालक का पता पूरनपुर तहसील दर्ज है, जिसमें काजरी और निरंजनपुर सिंहपुर क्षेत्र शामिल हैं। रिकॉर्ड में इंजन नंबर का भी उल्लेख है और यह भी पता चलता है कि वाहन का पंजीकरण 26 फरवरी, 2026 को जारी किया गया था।
जांच
विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय के बाहर 5 मिनट रुका और गुलदस्ता रखा
बताया जा रहा है कि कार चालक बैरियर तोड़कर अंदर घुसने केबाद कुछ देर के लिए अंदर रुका और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय के बाहर बरामदे में फूलों का गुलदस्ता रखा। टाटा सिएरा कार में सवार चालक करीब 5 से 6 मिनट तक विधानसभा परिसर में ही रहा और आराम से बाहर निकल गया। तब तक उसे पुलिस पकड़ नहीं सकी। अधिकारियों ने गुलदस्ते की जांच की, जिसमें कुछ संदिग्ध नहीं मिला।
जांच
प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?
प्रत्यक्षदर्शियों ने मीडिया को बताया कि एक सफेद कार विधानसभा में प्रवेश करने के बाद कुछ देर अंदर रुकी और फिर बाहर निकल गई। उन्होंने बताया कि करीब 2 बजे सभी लोग परिसर में ही थे, तभी तेजी से गेट के टूटने की आवाज आई। लोग संभल पाते, उससे कुछ ही देर में कार दोबारा से गेट खोलकर बाहर निकल गई। प्रत्यक्षदर्शियों में से किसी ने भी आरोपी की पहचान की पुष्टि नहीं की है।
ट्विटर पोस्ट
घटना की जांच
#WATCH | Visuals of Delhi Assembly Speaker Vijender Gupta inside the Assembly premises.
— ANI (@ANI) April 6, 2026
A Tata Sierra car with UP registration number broke through Gate No. 2 of the Delhi Assembly. A man from the car got out, placed a bouquet, and drove away. The CRPF was deployed for security… pic.twitter.com/rb6MxU5rnY
ट्विटर पोस्ट
गुलदस्ते की जांच
VIDEO | Delhi: Security beefed up outside Delhi Assembly after a car driven by a masked man forced through one of the boundary gates of the premises.
— Press Trust of India (@PTI_News) April 6, 2026
(Full video available on PTI Videos- https://t.co/dv5TRAShcC) pic.twitter.com/nWyftVKWCh
अलर्ट
सुरक्षा की बड़ी लापरवाही उजागर
दिल्ली विधानसभा में हुई घटना ने बड़ी लापरवाही उजागर कर दी है। वह भी तब, जब विधानसभा को 2 बार बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी थी। विधानसभा के जिस गेट बैरियर को तोड़कर आरोपी कार चालक ने प्रवेश किया है, वहां काफी सुरक्षा बल तैनात रहते हैं। दिसंबर 2001 में संसद पर आतंकवादी हमले को कार में घुसे आतंकवादियों ने अंजाम दिाय था। आतंकवादी सफेद रंग की एम्बेसेडर कार में सवार थे।